Dreamjobalert.in

रखें हर वेकैंसी की खबर

Category: 12 th

  • ITI में आई नई ट्रेड्स: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भविष्य की टेक्नोलॉजी से जुड़े

    ITI में आई नई ट्रेड्स: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भविष्य की टेक्नोलॉजी से जुड़े

    आज के समय में नौकरी का बाजार तेज़ी से बदल रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV), ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और सोलर एनर्जी जैसी नई तकनीक ने नए रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इन्हीं बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ITI (Industrial Training Institute) में कई नई ट्रेड्स शुरू की गई हैं।

    यदि आप ऐसा कोर्स करना चाहते हैं जो आपको नई तकनीक से जोड़े और अच्छी नौकरी दिलाने में मदद करें, तो ITI की नई ट्रेड्स

    नई ITI ट्रेड्स की विशेषताएं

    • उद्योगों की आज की मांग के अनुसार तैयार की गई।
    • कम समय में रोजगार योग्य कौशल प्रदान करती है।
    • सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
    • नई तकनीकों पर आधारित है।

    ITI की नई प्रमुख ट्रेड्स

    1. Electric vehicle (EV) technician

    भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेज़ी से बढ़ रहा है । इस ट्रेड में छात्रों को EV बैटरी, मोटर, चार्जिंग सिस्टम और वाहन रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाता है।

    करियर अवसर

    • EV सर्विस सेंटर
    • ऑटोमोबाइल कंपनियां
    • बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

    2. Drone Technician

    ड्रोन का उपयोग कृषि, सर्वेक्षण, सुरक्षा और फोटोग्राफी में बढ़ रहा है । इस ट्रेड में ड्रोन की असेंबली, रिपेयरिंग और संचालन सिखाया जाता है ।

    करियर अवसर

    • कृषि क्षेत्र
    • ड्रोन सर्विस कंपनियां
    • सर्वे एवं मैपिंग एजेंसिया

    3. Internet of Things (IoT) technician

    IoT तकनीक के माध्यम से विभिन्न उपकरण इंटरनेट से जुड़े रहते हैं। इस ट्रेड में स्मार्ट डिवाइस और सेंसर आधारित सिस्टम की जानकारी दी जाती है।

    करियर अवसर

    • स्मार्ट होम इंडस्ट्री
    • ऑटोमेशन कंपनियां
    • इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर

    4. Robotics and automation technician

    आधुनिक फैक्ट्रियों में रोबोट और ऑटोमेशन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है । यह ट्रेड छात्रों को रोबोटिक सिस्टम और ऑटोमेटेड मशीनों पर काम करना सिखाती है।

    करियर अवसर

    • मैन्युफैक्चरिंग उद्योग
    • ऑटोमोबाइल सेक्टर
    • इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन कंपनियां

    5. Solar technician

    भारत में सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग के कारण इस क्षेत्र में कुशल तकनीशियनों की माँग लगातार बढ़ रही है।

    करियर अवसर

    • सोलर पॉवर कंपनियां
    • ऊर्जा परियोजना
    • स्वयं का व्यवसाय

    6. 3D printing technician

    3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और डिजाइनिंग में तेजी से बढ़ रहा है ।

    करियर अवसर

    • प्रोटोटाइप डिजाइन
    • मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां
    • रिसर्च संस्थान

    युवाओं को ये ट्रेड्स क्यों चुनना चाहिए ?

    यदि आप पारंपरिक ट्रेड्स से आगे बढ़कर भविष्य की तकनीकों में करियर बनाना चाहते हैं, तो ITI की नई ट्रेड्स आपके लिए शानदार अवसर प्रदान करती हैं। आने वाले वर्षों में EV, ड्रोन, रोबोटिक्स, IoT और सोलर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में लाखों रोजगार उत्पन्न होने की संभावना है। इसीलिए अभी से सही ट्रेड का चयन करके अपने उज्जवल भविष्य की शुरुआत करें ।

    नोट : अगर आप ITI की सभी ट्रेड्स की सूची देखना चाहते हे तो इस लिंक पर क्लिक करें Click here to view all trades list

    Dreamjobalert.in की सलाह : ITI में प्रवेश लेने से पहले अपने राज्य में उपलब्ध नई ट्रेड्स और संबंधित संस्थानों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • NDA द्वारा 394 पदों पर भर्ती – भारतीय सेना से जुड़ने का मौका

    NDA द्वारा 394 पदों पर भर्ती – भारतीय सेना से जुड़ने का मौका

    NDA द्वारा upsc के माध्यम से सेना में भर्ती हेतु 394 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें |

    पद एवं रिक्तियाँ

    अकादमीसेवारिक्तियां
    NDAसेना208
    NDAनौसेना42 (सभी कार्यकारी शाखा)
    NDAवायु सेना
    NDA    (i)     (फ्लाइंग )92 
    NDA    (ii)    जमीनी कार्य (तकनीकी)18 
    NDA    iii) जमीनी कार्य (गैर-तकनीकी)10 
    नौसैनिक अकादमी24 (सभी कार्यकारी शाखा)
    394 

    न्यूनतम योग्यता

    • NDA के सेना विंग के लिए: स्कूली शिक्षा के 10+2 पैटर्न की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
    • NDA के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10+2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए:- राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 10+2 पाठ्यक्रम के तहत भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरू20.05.2026 
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति09.06.2026 
    ऑनलाइन परीक्षा का संभावित कार्यक्रम 13.09.2026 

    आयु सीमा

    केवल अविवाहित पुरुष/महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 से पहले और 1 जनवरी 2011 के बाद नहीं हुआ हो।

    आवेदन शुल्क

    उम्मीदवारों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों/जेसीओ/एनसीओ/ओआर के आश्रितों को छोड़कर, जैसा कि नीचे नोट 2 में निर्दिष्ट है, जिन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी गई है) को NDA और नौसेना अकादमी परीक्षा-II, 2026 में उपस्थित होने के लिए 100/- रुपये (केवल एक सौ रुपये) का शुल्क किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान के माध्यम से भुगतान करना होगा।

    चयन प्रक्रिया 

    5 घंटे की बहु विकल्पीय लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी , जिसमे दो भाग प्रत्येक 2 घंटे 30 मिनट का होगा | प्रथम भाग में गणित से सम्बंधित प्रश्न होंगे , यह भाग 300 अंको का होगा | द्वितीय भाग 600 अंको का होगा जिसमे सामान्य योग्यता परीक्षण से सम्बंधित प्रश्न होंगे | इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी |

    परीक्षा आयोजन हेतु शहर

    1अगरतला30गोरखपुर59नासिक
    2आगरा31गुरुग्राम60नवी मुंबई
    3अहमदाबाद32ग्वालियर61पणजी (गोवा)
    4आइजोल33हिसार62पटना
    5अजमेर34हैदराबाद63श्री विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर)
    6अलीगढ़35इम्फाल64प्रयागराज (इलाहाबाद)
    7अल्मोड़ा (उत्तराखंड)36इंदौर65पुदुचेरी
    8अलवर37ईटानगर66पुणे
    9अनंतपुरम (आंध्र प्रदेश)38जबलपुर67रायपुर
    10छत्रपतिसंभाजीनगर[औरंगाबाद (महाराष्ट्र)]39जयपुर68राजकोट
    11बरेली40जम्मू69रांची
    12बेंगलुरु41जोधपुर70संबलपुर
    13भोपाल42जोरहाट71शिलांग
    14भुवनेश्वर43कन्नूर72शिमला
    15बिलासपुर (छत्तीसगढ़)44कानपुर73सिलीगुड़ी
    16चंडीगढ़45कारगिल74श्रीनगर
    17चेन्नई46कोच्चि75श्रीनगर (उत्तराखंड)
    18कोयंबत्तूर47कोहिमा76सूरत
    19कटक48कोलकाता77ठाणे
    20देहरादून49कोझिकोड (कालिकट)78तिरुवनंतपुरम
    21दिल्ली50लेह79तिरुचिरापल्ली
    22धर्मशाला51लखनऊ80तिरुपति
    23धारवाड़52लुधियाना81उदयपुर
    24दिसपुर53मदुरै82वाराणसी
    25फरीदाबाद54मंडी(हिमाचलप्रदेश)83वेल्लोर
    26गंगटोक55मेरठ84विजयवाड़ा
    27गौतम बुद्ध नगर56मुंबई85विशाखापत्तनम
    28गया57मैसूर86हनुमाकोंडा (वारंगल शहरी)
    29गाज़ियाबाद58नागपुर

    आवेदन कैसे करें 

    उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट https://upsconline.nic.in का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले सामान्य निर्देश, प्रोफाइल/मॉड्यूल-वार निर्देश और दस्तावेज़ अपलोड करने संबंधी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे पहचान पत्र और अन्य विवरणों के आसान, सहज और निर्बाध सत्यापन और प्रमाणीकरण के लिए अपने आधार कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के रूप में करें।

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • RRB टेक्निशियन भर्ती -6,565 Posts

    RRB टेक्निशियन भर्ती -6,565 Posts

    RRB टेक्निशियन भर्ती हेतु कुल 6565 पदों के लिए शार्ट भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है विस्तृत जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें |

    पद एवं रिक्तियाँ

    • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल- 323 Posts
    • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल – 6242 Posts

    न्यूनतम योग्यता

    • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल- बीएससी (भौतिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर विज्ञान / आईटी / इंस्ट्रुमेंटेशन) या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री/डिप्लोमा।
    • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल – 10वीं/मैट्रिक पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI या संबंधित ट्रेड में एक्ट अप्रेंटिसशिप।

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरू30-06-2026
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति29-07-2026 (23:59 hrs)

    पदों के लिए वेतनमान 

    • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल- वेतन स्तर 5 (7वां सीपीसी) – प्रारंभिक वेतन 29200 रुपये
    • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल – वेतन स्तर 2 (7वां सीपीसी) – प्रारंभिक वेतन 19900 रुपये

    आयु सीमा

    • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल- 18 से 36 वर्ष
    • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल – 18 से 33 वर्ष

    चयन प्रक्रिया 

    RRB तकनीशियन भर्ती प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिनमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT )और उसके बाद दस्तावेज़ एवं चिकित्सा सत्यापन(Medical ) शामिल हैं।

    परीक्षा योजना

    • कुल प्रश्न: 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न
    • कुल अंक: 100 अंक
    • परीक्षा की अवधि: 90 मिनट
    • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे; अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    आवेदन कैसे करें 

    आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

    अपने क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाएं, पदवार पात्रता, निर्देश और आरआरबी की सूची सहित विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि पात्र हों तो प्रत्येक वेतन स्तर के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे।

    यह अधिसूचना केवल सांकेतिक है और भावी उम्मीदवारों को आगामी भर्ती अधिसूचना के बारे में सूचित करने और आवेदन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज़ तैयार रखने के उद्देश्य से जारी की गई है। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि भर्ती से संबंधित सभी नियम, शर्तें, पात्रता मानदंड, प्रक्रियाएं और अन्य आवश्यकताएं विस्तृत भर्ती अधिसूचना RRB की वेबसाइट पर जाएं।

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • सिर्फ 10 th पास व्यक्ति रेल्वे में लोको पायलेट कैसे बनें – सैलरी हर माह 1 लाख रुपए तक

    सिर्फ 10 th पास व्यक्ति रेल्वे में लोको पायलेट कैसे बनें – सैलरी हर माह 1 लाख रुपए तक

    एक सामान्य धारणा है की 10 th पास व्यक्ति किसी रोजगार के लायक नहीं होता है किन्तु इस ब्लॉग में आप जानेगें की 10 th पास व्यक्ति न केवल रेल्वे में लोको पायलेट बन सकता है बल्कि एक लाख रुपए महीने सेलरी भी कमा सकता है अपने आप पर विश्वास और सही दिशा में पूरी लगन के साथ यदि कोई व्यक्ति प्रयास करे तो 30 वर्ष की उम्र में भी इस ड्रीम जॉब को प्राप्त किया जा सकता है

    आइये जानते है लोको पायलेट कैसे बनें , इस जॉब की चुनौतियां , सुविधाएँ , प्रशिक्षण , और लोको पायलेट से सम्बंधित सभी जानकारियां :-

    कौन सा कोर्स करें ?

    लोको पायलेट बनने के लिए 10 th के बाद आईटीआई करना होता है , किसी भी सरकारी अथवा प्राइवेट आईटीआई से इंजीनियरिंग ट्रेड में न्यूनतम एक वर्ष का कोर्स जैसे – डीजल मेकेनिक , टर्नर , फिटर ,इलेक्ट्रीशियन इत्यादि उत्तीर्ण युवा इस पद के लिए आवेदन कर सकते है ||

    आवेदन कैसें करें ?

    अपने निकटस्थ किसी भी ऑनलाइन कम्प्यूटर शॉप पर जाकर RRB की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं सामान्यतः प्रत्येक वर्ष रेल्वे भर्ती बोर्ड द्वारा सहायक लोको पायलेट के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया जाता है व्हाट्सप के माध्यम से नोटिफिकेशन से सम्बंधित अपडेट पाने के लिए DREAMJOBALERT.IN के आधिकारिक चैनल को फॉलो कर सकतें हैं अथवा DREAMJOBALERT.IN के न्यूज़ लेटर का निःशुल्क सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है

    लोको पायलेट परीक्षा कितने स्टेज में होती है ?

    भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
    (i) प्रथम चरण सीबीटी (सीबीटी-1)
    (ii) द्वितीय चरण सीबीटी (सीबीटी-2)
    (iii) कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (सीबीएटी)
    (iv) दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी)
    (v) चिकित्सा परीक्षा (एमई)

    किस तरह की परीक्षा है CBT-1 ?

    यह कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से करवाई जाने वाले कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसे शार्ट में CBT – 1 कहा जाता है CBT-1 केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है , जिसका उद्देश्य मेरिट के आधार पर CBT-2 के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना होता है । अंतिम चयन सूची तैयार करते समय सीबीटी-1 के अंकों को नहीं गिना जाता है ।

    सीबीटी-1 का पैटर्न और पाठ्यक्रम

    i) अवधि: 60 मिनट
    (ii) प्रश्नों की संख्या: 75, अधिकतम अंक: 75 (प्रति प्रश्न 1 अंक)
    (iii) प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन होता है ।
    (iv) एकाधिक शिफ्ट में आयोजित सीबीटी के लिए अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाता है ।
    (v) पात्रता के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत: यूआर और ईडब्ल्यूएस 40%, ओबीसी (एनसीएल) 30%, एससी 30%, एसटी 25%। यह पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों पर भी उनकी समुदाय के अनुसार लागू होता है।

    vi) सीबीटी-1 के प्रश्नों का स्तर सामान्यतः पद के लिए निर्धारित शैक्षिक मानकों और/या न्यूनतम तकनीकी योग्यताओं के अनुरूप होता है। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है जिनमें बहुविकल्पीय उत्तर होते है और इनमें निम्नलिखित पाठ्यक्रम से संबंधित विषय शामिल होते है।

    RRB MATH

    संख्या प्रणाली, BODMAS, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य; समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि।

    सादृश्य, वर्णानुक्रम और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएँ, संबंध, न्यायवाक्य, अव्यवस्थित क्रम, वेन आरेख, डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएँ और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशाएँ, कथन – तर्क और मान्यताएँ आदि।

    MENTAL ABILITY RRB

    इसके अंतर्गत पाठ्यक्रम में 10वीं कक्षा के स्तर के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय शामिल होंगे।

    समसामयिक विषय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और अन्य महत्वपूर्ण विषय

    किस तरह की परीक्षा है CBT-2 ?

    • सीबीटी-2 के लिए उम्मीदवारों का चयन आरआरबी (RRB) और समुदाय के आधार पर, सीबीटी-1 में उनके NORMALIZED अंकों और MERIT के अनुसार, केवल उन्हीं उम्मीदवारों में किया जाता है जिन्होंने समान RRB का चयन किया है।
    • सीबीटी-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की कुल संख्या प्रत्येक आरआरबी के लिए अधिसूचित रिक्तियों की संख्या के पंद्रह (15) गुना तक सीमित होगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो उन सभी को सीबीटी-2 के लिए चयनित किया जाता है ।
    • लोको पायलेट (एएलपी ) के लिए अंतिम पैनल केवल सीबीटी-2 और सीबीएटी में उम्मीदवारों के अंकों और योग्यता के आधार पर तैयार किए जाते है।

    सीबीटी-2 का पैटर्न और पाठ्यक्रम

    सीबीटी-2 में दो भाग होते है , अर्थात् पार्ट -ए और पार्ट – बी, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

    कुल अवधि: 2 घंटे 30 मिनट और कुल प्रश्न: 175 भाग-ए : 90 मिनट और 100 प्रश्न भाग-बी: 60 मिनट और 75 प्रश्न

    (iii) प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होता है ।

    (iv) एकाधिक शिफ्टों में आयोजित सीबीटी के लिए अंकों का मानकीकरण किया जाता है ।

    (vii) भाग अ में, पात्रता के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत: यूआर और ईडब्ल्यूएस 40%, ओबीसी (एनसीएल) 30%, एससी 30%, एसटी 25%। यह पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों पर भी उनकी समुदाय के अनुसार लागू होता है।

    v) इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में केवल भाग-क में प्राप्त अंकों को ही गिना जाएगा, बशर्ते उम्मीदवार, चाहे वह किसी भी समुदाय का हो, भाग-ख में अर्हता प्राप्त अंक (35%) प्राप्त करने में सक्षम हो।

    भाग-ए के लिए पाठ्यक्रम

    A) गणित: संख्या प्रणाली, BODMAS, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य; समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि।

    बी) सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति: सादृश्य, वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएँ, संबंध, न्यायवाक्य, अव्यवस्थित वाक्य रचना, वेन आरेख, डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएँ और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशाएँ, कथन – तर्क और मान्यताएँ आदि।

    C) बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग: इसके अंतर्गत शामिल व्यापक विषय इंजीनियरिंग ड्राइंग (प्रोजेक्शन, व्यू, ड्राइंग उपकरण, रेखाएं, ज्यामितीय आकृतियाँ, प्रतीकात्मक निरूपण), इकाइयाँ, मापन, द्रव्यमान, भार और घनत्व, कार्य, शक्ति और ऊर्जा, गति और वेग, ऊष्मा और तापमान, बुनियादी विद्युत, उत्तोलक और सरल मशीनें, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, पर्यावरण शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी साक्षरता आदि हैं।

    भाग-बी के लिए पाठ्यक्रम

    ए) भाग-बी केवल योग्यता परीक्षा है और इसमें प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) द्वारा निर्धारित विभिन्न ट्रेडों के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाते है।

    बी) नोट: श्रेणी/समुदाय के बावजूद सभी उम्मीदवारों के लिए अर्हता प्रतिशत 35% है।

    सी) विभिन्न ट्रेडों का पाठ्यक्रम: विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के पाठ्यक्रम के लिए कृपया प्रशिक्षण महानिदेशालय (भारत सरकार) की वेबसाइट (https://dgt.gov.in) देखें (प्रशिक्षण विभाग 01/2025(एएलपी))।

    D)आईटीआई/ट्रेड अप्रेंटिसशिप योग्यता वाले उम्मीदवारों को अपने ट्रेड से संबंधित प्रश्नों वाले अनुभाग में उपस्थित होना होता है।

    कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (सीबीएटी)

    क) अधिसूचित प्रत्येक समुदाय/श्रेणी, जैसे कि (ओबीसी-सीएल सहित), ओबीसी (एनसीएल), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस (पूर्व सैनिक सहित), के लिए एएलपी रिक्तियों की संख्या के 8 (आठ) गुना के बराबर उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के भाग-ए में प्राप्त अंकों के आधार पर सीबीएटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह शॉर्टलिस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों में से किया जाएगा जिन्होंने आरक्षण नियमों के लागू होने के साथ उसी आरआरबी का चयन किया है, बशर्ते वे सीबीटी-2 के भाग-बी में उत्तीर्ण हों। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो उन सभी को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

    ख) चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप (परिशिष्ट VIA के अनुसार) में अपना दृष्टि प्रमाण पत्र मूल रूप में सीबीएटी के दौरान प्रस्तुत करना होगा; अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    ग) सीबीएटी के प्रत्येक टेस्ट बैटरी/सेक्शन को अलग-अलग पास करना अनिवार्य है।

    घ) सीबीएटी परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगी और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है।

    च) योग्यता अंक:

    सभी उम्मीदवारों (चाहे वे किसी भी समुदाय से हों) को सीबीएटी में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक टेस्ट बैटरी में अलग-अलग न्यूनतम 42 अंकों का टी-स्कोर प्राप्त करना होगा।

    (g) मेरिट सूची केवल CBAT में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों में से ही तैयार की जाएगी। CBT-2 के भाग-A में प्राप्त अंकों को 70% भार और CBAT में प्राप्त अंकों को 30% भार दिया जाता है।

    दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी)

    क) सीबीटी-2 के भाग-ए में उम्मीदवारों के अंकों और योग्यता के आधार पर, सीबीटी-2 के भाग-बी में उत्तीर्ण होने और सीबीएटी में प्राप्त अंकों के आधार पर, रिक्तियों की संख्या के बराबर उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

    चिकित्सा योग्यता के मानक

    (A-1) शारीरिक रूप से हर तरह से स्वस्थ

    i) दूरदृष्टि: 6/6, 6/6 बिना चश्मे के, धुंध परीक्षण सहित (+2D स्वीकार्य नहीं है)

    ii) निकट दृष्टि: Sn: 0.6, 0.6 बिना चश्मे के और

    iii) रंग दृष्टि, द्विनेत्री दृष्टि, दृष्टि क्षेत्र, रात्रि दृष्टि, मेसोपिक दृष्टि आदि के परीक्षण उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

    टिप्पणी

    (क) उपर्युक्त चिकित्सा मानक सांकेतिक हैं, संपूर्ण नहीं, और सामान्यतः सभी उम्मीदवारों पर लागू होते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे चिकित्सा नियमावली (आईआरएमएम) खंड 1 का अध्याय 5 पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो www.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ और पात्र हैं।

    ख) जिन उम्मीदवारों ने लेसिक सर्जरी या अपवर्तक दोष को ठीक करने के लिए कोई अन्य शल्य चिकित्सा प्रक्रिया करवाई है, वे एएलपी पद के लिए पात्र नहीं हैं। उम्मीदवारों को दंत निरीक्षण के दौरान अनुलग्नक VI-B में दी गई घोषणा प्रस्तुत करनी होगी।

    ग) पूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा मानक अलग हैं, जैसा कि भारतीय रेलवे चिकित्सा नियमावली (आईआरएमएम) खंड 1 के पैरा 534 में विस्तार से बताया गया है, जिसे www.indianrailways.gov.in पर देखा जा सकता है।

    आयु सीमा

    18 से 30 वर्ष

    ALP Salary Structure (2026)

    Basic Pay

    • ₹19,900 (Level-2, 7th Pay Commission)
    • Allowances (भत्ते) इनसे salary काफी बढ़ जाती है:
    • DA (Dearness Allowance) – ~40–50% तक
    • HRA (House Rent Allowance) – शहर के अनुसार (2000 – 5000+)
    • Running Allowance (सबसे important) ट्रेन चलाने के distance पर मिलता है
    • TA (Travel Allowance

    In-Hand Salary (Approx)

    35000 से 55000 प्रति महीना

    छोटे रूट / कम duty 35K – 40K

    ज्यादा running (long route) 45K – 55K

    Promotion & Salary Growth

    ALP से आगे promotion मिलता है:

    Senior ALP

    Loco Pilot (Goods)

    Loco Pilot (Passenger)

    Loco Pilot (Mail/Express)

    Promotion के साथ salary 70000 – 1,00000+ तक जा सकती है

    Other Benefits

    • रेलवे पास (Free/discount travel)
    • Medical facility 🏥
    • Pension (NPS)

    ALP प्रशिक्षण

    Assistant Loco Pilot (ALP) की training Indian Railways में काफी structured और practical होती है। इसका main focus होता है कि आप safely train चला सको

    1 Initial Training (Classroom + Basics)

    Location: Railway Training Institutes (ZRTI/CTI)

    Basic railway rules & signals

    Safety rules (बहुत important)

    Loco (engine) के parts की जानकारी

    Electrical / Mechanical basics

    Track, braking system, coupling system

    Duration: 1.5 से 2 महीने

    2 Technical Training (Trade Based)

    आपकी ITI/Diploma trade के अनुसार training होती है:

    • Diesel loco working ⚙️
    • Electric loco working ⚡
    • Troubleshooting (fault कैसे ठीक करें)
    • Panel, circuit, controls समझना

    👉 Duration: 2–3 महीने

    3. Practical / Field Training

    यही सबसे important part होता है 👇

    • Senior Loco Pilot के साथ live train में duty
    • Real route पर learning
    • Signal observation
    • Speed control, braking practice
    • Emergency handling (failure, accident case)

    👉 Duration: 3–6 महीने

    4. Simulator Training

    • Computer simulator पर train चलाना
    • Different situations (fog, signal failure, emergency)

    5. Exams & Certification

    • Written test + Practical test
    • Safety test (fail हुए तो repeat करना पड़ सकता है)

    Total Training Duration

    👉 लगभग 6 महीने से 1 साल तक

    Important Points

    • Training के दौरान stipend मिलता है 💰
    • Discipline और safety सबसे ज्यादा important है
    • Training pass करने के बाद ही regular duty मिलती है

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • भारत सरकार की टकसालों (GMS) में भर्ती- कुल पद 94

    भारत सरकार की टकसालों (GMS) में भर्ती- कुल पद 94

    भारत सरकार के मिंट , नोएडा ने नोडल एजेंसी के रूप में मुबई कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में स्थित भारत सरकार की टकसालों (GMS) में विभित्र निम्रलिखित पदों के लिए भर्ती हेतु पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है।

    पद , एवं रिक्तियाँ

    पद का नामइकाई का नामपदों की संख्याआयु
    पर्यवेक्षक (धातु परीक्षण)मुबई0218-30
    पर्यवेक्षक
    (तकनीकी – यांत्रिकी)
    मुबई,नोएडा 0318-30
    पर्यवेक्षक
    (तकनीकी – इजेक्ट्रिकल)
    नोएडा 0218-30
    पर्यवेक्षक
    (तकनीकी – मेटलर्जी)
    मुबई0118-30
    एनग्रेवर
    (स्कल्पचर/मेटल वर्क)
    हैदराबाद 0118-28
    कनिष्ठ कार्यालय सहायकमुबई,हैदराबाद ,नोएडा 1318-28
    कनिष्ठ बुलियन सहायकहैदराबाद ,नोएडा 518-28
    कनिष्ठ हिंदी टाइपिस्टकोलकाता118-28
    प्रयोगशाला सहायकहैदराबाद118-28
    कनिष्ठ तकनीशियन(फिटर)मुबई कोलकाता, हैदराबाद नोएडा 4718-25
    कनिष्ठ तकनीशियन
    (परिचर संचालक-रसायन संयंत्र)
    मुबई 318-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(टर्नर)मुबई कोलकाता, नोएडा 918-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(कारपेंटर)मुबई 118-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(इलेक्ट्रीशियन)मुबई 218-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(गोल्डस्मिथ)हैदराबाद118-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(मेल्टर)कोलकाता218-25

    न्यूनतम योग्यता

    पद का नामन्यूनतम योग्यता
    पर्यवेक्षक (धातु परीक्षण)केमिकल इंजीनियरिंग  प्रथम श्रेणी डिप्लोमा            
    अथवा 
    केमिकल इंजीनियरिंग  में B.E ,B.TECH, B.Sc  
    पर्यवेक्षक(तकनीकी – यांत्रिकी)यांत्रिकी इंजीनियरिंग  प्रथम श्रेणी डिप्लोमा                      
    अथवा 
    यांत्रिकी इंजीनियरिंग  में B.E ,B.TECH, B.Sc 
    पर्यवेक्षक(तकनीकी – इजेक्ट्रिकल)इजेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  प्रथम श्रेणी डिप्लोमा                     
      अथवा 
    इजेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  में B.E ,B.TECH, B.Sc  
    पर्यवेक्षक(तकनीकी – मेटलर्जी)मेटलर्जी इंजीनियरिंग  प्रथम श्रेणी डिप्लोमा                      
    अथवा 
    मेटलर्जी इंजीनियरिंग  में B.E ,B.TECH, B.Sc 
    एनग्रेवर(स्कल्पचर/मेटल वर्क)
    न्यूनतम 55 % अंको के साथ फाइन आर्ट्स (स्कल्प्चर) में स्नातक                                         
    अथवा
    न्यूनतम 55 % अंको के साथ फाइन आर्ट्स (मेटल वर्क्स ) में स्नातक
    कनिष्ठ कार्यालय सहायककिसी भी विषय में स्नातक साथ में कंप्यूटर का नॉलेज  एवं कंप्यूटर पर हिंदी में 30  wpm / अंग्रेजी में 40 wpm टायपिंग स्पीड 
    कनिष्ठ बुलियन सहायककिसी भी विषय में स्नातक साथ में कंप्यूटर का नॉलेज  एवं कंप्यूटर पर हिंदी में 30  wpm / अंग्रेजी में 40 wpm टायपिंग स्पीड 
    कनिष्ठ हिंदी टाइपिस्टकिसी भी विषय में स्नातक साथ में कंप्यूटर का नॉलेज एवं कंप्यूटर पर हिंदी में 30  wpm टायपिंग स्पीड 
    प्रयोगशाला सहायकन्यूनतम 55 % अंको के साथ Bsc (केमिस्ट्री )
    कनिष्ठ तकनीशियन(फिटर)ITI (फिटर)
    कनिष्ठ तकनीशियन(परिचर संचालक-रसायन संयंत्र)ITI (केमिकल प्लांट ऑपरेटर )
    कनिष्ठ तकनीशियन(टर्नर)कनिष्ठ तकनीशियन(कारपेंटर)ITI (कारपेंटर)
    कनिष्ठ तकनीशियन(इलेक्ट्रीशियन)ITI (इलेक्ट्रीशियन)
    कनिष्ठ तकनीशियन(गोल्डस्मिथ)
    ITI (गोल्डस्मिथ) , ITI (फिटर)
    कनिष्ठ तकनीशियन(मेल्टर)ITI (मेल्टर)

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    पदों के लिए वेतनमान 

    • कनिष्ठ तकनीशियन (परिचर संचालक-रसायन संयंत्र,फिटर,टर्नर ,कारपेंटर, गोल्डस्मिथ,इलेक्ट्रीशियन, मेल्टर) L-W1 -18780-67390
    • कनिष्ठ कार्यालय सहायक,कनिष्ठ बुलियन सहायक,कनिष्ठ हिंदी टाइपिस्ट,प्रयोगशाला सहायक :- L-B3-21540-77160
    • पर्यवेक्षक (धातु परीक्षण,तकनीकी – यांत्रिकी,तकनीकी – इजेक्ट्रिकल,तकनीकी – मेटलर्जी):-L-S1-27600-95910
    • एनग्रेवर(स्कल्पचर/मेटल वर्क):-L-B4-23910-85570

    आवेदन शुल्क :-अभ्यर्थियों  को ऑनलाइन माध्यम  से आवेदन शुल्क  का भुगतान करना होगा:

    अनारक्षित  / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गरु  1000 ( मात्र  एक हजार रुपये)
    अनुसूचित जाति  / अनुसूचित जनजाति  / पूर्व सैनिक/ विभागीय कर्मचारी / पीडब्लूबीडी रु 200

    चयन प्रक्रिया 

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा  में  अभ्यर्थियों  के तुलनात्मक प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा ।

    परीक्षा योजना

    कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 120 अंको की होगी। परीक्षा की अवधि 2:00 घंटे की होगी।परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे |

    परीक्षा आयोजन हेतु शहर

    मुबई ,कोलकाता, हैदराबाद ,दिल्ली

    आवेदन कैसे करें 

    आवेदकों को सलाह दी जाती है की ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://igmnoida.spmcil.com पर भर्ती से सम्बंधित सभी निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर ले | आवेदन ऑनलाइन माधयम से वेबसाइट https://igmnoida.spmcil.com पर किये जा सकते है

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • SSB में कांस्टेबल (ड्राइवर) के 553 पदों पर भर्ती 2026

    SSB में कांस्टेबल (ड्राइवर) के 553 पदों पर भर्ती 2026

    SSB ने कांस्टेबल, ड्राइवर के 553 पदों सहित कांस्टेबल के कुल 827 अन्य पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद अस्थायी हैं, लेकिन इनके जारी रहने की संभावना है। चयनित उम्मीदवार भारत में कहीं भी और भारत के क्षेत्र से बाहर भी सेवा देने के लिए उत्तरदायी होंगे और उन पर SSB अधिनियम और नियमों तथा समय-समय पर संशोधित अन्य नियमों का पालन करना होगा।

    पूरी जानकारी के लिए, कृपया पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

    पद ,एवं रिक्तियाँ

    क्रमांक    पद का नाम UREWSOBCSCSTTOTAL
    1कांस्टेबल (वेटनरी )21126434
    2कांस्टेबल (ड्राइवर केवल पुरषों के लिए)244451458138553
    3कांस्टेबल (गार्डनर)18379441
    4कांस्टेबल  (वाटर केरियर)500005
    5कांस्टेबल  (मोची )15116225
    6कांस्टेबल  (दर्जी)19369441
    7कांस्टेबल (धोबी)3271911574
    8कांस्टेबल (नाई)214105343
    9कांस्टेबल (वेटर)300003
    10कांस्टेबल (कारपेंटर )401117
    11कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली)100001
    GRAND TOTAL3836419112861827

    न्यूनतम योग्यता

      पद का नाम आयु सीमान्यूनतम योग्यता / अनुभव 
    कांस्टेबल (वेटनरी )18-27 वर्ष 1. 10 TH
    2. संबंधित क्षेत्र में 1  वर्ष का अनुभव
    कांस्टेबल (ड्राइवर केवल पुरषों के लिए)18-27 वर्ष 1. 10 TH 
    2.  हेवी व्हिकल ड्राइविंग लाइसेंस हो 
    कांस्टेबल (गार्डनर)18-23 वर्ष 1. 12 TH 
    2.संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
    कांस्टेबल  (वाटर केरियर)18-23 वर्ष 1. 12 TH 
    2.संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
    कांस्टेबल  (मोची )18-23 वर्ष 1. 12 TH 
    2.संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
    कांस्टेबल  (दर्जी)18-23 वर्ष 1. 12 TH 
    2.संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
    कांस्टेबल (धोबी)18-23 वर्ष 1. 12 TH 
    2.संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
    कांस्टेबल (नाई)18-23 वर्ष 1. 12 TH 
    2.संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
    कांस्टेबल (वेटर)18-23 वर्ष 1. 12 TH 
    2.संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
    कांस्टेबल (कारपेंटर )18-27 वर्ष 1. 12 TH 
    2.संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
    कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली)18-27 वर्ष 1. 10 TH
    2. संबंधित क्षेत्र में 1  वर्ष का अनुभव

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरू21 मार्च, 2026
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति20 अप्रैल, 2026

    salary image

    पदों के लिए वेतनमान 

    Level-3, ₹21,700–69,100 (7th CPC)

    आवेदन शुल्क :-अभ्यर्थियों  को ऑनलाइन माध्यम  से आवेदन शुल्क  का भुगतान करना होगा:

    अनारक्षित  / अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गरु  100 ( मात्र  एक सौ   रुपये)
    अनुसूचित जाति  / अनुसूचित जनजाति  / पूर्व सैनिक/महिला कोई शुल्क नहीं 

    चयन प्रक्रिया -चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी

    प्रथम चरण में निम्न शामिल होंगे –

    1. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET ) :- इसके अंतर्गत मुख्यतः दोड़ करवाई जाएगी , पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4.8 km 24 मिनिट में तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 2.4 km 18 मिनिट में दोड़ पूरी करना होगा | यह ssb की लोकेशन पर करवाई जाएगी
    2. फिजिकल स्टेण्डर्डटेस्ट (PST ) :- स्टेण्डर्ड फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल स्टेण्डर्ड टेस्ट (PST ) करवाया जायेगा | इसके अंतर्गत विभिन्न शारीरक माप जैसे सीना , छाती , ऊंचाई की मानक के अनुसार माप ली जाएगी | यह भी ssb की लोकेशन पर करवाया जायेगा |

    द्वितीय चरण लिखित परीक्षा – फिजिकल स्टेण्डर्ड टेस्ट (PST ) में सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देना होगा |

    तीसरा चरण :- दस्तावेज सत्यापन |

    चौथा चरण :- विस्तृत चिकित्सा परीक्षण |

    परीक्षा योजना

    द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT ) 100 अंकों की बहु विकल्पीय परीक्षा होगी जिसमे अधिकतम 100 प्रश्न होंगे | परीक्षा में जनरल नॉलेज , गणित , रीजनिंग , सामान्य हिंदी / इंग्लिश से सम्बंधित प्रश्न होंगे

    आवेदन कैसे करें 

    अभ्यर्थियों को ssb की आधिकारिक वेब साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा | अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की वे आवेदन करने से पहले ssb की आधिकारिक वेब साइट www.recruitment.ssb.gov.in पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन को पूरी तरह से ध्यान पूर्वक देख ले |

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • MP फोरेंसिक साइंस लेब (पुलिस ) में भर्ती-10 वी , 12 वी पास को मौका

    MP फोरेंसिक साइंस लेब (पुलिस ) में भर्ती-10 वी , 12 वी पास को मौका

    मध्य प्रदेश गृह विभाग पुलिस में MP फोरेंसिक साइंस लेब (पुलिस ) में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु MP ONLINE के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है | चयन प्रक्रिया , योग्यता , परीक्षा योजना एवं भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक देखें –

    पद न्यूनतम योग्यता एवं रिक्तियाँ

    पदन्यूनतम योग्यता रिक्तियाँ
    प्रयोगशाला तकनीशियन BSC , BCA 35
    प्रयोगशाला सहायकविज्ञान विषय के साथ 12 वी33
    प्रयोगशाला परिचारकविज्ञान विषय के साथ 12 वी58
    DATE

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरू18 मार्च, 2026
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति06 अप्रैल 2026

    पदों के लिए वेतनमान

    7 वे वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान

    • प्रयोगशाला तकनीशियन :- लेवल -7,रु 28000 – 91300
    • प्रयोगशाला सहायक :- लेवल -4,रु 19500 – 62000
    • प्रयोगशाला परिचारक :- लेवल -3 ,रु 18000 – 56900

    आयु सीमा

    अधिकतम आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को 40 वर्ष तक

    चयन प्रक्रिया 

    चयन प्रक्रिया  निम्न चरणों में संपन्न की जाएगी

    • प्रथम चरण – प्रथम चरण में कट ऑफ के बराबर अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए बुलाया जायेगा
    • द्वितीय चरण – लिखित परीक्षा

    आवेदन कैसे करें

    इच्छुक अभ्यर्थी MP ONLINE के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

    आवेदन करने के लिए CLICK HERE

    Rule Book For PHQ-FSL Recruitment-2026 – CLICK HERE

    मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भर्ती परीक्षा 2025-26 हेतु समय सारणी- CLICK HERE

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • SSC ने COMBINED HIGHER SECONDARY (10+2) Level examination 2025,(Tier-I) की फाइनल आंसर की जारी कि

    SSC ने COMBINED HIGHER SECONDARY (10+2) Level examination 2025,(Tier-I) की फाइनल आंसर की जारी कि

    स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने COMBINED HIGHER SECONDARY (10+2) Level examination 2025,(Tier-I) की फाइनल आंसर की जारी कि। जिन अभ्यार्थीयों ने यह परीक्षा दी थी वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने आंसर की और रिस्पॉन्स सीट देख सकते है।

    यह लिंक 19.03.2026 (06:00 PM) से 09.04.2026 (06:00 PM) तक खुली रहेगी।

    अभ्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करके अपने रजिस्टर्ड Id एवं पासवर्ड से लॉग इन करके अपने आंसर की और रिस्पॉन्स सीट देख सकते है।

    स्टाफ सलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

  • MPESB ग्रुप-5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, कम्पाउण्डर  और अन्य समकक्ष कुल 373 पदों के लिए -संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026

    MPESB ग्रुप-5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, कम्पाउण्डर और अन्य समकक्ष कुल 373 पदों के लिए -संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल  भोपाल द्वारा ग्रुप-5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026

    पद का नाम

    डेंटल तकनीशियन, लैब अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड-2, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, तकनीशियन असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, तकनीशियन, प्रोस्थेटिक एवं ओर्थोटिक तकनीशियन, औषधि संयोजक, (कम्पाउण्डर ), फार्मासिस्ट ग्रेड – 2, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डार्क रुम असिस्टेंट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, कैथ लैब तकनीशियन, निश्चेतना तकनीशियन , डायलिसिस तकनीशियन , कम्पाउण्डर , आयुर्वेद कम्पाउण्डर , होम्योपैथी कम्पाउण्डर, यूनानी कम्पाउण्डर, ई.सी.जी. तकनीशियन , ओ.टी. तकनीशियन, टी.बी. चेस्ट डिसीस हेल्थ विजिटर , ऑडियोमेट्री तकनीशियन |

    महत्वपूर्ण तिथियाँ

    ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म  जमा करने की प्रारंभिक  तिथि16-03-2026
    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम  तिथि:30-03-2026
    पात्रता मानदंडों के लिए कट-ऑफ तिथि1 मार्च, 2026
    ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि15 अप्रैल, 2026

    परीक्षा शुल्क

     सीधी भर्ती/ संविदा भर्ती पदों हेतु  अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए  500 रूपए प्रति प्रश्न पत्र
     केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/इ.डब्लू.एस/दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए 250 रूपए प्रति प्रश्न पत्र
     केवल सीधी भर्ती बैकलॉग हेतु  कोई शुल्क नहीं

    आयु सीमा

    इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए , हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार छुट मिलेगी | आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी

    शैक्षणिक योग्यता, पदों की संख्या एवं वेतनमान

    पद का नामकुल पदों की संख्यावेतनमानन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
    डेंटल टेक्निशियन115200- 20200+2800बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स से 10 +2  प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्णमान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन
    लैब अटेंडेंट364440-7440+1300बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स से 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण
    ड्रेसर ग्रेड – 2135200-20200+1800बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स से 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्णतीन माह का ड्रेसर का प्रशिक्षण
    डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट34440-7440+1300बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स से 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण
    टेक्नीशियन असिस्टेंट37
    5200-20200+1900बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स से 10 +2  प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्णमान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्रमध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन
    टेक्निकल असिस्टेंट25200-20200+1900बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स से 10 +2  प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्णमान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्रमध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन
    टेक्नीशियन195200-20200+2800बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स से 10 +2  प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्णमान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्रमध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन
    प्रोस्थेटिक एवं आर्थोटिक टेक्नीशियन45200-20200+2400बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स से 10 +2  प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्णप्रोस्थेटिक्स/आर्थोटिक टेक्नीशियन का डिप्लोमा
    औषधि संयोजक कंपाउंडर 219500-62000किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषय के साथ हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए मध्य प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा फार्मेसी काउंसिल में पंजीयन औषधि संयोजक के रूप में कम से कम 3 वर्ष का कार्य का अनुभव
    पट्टीबंधक ड्रेसर118000-56900किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषय के साथ हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा केंद्र अथवा संस्थान से तीन माह का पट्टी बंधक का कोर्स
    फार्मासिस्ट ग्रेड-21325300-80500 लेवल 6मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा इस प्रयोजन हेतु मान्यता प्राप्त अन्य मंडल से जीव विज्ञान समूह के विषयों के साथ हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए मान्यता प्राप्त संस्था से फार्मेसी में उपाधि अथवा डिप्लोमा व मध्य प्रदेश फार्मेसी परिषद में रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट
    ड्रेसर319500-62000 लेवल 4मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा इस प्रयोजन हेतु मान्यता प्राप्त अन्य मंडल से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए ड्रेसिंग का ज्ञान 
    स्टाफ नर्स728700-91300 लेवल 7मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा इस प्रयोजन हेतु मान्यता प्राप्त अन्य मंडल से जीव विज्ञान समूह के विषयों के साथ हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए3 वर्ष का जनरल नर्सिंग पाठ्यक्रम अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्ष का जी.एन.एम में डिप्लोमा तथा मान्यता प्राप्त नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन
    लैब टेक्नीशियन228700 लेवल 7बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स में 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्णेमान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय में डिग्री अथवा डिप्लोमा अथवा प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
    रेडियोग्राफर228700 लेवल 7बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स में 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
    डार्क रूम असिस्टेंट419500-62000 लेवल 4बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स में 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त संस्थान से एक्स-रे टेक्नीशियन में 1 वर्ष का पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
    ऑप्टोमेट्रिस्ट228700-91300 लेवल 7बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स में 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्णमान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री एवं रेफरेक्शन उत्तीर्ण मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
    कैथ लैब टेक्नीशियन 128700-91300 लेवल 7अभ्यर्थी ने बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स विषय में 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की हो मान्यता प्राप्त संस्था से कैथ लैब टेक्नीशियन का 2 वर्षीय डिप्लोमा मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
    निश्चेतना टेक्नीशियन428700-91300 लेवल 7अभ्यर्थी ने बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स विषयों में 10+2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की हो मान्यता प्राप्त संस्था से एनेस्थीसिया टेक्नीशियन का 2 वर्षीय डिप्लोमा मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
    डायलिसिस टेक्नीशियन428700-91300 लेवल 7अभ्यर्थी ने बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स विषयों में 10+2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की होमान्यता प्राप्त संस्था से डायलिसिस टेक्निशियन का डिप्लोमा मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
    कंपाउंडर 128700-91300 लेवल 7राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कंपाउंडर का प्रमाण पत्र एवं दो वर्ष का कार्य अनुभव
    आयुर्वेद कंपाउंडर12525300-80500माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा अन्य किसी मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेंडरी पद्धति से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण, मान्यता प्राप्त संस्था से आयुर्वेदिक कंपाउंडर का 1 वर्षीय प्रशिक्षण उत्तीर्ण अथवा आयुर्वेद में डी फार्मा उत्तीर्ण एवं मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद में पंजीयन
    होम्योपैथिक कंपाउंर 2025300-80500माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा अन्य किसी मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेंडरी पद्धति से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण, मान्यता प्राप्त संस्था से होम्योपैथि कंपाउंडर का 1 वर्षीय प्रशिक्षण उत्तीर्ण अथवा आयुर्वेद में डी फार्मा उत्तीर्ण एवं मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद में पंजीयन
    यूनानी कंपाउंडर 3025300-80500माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा अन्य किसी मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेंडरी पद्धति से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण, मान्यता प्राप्त संस्था से यूनानी कंपाउंडर का 1 वर्षीय प्रशिक्षण उत्तीर्ण अथवा आयुर्वेद में डी फार्मा उत्तीर्ण एवं मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद में पंजीयन
    ईसीजी टेक्निशियन428700 लेवल 7बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स में 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त संस्था से ECG टेक्नीशियन में 1 वर्ष पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश परिषद का जीवित पंजीयन 300 बिस्तर के चिकित्सा संस्था में एक वर्ष का अनुभव
    एक्स-रे टेक्नीशियन328700 लेवल 7बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स में 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्णमान्यता प्राप्त संस्था से रेडियोग्राफर टेक्नीशियन का डिग्री अथवा डिप्लोमा मध्य प्रदेश परिषद का जीवित पंजीयन
    ई.ई.जी टेक्नीशियन128700 level 7अभ्यर्थी ने बायोलॉजी केमिस्ट्री तथा फिजिक्स विषयों में 10 + 2 प्रणाली में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की हो मान्यता प्राप्त संस्था से ई.ई.जी टेक्नीशियन का 2 वर्षी डिप्लोमा मध्य प्रदेश परिषद का जीवित पंजीयन टेक्नीशियन का संबंधित राज्य की काउंसिल में पंजीयन होना चाहिए तथा मध्य प्रदेश में पाठ्यक्रम प्रारंभ होने के पश्चात आवश्यक रूप से एक माह में पंजीयन कराया जाए

    आवेदन प्रक्रिया

    अभ्यर्थी को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए MPONLINE के माध्यम से आवेदन करना होगा | आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

    नोट – आवेदन करने के पहले अधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें | ऑफिसियल रूल बुक पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

  • बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 993 पदों पर भर्ती |

    बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 993 पदों पर भर्ती |

    पद ,

    कांस्टेबल (आपरेटर) – 993

    न्यूनतम योग्यता  

    भौतिक , रसायन एवं गणित विषयों में न्यूनतम 50 % अंको के साथ 12 वी कक्षा उत्तीर्ण |

    रिक्तियाँ

    • UR -408
    • EWS-99
    • SC-157
    • ST-10
    • EBC-175
    • OBC-113

    आरक्षण

    • आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के प्रचलित आरक्षण नियमों के अनुसार और राज्य सरकार के सक्षम स्तर से निर्गत प्रमाण-पत्र के आधार पर ही देय होगा।
    • आवेदन-पत्र में आरक्षण का दावा नहीं करने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
    • जाति के आधार पर आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही देय होगा।

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म  जमा करने की प्रारंभिक तिथिऑनलाइन आवेदन की अंतिम  तिथि:
    01-03-2026 31-03-2026 

    पदों के लिए वेतनमान 

    लेवल 3 [₹ 21,700— 69,100]

    आयु सीमा

    अभ्यर्थी की आयु कट – ऑफ तिथि को निम्नानुसार से ज्यादा नहीं होना चाहिये

    • UR – (18-25) वर्ष
    • EBC & OBC MALE – (18 -27) वर्ष
    • EBC & OBC FEMALE – (18 -28) वर्ष
    • SC , ST AND TRANSGENDER -(18 -30) वर्ष

    आवेदन शुल्क

    100 Rs only

    चयन प्रक्रिया 

    • लिखित परीक्षा – MCQ TYPE (100 QUESTIONS)
    • शारीरिक दक्षता परीक्षण
    • दस्तावेज सत्यापन

    परीक्षा योजना

    • लिखित परीक्षा 100 अंको की होगी। दो घंटा के एक प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक (01) अंक दिया जायेगा। परीक्षा ओ.एम.आर. शीट आधारित होगी। ओ0एम0आर शीट/ उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों मे होगी, जिसमें से एक प्रति अदृश्य कार्बन प्रति के रूप में पर्षद के पास अंतिम चयन सूची प्रकाशित हाेने के पश्चात एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जायेगी।
    • लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इन्टरमीडिएट (10+2) स्तर का होगा।
    • सिपाही (प्रचालक) पद हेतु लिखित परीक्षा के एक प्रश्न पत्र में पच्चीस (25) प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से संबंधित होगे तथा पच्चीस-पच्चीस (25-25) प्रश्न इन्टरमीडिएट स्तर के भौतिकी,
    • रसायन एवं गणित विषयों से होंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट के अवलोकन का सुझाव दिया जाता है।

    आवेदन कैसे करें 

    आँनलाइन आवेदन-पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट
    https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर ‘Bihar Police’ के Tab या ‘Advts by Group’ में जाकर ‘Advt. No.
    [02/2026]’ पर क्लिक करेंगे। इसी पृष्ठ पर दिये गये आवेदन-पत्र संबंधी लिंक पर क्लिक करने के पश्चात
    आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है।

    अधिक जानकारी एवं किसी भी अस्पष्टता / भ्रम की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट   https://esb.mp.gov.in पर विजिट करे | 

    इसी तरह की भर्तियों की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www. dreamjobalert.in पर विजिट करें।

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें