Dreamjobalert.in

रखें हर वेकैंसी की खबर

Category: Graduation

  • आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 अंतिम तिथि 29/07/2026, कुल पद 6557

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 अंतिम तिथि 29/07/2026, कुल पद 6557

    रेलवे में टेक्निशियनों की भर्ती के लिए 30 जून 2026 को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जो भी उम्मीदवार रेलवे में टेक्नीशियन की नौकरी पाना चाहते हैं वह अपना आवेदन 29 जुलाई 2026 तक आरआरबी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं | भर्ती की पूरी जानकारी नीचे दी गई है

    कुल रिक्त पदों की संख्या 6557

    • टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल, लेवल -5 :- 323
    • टेक्नीशियन ग्रेड 3 लेवल-2 :- 6234

    महत्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि30/06/2026
    ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि29/07/2026
    आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 31/07/2026
    आवेदन में त्रुटी सुधार करने की अंतिम तिथि10/08/2026

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा

    उम्मीदवार की आयु की गणना 01/07/2026 से की जाएगी

    टेक्निशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए 18 से 33 वर्ष
    टेक्नीशियन ग्रेड-3 पदों के लिए18 से 30 वर्ष

    आवेदन शुल्क

    1सभी उम्मीदवारों के लिए क्रम संख्या दो पैरा नीचे उल्लेखित श्रेणियां को छोड़कर500रु
    2एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक /पीडब्ल्यूडी/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए250रु

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम अर्हकारी योग्यता

    वेतन स्तर-5 यानी टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए परीक्षा

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से भौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/इंस्ट्रुमेंटेशन में बी.एस.सी या भौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/इंस्ट्रुमेंटेशन की बुनियादी धाराओं की किसी उपधारा के संयोजन में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बी.एस.सी ।

    या

    उपरोक्त बुनियादी धाराओं में या किसी भी बुनियादी धाराओं के संयोजन में तीन साल का इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

    या

    उपरोक्त बुनियादी धाराओं में या किसी भी बुनियादी धाराओं के संयोजन में इंजीनियरिंग में डिग्री।

    वेतन स्तर-2 यानी टेक्निशियन ग्रेड-3 के लिए परीक्षा न्यूनतम अर्हकारी योग्यता

    मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी तथा एनसीवीटी/एससीवीटी मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर/इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/मैकेनिक मेकेट्रॉनिक्स/मैकेनिक डीजल/ मैकेनिक मोटर वाहन/वेल्डर/मशीनिस्ट आदि ट्रेडों में आईटीआई

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 की भर्ती प्रक्रिया

    आरआरबी तकनीशियन की भर्ती तीन चरण में पूर्ण होगी

    • ऑनलाइन आवेदन
    • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)
    • दस्तावेज का सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण
    1. ऑनलाइन आवेदन – जो भी उम्मीदवार आरआरबी तकनीशियन की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे केवल ऑनलाइन आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
    2. सीबीटी – यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा हे जिसमें आवेदक को परीक्षा सेंटर पर जाकर परीक्षा में शामिल होना होता हे एवं मेधा सूची इस परीक्षा के आधार पर ही बनाई जाएगी। सीबीटी परीक्षा का पूरा विवरण इस लेख में आगे दिया गया हे।
    3. दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण – जिन अभ्यर्थियों का नाम मेधा सूची में आएगा उन्हें दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। जहाँ उम्मीदवार के सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। दस्तावेज के सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए निर्धारित रेलवे अस्पताल में भेज दिया जाता हे । दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के बाद अभ्यर्थियों की जॉइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

    आवेदन कैसे करें

    नोट– आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें ।

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जाएं https://www.rrbapply.gov.in

    इस लिंक पर जाने के बाद Create Account पर जाएं एवं मांगी गई जानकारी भरकर अपना खाता बनाएं। अगर अपने पहले भी आरआरबी का कोई आवेदन किया हे तो आपको फिर से खाता बनाने की आवश्यकता नहीं होती है, आप पुराने खाते से ही इस भारती के लिए भी आवेदन कर सकते है।

    खाता बनाने के बाद दुबारा इस खाते में लॉगिन करें एवं तकनीशियन की भर्ती का चुनाव कर जिस आरआरबी से अप्लाई करना चाहते उसका चुनाव करें । अब नेक्स्ट पर क्लिक कर सारी जानकारी भरकर सेव कर ले ताकि बार बार आपको यह जानकारी न भरना पड़ें।

    अभ्यर्थियों को अपना लाइव फोटो खींचकर अपलोड करना पड़ेगा एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा । इस प्रक्रिया में जो भी निर्देश दिये गये हे उनका पालन अवश्य करें अन्यथा आपका आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता हे । पूरा फॉर्म भरने के बाद फॉर्म का प्रिव्यू जनरेट कर सारी डिटेल चेक कर ले तभी फॉर्म को फाइनल सबमिट करें। एकबार आप फाइनल सबमिट कर देते हे तो उसके बाद आप आवेदन में कोई भी सुधार नहीं कर पाएंगे।

    एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद पेमेंट करना न भूलें । जब तक पेमेंट नही होगा तब तक एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पेमेंट करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)

    प्रत्येक वेतन स्तर के लिए अलग अलग सीबीटी परीक्षा होगी।

    वेतन स्तर-5 यानी टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम

    सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि, कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें, गणित, बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग

    कुल प्रश्न- 100 एवं अवधि 90मिनट होगी।

    सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ रहेंगे

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। सीबीटी परीक्षा कई पालियों में होती हे इसीलिए इसमें normalisation की प्रक्रिया अपनाई जाती हे।

    न्यूनतम अर्हकारी अंक – U/R -40%, EWS-40%, OBC (नॉन क्रीमिलेयर)-40%, SC-30%, ST-25%

    वेतन स्तर-2 यानी टेक्निशियन ग्रेड-3 के लिए परीक्षा का पैटर्न एवं पाठ्यक्रम

    गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य विज्ञान

    कुल प्रश्न- 100 एवं अवधि 90मिनट होगी।

    सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ रहेंगे

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। सीबीटी परीक्षा कई पालियों में होती हे इसीलिए इसमें normalisation की प्रक्रिया अपनाई जाती हे।

    न्यूनतम अर्हकारी अंक – U/R -40%, EWS-40%, OBC (नॉन क्रीमिलेयर)-40%, SC-30%, ST-25%

    Frequently asked questions आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026

    1. आवेदन कैसे करना हे?

      उम्मीदवार को आवेदन केवल ऑनलाइन ही करना हे । आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जाएं https://www.rrbapply.gov.in

    2. आवेदन करते समय क्या सावधानी रखना चाहिए?

      आवेदन करते समय आवेदक को निम्नलिखित सावधानी रखना चाहिए
      1. आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी सही सही देना।
      2. फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करते समय विशेष ध्यान दे । लाइव फोटो अच्छी रोशनी वाली जगह पर ही लें । हस्ताक्षर की अच्छी क्वालिटी वाली इमेज ही अपलोड करें।
      3. क्वॉलिफिकेशन डिटेल्स भरते समय रोल नंबर, सर्टिफिकेट जारी करने की दिनांक , सर्टिफिकेट का सरल क्रमांक आदि सही सही भरें क्योंकि भर्ती की अगली प्रक्रियाओं में इन सभी का सत्यापन किया जाएगा

    3. किस पद की वरीयता पहले सिलेक्ट करना हे?

      रेलवे के कई विभागों में तकनीशियन की भर्ती होना हे , सभी विभाग का नाम वरीयता क्रम में सिलेक्ट करना हे , अभ्यर्थी विभाग का चुनाव करते समय पहले विभाग को जान ले कि उसमें किस तरह का काम करना पड़ता हे । क्योंकि अभ्यर्थी जिस विभाग का चुनाव पहले करेगा वही विभाग उसे मेरिट के हिसाब से दिया जाता हे।

    4. क्या मेडिकल स्टैंडर्ड से कोई फर्क पड़ता हे ।

      हाँ, सभी अभ्यर्थियों को कोई भी विभाग अथवा पद का चुनाव करते समय उस पद के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड की अनिवार्यता को जरूर सुनिश्चित कर लें। अगर किसी पद के लिए अभ्यर्थी का चुनाव है और अभ्यर्थी का मेडिकल स्टैंडर्ड उस पद के उपयुक्त नहीं पाया जाता है तो अभ्यर्थी की दावेदारी निरस्त कर दी जाती हे एवं फिर किसी अन्य पद पर भी भर्ती नहीं की जाती है।

  • SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी(PO)भर्ती- कुल पद 1500 ,शानदार विकास अवसरों के साथ आकर्षक वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं

    SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी(PO)भर्ती- कुल पद 1500 ,शानदार विकास अवसरों के साथ आकर्षक वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं

    SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी(PO)भर्ती आपके सपनों का करियर भारतिय स्टेट बैंक (SBI) से शुरू होता है। आप सिर्फ एक बैंक से नहीं जुड़ते बल्कि भारत के सबसे भरोसे मंद संस्था का हिस्सा बनते है जो देश की प्रगति में योगदान देता है और हर दिन लाखों लोगों की जिंदगी बदलता है

    पद :-

    परिवीक्षाधीन अधिकारी(PO)

    SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी रिक्तियाँ -1500

    श्रेणीSCSTOBCEWS
    नियमित रिक्तियां216108390144
    बकाय रिक्तियां1836
    कुल रिक्तियां234144390144

    SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी न्यूनतम योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग में स्नातक या केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष शैक्षणिक योग्यता। जो उम्मीदवार अपनी स्नातक परीक्षा के अंतिम वर्षध्सेमेस्टर में हैं वे भी अनंतिम रूप से इस शर्त के अधीन आवेदन कर सकते हैं कि यदि उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है तो उन्हें दिनांक 30/09/2026 को या उससे पूर्व स्नातक परीक्षा पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। समन्वित दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार यह सुनिश्चित करेंगे कि आईडीडी की पासिंग ;उत्तीर्ण तिथि 30/09/2026 को या उससे पूर्व की है। चिकित्साए इंजीनियरिंग , चार्टर्ड अकाउंटेंट , कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरू18 जून 2026
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति8 जुलाई 2026 तक
    प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड करेंजुलाई 2026 के दूसरे/तीसरे सप्ताह से
    चरण-I: ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षाअगस्त 2026
    प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणाअगस्त/सितंबर 2026
    मुख्य परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड अगस्त/सितंबर 2026
    चरण-II: ऑनलाइन मुख्य परीक्षासितंबर 2026
    मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणासितंबर/अक्टूबर 2026
    चरण-III: मनोमितीय परीक्षण, समूह अभ्यास और साक्षात्कारअक्टूबर/नवंबर 2026
    अंतिम परिणाम की घोषणानवंबर/दिसंबर 2026

    पदों के लिए वेतनमान 

    SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी वर्तमान में कनिष्ठ प्रबंधन श्रेणी स्केल-1 को लागू वेतनमान रुपए 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 के अनुसार प्रारम्भिक मूल वेतन ₹48480(4 अग्रिम वेतनवृद्धि के साथ) है। अधिकारी समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता मकान किराया भत्ता नगर प्रतिकर भत्ता  भविष्य निधि अंशदायी पेंशन फंड यानी एनपीएस एलएफसी चिकित्सा सुविधा लीज रेंटल सुविधा आदि और अन्य भत्ते और अनुलाभों के लिए पात्र होंगे।

    आयु सीमा

    दिनांक 01/04/2026 को उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 30वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म दिनांक 01/04/2005 के पश्चात नहीं होना चाहिए ;दोंनों दिन समाविष्ट

    आवेदन शुल्क

    • अनारक्षित/ EW/OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये
    • SC/ST/PWBD उम्मीदवारों के लिए “शून्य” होगा।
    • एक बार अदा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी कारण से लौटाया नहीं जाएगा और न ही किसी अन्य परीक्षा या चयन के लिए आरक्षित रखा जा सकता है।

    चयन प्रक्रिया 

    परिवीक्षाधीन अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।

    • चरण-1 प्रारंभिक परीक्षा
    • चरण 2 ऑनलाइन मुख्य परीक्षा

    परीक्षा योजना

    प्रारंभिक परीक्षा में ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा में 3 खंड होंगे

    क्रपरीक्षा का नामप्रश्नों की संख्याअंकअवधि
    1अंग्रेजी भाषा4020 मिनट
    2मात्रात्मक योग्यता3020 मिनट
    3तर्कशक्ति क्षमता3020 मिनट
    कुल100कुल अधिकतम अंक 100

    आवेदन कैसे करें 

    उम्मीदवार 18.06.2026 से 08.07.2026 तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी अन्य तरीके से किया गया आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए पूर्वापेक्षा: उम्मीदवार के पास वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए जिसे परिणाम घोषित होने तक सक्रिय रखना होगा। यह वास्तव में बैंक से ई-मेल/एसएमएस के द्वारा कोई संप्रेषण/ बुलावा पत्र/ सूचनाएं प्राप्त करने के लिए आवश्यक होगा।

    • एसबीआई के आधिकारिक करियर पोर्टल https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings (जो https://bank.sbi/web/careers/current-openings पर भी उपलब्ध है) पर जाएं और विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 खोजें।
    • पंजीकरण करने से पहले विस्तृत विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    • ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें और “वर्तमान रिक्तियां” के अंतर्गत पंजीकरण फॉर्म खोलें
    • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • BSNL JTO भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी – युवाओ के लिए सुनहरा अवसर

    BSNL JTO भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी – युवाओ के लिए सुनहरा अवसर

    BSNL JTO भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है कुल पदों की संख्या 100 से अधिक है इंजीनियरिंग स्नातक युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है ये पद बीएसएनएल के सर्किल वाइज है पदों का विवरण एवं अन्य जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें |

    पद

    जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर – सीधी भर्ती (टेलीकॉम) [जेटीओ(टी)-डीआर]

    न्यूनतम योग्यता

    केंद्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता: दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, विद्युत, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), या इंस्ट्रूमेंटेशन।

    रिक्तियाँ

    BSNL की क्षेत्रीय इकाइयों में सर्कलवार वितरित 100 JTO (टेलीकॉम) रिक्तियां हैं। सबसे अधिक रिक्तियों वाले प्रमुख सर्किलों में कर्नाटक (26 पद), केरल (15 पद), महाराष्ट्र (16 पद) और मध्य प्रदेश (10 पद) शामिल हैं, जबकि अन्य सर्किलों में 1-6 पद हैं।

    BSNL JTO भर्ती महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरूजून 4, 2026 at 10:00 AM
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्तिजुलाई 3, 2026 at 10:00 AM
    आवेदन में सुधार करने की  प्रारंभ दिनांकजुलाई 4, 2026 at 10:00 AM
    आवेदन में सुधार करने की  अन्तिम  दिनांकजुलाई 11, 2026 at 10:00 AM
    परीक्षा तिथि  (CBT)अगस्त 2026 (संभावित )

    पदों के लिए वेतनमान 

    IDA Pay Scale [E-1] of 16400 – 40500/- (2nd PRC pay scale wef 01.01.2007

    आयु सीमा

    आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष।

    BSNL JTO भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

    परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से (इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड) BSNL की वेबसाइट www.externalexam.bsnl.co.in पर ही किया जाना चाहिए। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

    वर्ग आवेदन शुल्क
    UR / OBC / EWS Candidates₹2,000/-
    SC / ST / PwBD Candidates₹1,000/-

    चयन प्रक्रिया 

    चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से संचालित की जाती है।

    परीक्षा योजना

    लिखित परीक्षा (सीबीटी): 3 घंटे की अवधि, जिसमें तीन खंडों में कुल 480 अंकों के 120 प्रश्न शामिल हैं।

    परीक्षा आयोजन हेतु शहर

    BSNL JTO भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें 

    पात्र उम्मीदवारों को निम्नलिखित तरीके से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    • BSNL की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट www.externalexam.bsnl.co.in पर जाएं और केवल ऑनलाइन पंजीकरण करें। किसी भी प्रकार के मैनुअल/पेपर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
    • आवश्यक परीक्षा शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करें।
    • पंजीकरण पूरा करने के बाद, कंप्यूटर द्वारा तैयार किए गए पंजीकरण फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

    अधिक जानकारी के लिए BSNL JTO भर्ती 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन वेबसाइट www.externalexam.bsnl.co.in पर देखें

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

    BSNL JTO CBT 2026 में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक क्या हैं?

    उम्मीदवारों को प्रत्येक अनुभाग में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। कुल मिलाकर, आयु वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को 50% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल)/दिव्यांग/अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ग के उम्मीदवारों को तीनों अनुभागों में कम से कम 45% अंक प्राप्त करने होंगे ताकि उन्हें मेरिट सूची में शामिल किया जा सके।

    BSNL JTO भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

    आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक मूल आयु सीमा 20 से 30 वर्ष है। आयु सीमा में निम्न प्रकार की छूट लागू है: ओबीसी (एनसीएल) के लिए 33 वर्ष तक, एससी/एसटी के लिए 35 वर्ष तक, पीडब्ल्यूबीडी के लिए 40-45 वर्ष तक, और पूर्व सैनिकों और बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार और बीएसएनएल के नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट उपलब्ध है।

  • SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी – 12256 पदों पर भर्ती , आज ही आवेदन करें

    SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी – 12256 पदों पर भर्ती , आज ही आवेदन करें

    SSC CGL 2026 द्वारा ग्रुप -बी एवं ग्रुप -सी के 12256 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार 22.06.2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

    पद

    वेतनमान – 8 (₹ 47600 to 151100):

    Name of Post Ministry/Department /CadreClassification of PostAge Limit
    सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी (केंद्रीय कैडर)भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सी एंड एजी) कार्यालय के अधीन।समूह “बी” राजपत्रित (गैर-मंत्रालयी)18-30 वर्ष
    सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी (राज्य कैडर)भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सी एंड एजी) कार्यालय के अधीन।समूह “बी” राजपत्रित (गैर-मंत्रालयी)18-30 वर्ष
    सहायक लेखा अधिकारी (राज्य कैडर)भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सी एंड एजी) कार्यालय के अधीन।समूह “बी” राजपत्रित (गैर-मंत्रालयी)18-30 वर्ष

    वेतनमान – 7 (₹ 44900 to 142400):

    सहायक अनुभाग अधिकारीकेंद्रीय सचिवालय सेवासमूह “बी”20-30 वर्ष
    सहायक अनुभाग अधिकारीसूचना ब्यूरोसमूह “बी18-30 वर्ष
    सहायक अनुभाग अधिकारीरेल मंत्रालयसमूह “बी20-30 वर्ष
    सहायक अनुभाग अधिकारीविदेश मंत्रालयसमूह “बी20-30 वर्ष
    सहायक अनुभाग अधिकारीएएफएचक्यूसमूह “बी20-30 वर्ष
    सहायक अनुभाग अधिकारीइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयसमूह “बी18-30 वर्ष
    सहायक अनुभाग अधिकारीअन्य मंत्रालय/विभाग/संगठनसमूह “बी18-30 वर्ष
    आयकर निरीक्षककेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी)समूह “बी18-30 वर्ष
    निरीक्षक, (केंद्रीय उत्पाद शुल्क)केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी)समूह “बी18-30 वर्ष
    सहायक प्रवर्तन अधिकारीप्रवर्तन निदेशालय (ईडी), राजस्व विभागसमूह “बी18-30 वर्ष
    सब इंस्पेक्टरकेंद्रीय जांच ब्यूरोसमूह “बी20-30 वर्ष
    इंस्पेक्टर पदडाक विभाग, संचार मंत्रालयसमूह “बी18-30 वर्ष
    इंस्पेक्टरकेंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, वित्त मंत्रालयसमूह “बी18-30 वर्ष

    वेतनमान – 6 (35400 से 112400):

    सहायक अनुभाग अधिकारीअन्य मंत्रालय/विभाग/संगठनसमूह “बी”18-30 वर्ष
    कार्यकारी सहायककेंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी)समूह “बी”18-30 वर्ष
    अनुसंधान सहायकराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी)समूह “बी”18-30 वर्ष
    मंडल लेखाकारसी एंड एजी के अधीन कार्यालयसमूह “बी”18-30 वर्ष
    सब इंस्पेक्टरराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)समूह “बी”18-30 वर्ष
    सब इंस्पेक्टर/कनिष्ठ खुफिया अधिकारीनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (गृह मंत्रालय)समूह “बी”18-30 वर्ष
    कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारीसांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालयसमूह “बी”18-32 वर्ष
    सांख्यिकी अन्वेषक श्रेणी-द्वितीयगृह मंत्रालयसमूह “बी”18-30 वर्ष
    कार्यालय अधीक्षककेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी)समूह “बी”18-30 वर्ष
    विभाग प्रमुखविदेश व्यापार महानिदेशकसमूह “बी”18-30 वर्ष

    वेतनमान – 5 (29200 से 92300):

    लेखा परीक्षकसी एंड एजी के अधीन कार्यालयसमूह “सी18-27 वर्ष
    लेखा परीक्षकसीजीडीए के अधीन कार्यालयसमूह “सी18-27 वर्ष
    लेखा परीक्षकअन्य मंत्रालय/विभागसमूह “सी18-27 वर्ष
    लेखाकारसी एंड एजी के अधीन कार्यालयसमूह “सी18-27 वर्ष
    लेखाकारलेखा महानियंत्रकसमूह “सी18-27 वर्ष
    लेखाकार/जूनियर लेखाकारअन्य मंत्रालय/विभागसमूह “सी18-27 वर्ष

    वेतनमान – 4 ( 25500 से 81100):

    डाक सहायक/ छँटाई सहायकडाक विभाग, संचार मंत्रालयसमूह “सी18-27 वर्ष
    वरिष्ठ सचिवालय सहायक/ उच्च श्रेणी क्लर्कसीएससीएस कैडर के अलावा अन्य केंद्रीय सरकारी कार्यालय/मंत्रालयसमूह “सी18-27 वर्ष
    वरिष्ठ प्रशासकीय सहायकरक्षा मंत्रालय की सैन्य अभियांत्रिकी सेवाएँसमूह “सी18-27 वर्ष
    कर सहायककेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी)समूह “सी18-27 वर्ष
    कर सहायककेंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी)समूह “सी18-27 वर्ष
    सब इंस्पेक्टरकेंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, वित्त मंत्रालयसमूह “सी18-27 वर्ष

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरू21.05.2026
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति22.06.2026 (23:00 hours)
    ऑनलाइन भुगतान सहित “आवेदन पत्र में सुधार के लिए समय सीमा” की तिथियां29.06.2026 to 01.07.2026
    (23:00 hours)
    प्रथम चरण (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रमअगस्त-सितंबर, 2026
    द्वितीय चरण(कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम दिसंबर, 2026
    आवेदन पत्र भरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। 1800 309 3063 (टोल फ्री)

     

    न्यूनतम योग्यता दिनांक 01.08.2026 तक

    • सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी (केंद्रीय कैडर) – आवश्यक योग्यताएँ: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री | वांछनीय योग्यताएँ: चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रेटरी या वाणिज्य में स्नातकोत्तर या बिजनेस स्टडीज में स्नातकोत्तर या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (वित्त) में स्नातकोत्तर या बिजनेस इकोनॉमिक्स में स्नातकोत्तर| परिवीक्षा अवधि के दौरान, सीधे भर्ती किए गए उम्मीदवारों को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी/सहायक लेखा अधिकारी के रूप में स्थायी नियुक्ति के लिए संबंधित शाखाओं में “अधीनस्थ लेखा परीक्षा/लेखा सेवा परीक्षा” उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
    • सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी (राज्य कैडर) – आवश्यक योग्यताएँ:i. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री। ii. राज्य की क्षेत्रीय/राजभाषा में प्रवीणता, अर्थात् मैट्रिक स्तर पर भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त राज्य/केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से माध्यमिक विद्यालय परीक्षा स्तर पर संबंधित राज्य की क्षेत्रीय/राजभाषा में प्रवीणता का प्रमाण पत्र होना चाहिए।वांछनीय योग्यताएँ: चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रेटरी या कॉमर्स में मास्टर्स या बिजनेस स्टडीज में मास्टर्स या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस) में मास्टर्स या बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर्स | परिवीक्षा अवधि के दौरान, सीधे भर्ती किए गए उम्मीदवारों को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी/सहायक लेखा अधिकारी के रूप में स्थायी नियुक्ति के लिए संबंधित शाखाओं में “अधीनस्थ लेखा परीक्षा/लेखा सेवा परीक्षा” उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
    • सहायक लेखा अधिकारी (राज्य कैडर)- आवश्यक योग्यताएँ:i. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री। ii. राज्य की क्षेत्रीय/राजभाषा में प्रवीणता, अर्थात् मैट्रिक स्तर पर भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त राज्य/केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से माध्यमिक विद्यालय परीक्षा स्तर पर संबंधित राज्य की क्षेत्रीय/राजभाषा में प्रवीणता का प्रमाण पत्र होना चाहिए।वांछनीय योग्यताएँ: चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रेटरी या कॉमर्स में मास्टर्स या बिजनेस स्टडीज में मास्टर्स या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस) में मास्टर्स या बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर्स | परिवीक्षा अवधि के दौरान, सीधे भर्ती किए गए उम्मीदवारों को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी/सहायक लेखा अधिकारी के रूप में स्थायी नियुक्ति के लिए संबंधित शाखाओं में “अधीनस्थ लेखा परीक्षा/लेखा सेवा परीक्षा” उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
    • कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री, जिसमें 12वीं कक्षा में गणित में कम से कम 60% अंक हों; या किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री जिसमें सांख्यिकी एक विषय के रूप में शामिल हो।
    • सांख्यिकी अन्वेषक श्रेणी-द्वितीय- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, जनसांख्यिकी, जनसंख्या अध्ययन, संचालन अनुसंधान, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर अनुप्रयोग, डेटा विज्ञान या कृत्रिम बुद्धिमत्ता में स्नातक की डिग्री।
    • अन्य सभी पोस्ट- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता।स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, हालांकि उनके पास 01.08.2026 तक आवश्यक योग्यता होनी चाहिए।

    आवेदन शुल्क

    • देय शुल्क: 100/- (केवल एक सौ रुपये)
    • आरक्षण के पात्र महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विशिष्ट विकलांगता वाले व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

    परीक्षा योजना

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

    चयन प्रक्रिया 

    प्रथम चरण (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) में प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को श्रेणीवार द्वितीय चरण की परीक्षा में बैठने के लिए चयनित किया जाएगा। कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी और सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II के पदों के लिए द्वितीय चरण के पेपर-I और पेपर-II में बैठने के लिए, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी के पदों के लिए द्वितीय चरण के पेपर-I और पेपर-III में बैठने के लिए और अन्य सभी पदों के लिए द्वितीय चरण के पेपर-I में बैठने के लिए अलग-अलग कट-ऑफ निर्धारित की जाएगी।

    आवेदन कैसे करें

    आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से एसएससी मुख्यालय की नई वेबसाइट https://ssc.gov.in पर या my ssc मोबाइल एप्लिकेशन (जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है) के माध्यम से ही जमा किए जाने चाहिए।

    विस्तृत निर्देशों के लिए, कृपया देखें- https://ssc.gov.in

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • RRB टेक्निशियन भर्ती -6,565 Posts

    RRB टेक्निशियन भर्ती -6,565 Posts

    RRB टेक्निशियन भर्ती हेतु कुल 6565 पदों के लिए शार्ट भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है विस्तृत जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें |

    पद एवं रिक्तियाँ

    • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल- 323 Posts
    • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल – 6242 Posts

    न्यूनतम योग्यता

    • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल- बीएससी (भौतिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर विज्ञान / आईटी / इंस्ट्रुमेंटेशन) या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री/डिप्लोमा।
    • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल – 10वीं/मैट्रिक पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI या संबंधित ट्रेड में एक्ट अप्रेंटिसशिप।

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरू30-06-2026
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति29-07-2026 (23:59 hrs)

    पदों के लिए वेतनमान 

    • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल- वेतन स्तर 5 (7वां सीपीसी) – प्रारंभिक वेतन 29200 रुपये
    • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल – वेतन स्तर 2 (7वां सीपीसी) – प्रारंभिक वेतन 19900 रुपये

    आयु सीमा

    • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल- 18 से 36 वर्ष
    • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल – 18 से 33 वर्ष

    चयन प्रक्रिया 

    RRB तकनीशियन भर्ती प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिनमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT )और उसके बाद दस्तावेज़ एवं चिकित्सा सत्यापन(Medical ) शामिल हैं।

    परीक्षा योजना

    • कुल प्रश्न: 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न
    • कुल अंक: 100 अंक
    • परीक्षा की अवधि: 90 मिनट
    • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे; अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    आवेदन कैसे करें 

    आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

    अपने क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाएं, पदवार पात्रता, निर्देश और आरआरबी की सूची सहित विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि पात्र हों तो प्रत्येक वेतन स्तर के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे।

    यह अधिसूचना केवल सांकेतिक है और भावी उम्मीदवारों को आगामी भर्ती अधिसूचना के बारे में सूचित करने और आवेदन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज़ तैयार रखने के उद्देश्य से जारी की गई है। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि भर्ती से संबंधित सभी नियम, शर्तें, पात्रता मानदंड, प्रक्रियाएं और अन्य आवश्यकताएं विस्तृत भर्ती अधिसूचना RRB की वेबसाइट पर जाएं।

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • महिला आवेदकों के लिए ESB MP द्वारा 2317 पदों पर सीधी भर्ती

    महिला आवेदकों के लिए ESB MP द्वारा 2317 पदों पर सीधी भर्ती

    ESB MP द्वारा संचालनालय लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा , मध्य प्रदेश, भोपाल के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी एवं सिस्टर ट्यूटर के रिक्त पद हेतु भर्ती परीक्षा – 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है

    पद

    • नर्सिंग अधिकारी
    • सिस्टर ट्यूटर

    न्यूनतम योग्यता

    सरकारी नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग अधिकारी की सीधी भर्ती के लिए

    • उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा में Physics, Chemistry और Biology (PCB) के साथ 10+2 पास किया होना चाहिए।
    • उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश रजिस्ट्रेशन कॉलेज/इंडियन मेडिकल काउंसिल से 4 साल का B.Sc. नर्सिंग या जनरल नर्सिंग, और उसके बाद 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएट B.Sc. नर्सिंग कोर्स कम से कम 45% अंकों के साथ पास किया होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी (SC, ST और OBC) के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी।
    • उम्मीदवारों का मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

    सरकारी नर्सिंग कॉलेज में सिस्टर ट्यूटर की सीधी भर्ती के लिए

    • उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा में Physics, Chemistry और Biology (PCB) के साथ 10+2 पास किया होना चाहिए।
    • B.Sc. नर्सिंग उत्तीर्ण या स्नातकोत्तर (B.Sc. नर्सिंग)
    • Experience : B.Sc.(Nursing) /P.B.B.Sc.(Nursing) with 1 year experience
    • उम्मीदवारों का मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

    रिक्तियाँ

    पद का नामकुल पद
    नर्सिंग अधिकारी 2099
    सिस्टर ट्यूटर218
    कुल 2317

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म  जमा करने की प्रारंभिक  तिथि06-04-2026
    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम  तिथि:20-04-2026
    ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि15 मई 2026 से
    आयु की गणना तिथि01-01-2026

    आयु सीमा

    18 से 40 वर्ष

    आवेदन शुल्क :-

    अभ्यर्थियों  को ऑनलाइन माध्यम  से आवेदन शुल्क  का भुगतान करना होगा:

    अनारक्षित    500 रु
    अनुसूचित जाति  / अनुसूचित जनजाति  / OBC/दिव्यांगजन 250 रु

    जो उम्मीदवार किसी कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन फ़ॉर्म भरेंगे, उनसे MPOnline के लिए ₹60 का पोर्टल शुल्क लिया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, जो उम्मीदवार किसी पंजीकृत उपयोगकर्ता के माध्यम से फ़ॉर्म भरेंगे, उनसे ₹20 का पोर्टल शुल्क लिया जाएगा।

    चयन प्रक्रिया 

    बोर्ड, सफल उम्मीदवार द्वारा प्राप्त प्रतिशत के आधार पर, आवेदन किए गए पद के अनुसार उम्मीदवारों की मेरिट/प्रतीक्षा सूची जारी करेगा।

    परीक्षा योजना

    ऑनलाइन परीक्षा के लिए तालिका.

    परीक्षा का नामपेपरों की संख्या कुल अंक पाठ्यक्रम  का विवरणअंक
    नर्सिंग अधिकारी एवं  सिस्टर टूयटर की सीधी भर्ती 01100PART  (a) सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अभ्यास

    PART (b) संबंधित विषय पर आधारित प्रश्न 
    PART A (25)
    PART B(75)

    परीक्षा आयोजन हेतु शहर

    ऑनलाइन परीक्षा केंद्र 
    भोपाल इंदौर जबलपुर खण्डवा नीमच रतलाम 
    रीवा सागर सतना सीधी उज्जैन 

    आवेदन कैसे करें 

    अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |  

    अधिक जानकारी एवं किसी भी अस्पष्टता / भ्रम की स्थिति मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट   https://esb.mp.gov.in पर विजिट करे | 

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • भारत सरकार की टकसालों (GMS) में भर्ती- कुल पद 94

    भारत सरकार की टकसालों (GMS) में भर्ती- कुल पद 94

    भारत सरकार के मिंट , नोएडा ने नोडल एजेंसी के रूप में मुबई कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में स्थित भारत सरकार की टकसालों (GMS) में विभित्र निम्रलिखित पदों के लिए भर्ती हेतु पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है।

    पद , एवं रिक्तियाँ

    पद का नामइकाई का नामपदों की संख्याआयु
    पर्यवेक्षक (धातु परीक्षण)मुबई0218-30
    पर्यवेक्षक
    (तकनीकी – यांत्रिकी)
    मुबई,नोएडा 0318-30
    पर्यवेक्षक
    (तकनीकी – इजेक्ट्रिकल)
    नोएडा 0218-30
    पर्यवेक्षक
    (तकनीकी – मेटलर्जी)
    मुबई0118-30
    एनग्रेवर
    (स्कल्पचर/मेटल वर्क)
    हैदराबाद 0118-28
    कनिष्ठ कार्यालय सहायकमुबई,हैदराबाद ,नोएडा 1318-28
    कनिष्ठ बुलियन सहायकहैदराबाद ,नोएडा 518-28
    कनिष्ठ हिंदी टाइपिस्टकोलकाता118-28
    प्रयोगशाला सहायकहैदराबाद118-28
    कनिष्ठ तकनीशियन(फिटर)मुबई कोलकाता, हैदराबाद नोएडा 4718-25
    कनिष्ठ तकनीशियन
    (परिचर संचालक-रसायन संयंत्र)
    मुबई 318-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(टर्नर)मुबई कोलकाता, नोएडा 918-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(कारपेंटर)मुबई 118-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(इलेक्ट्रीशियन)मुबई 218-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(गोल्डस्मिथ)हैदराबाद118-25
    कनिष्ठ तकनीशियन(मेल्टर)कोलकाता218-25

    न्यूनतम योग्यता

    पद का नामन्यूनतम योग्यता
    पर्यवेक्षक (धातु परीक्षण)केमिकल इंजीनियरिंग  प्रथम श्रेणी डिप्लोमा            
    अथवा 
    केमिकल इंजीनियरिंग  में B.E ,B.TECH, B.Sc  
    पर्यवेक्षक(तकनीकी – यांत्रिकी)यांत्रिकी इंजीनियरिंग  प्रथम श्रेणी डिप्लोमा                      
    अथवा 
    यांत्रिकी इंजीनियरिंग  में B.E ,B.TECH, B.Sc 
    पर्यवेक्षक(तकनीकी – इजेक्ट्रिकल)इजेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  प्रथम श्रेणी डिप्लोमा                     
      अथवा 
    इजेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  में B.E ,B.TECH, B.Sc  
    पर्यवेक्षक(तकनीकी – मेटलर्जी)मेटलर्जी इंजीनियरिंग  प्रथम श्रेणी डिप्लोमा                      
    अथवा 
    मेटलर्जी इंजीनियरिंग  में B.E ,B.TECH, B.Sc 
    एनग्रेवर(स्कल्पचर/मेटल वर्क)
    न्यूनतम 55 % अंको के साथ फाइन आर्ट्स (स्कल्प्चर) में स्नातक                                         
    अथवा
    न्यूनतम 55 % अंको के साथ फाइन आर्ट्स (मेटल वर्क्स ) में स्नातक
    कनिष्ठ कार्यालय सहायककिसी भी विषय में स्नातक साथ में कंप्यूटर का नॉलेज  एवं कंप्यूटर पर हिंदी में 30  wpm / अंग्रेजी में 40 wpm टायपिंग स्पीड 
    कनिष्ठ बुलियन सहायककिसी भी विषय में स्नातक साथ में कंप्यूटर का नॉलेज  एवं कंप्यूटर पर हिंदी में 30  wpm / अंग्रेजी में 40 wpm टायपिंग स्पीड 
    कनिष्ठ हिंदी टाइपिस्टकिसी भी विषय में स्नातक साथ में कंप्यूटर का नॉलेज एवं कंप्यूटर पर हिंदी में 30  wpm टायपिंग स्पीड 
    प्रयोगशाला सहायकन्यूनतम 55 % अंको के साथ Bsc (केमिस्ट्री )
    कनिष्ठ तकनीशियन(फिटर)ITI (फिटर)
    कनिष्ठ तकनीशियन(परिचर संचालक-रसायन संयंत्र)ITI (केमिकल प्लांट ऑपरेटर )
    कनिष्ठ तकनीशियन(टर्नर)कनिष्ठ तकनीशियन(कारपेंटर)ITI (कारपेंटर)
    कनिष्ठ तकनीशियन(इलेक्ट्रीशियन)ITI (इलेक्ट्रीशियन)
    कनिष्ठ तकनीशियन(गोल्डस्मिथ)
    ITI (गोल्डस्मिथ) , ITI (फिटर)
    कनिष्ठ तकनीशियन(मेल्टर)ITI (मेल्टर)

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    पदों के लिए वेतनमान 

    • कनिष्ठ तकनीशियन (परिचर संचालक-रसायन संयंत्र,फिटर,टर्नर ,कारपेंटर, गोल्डस्मिथ,इलेक्ट्रीशियन, मेल्टर) L-W1 -18780-67390
    • कनिष्ठ कार्यालय सहायक,कनिष्ठ बुलियन सहायक,कनिष्ठ हिंदी टाइपिस्ट,प्रयोगशाला सहायक :- L-B3-21540-77160
    • पर्यवेक्षक (धातु परीक्षण,तकनीकी – यांत्रिकी,तकनीकी – इजेक्ट्रिकल,तकनीकी – मेटलर्जी):-L-S1-27600-95910
    • एनग्रेवर(स्कल्पचर/मेटल वर्क):-L-B4-23910-85570

    आवेदन शुल्क :-अभ्यर्थियों  को ऑनलाइन माध्यम  से आवेदन शुल्क  का भुगतान करना होगा:

    अनारक्षित  / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गरु  1000 ( मात्र  एक हजार रुपये)
    अनुसूचित जाति  / अनुसूचित जनजाति  / पूर्व सैनिक/ विभागीय कर्मचारी / पीडब्लूबीडी रु 200

    चयन प्रक्रिया 

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा  में  अभ्यर्थियों  के तुलनात्मक प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा ।

    परीक्षा योजना

    कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 120 अंको की होगी। परीक्षा की अवधि 2:00 घंटे की होगी।परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे |

    परीक्षा आयोजन हेतु शहर

    मुबई ,कोलकाता, हैदराबाद ,दिल्ली

    आवेदन कैसे करें 

    आवेदकों को सलाह दी जाती है की ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://igmnoida.spmcil.com पर भर्ती से सम्बंधित सभी निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर ले | आवेदन ऑनलाइन माधयम से वेबसाइट https://igmnoida.spmcil.com पर किये जा सकते है

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • MP फोरेंसिक साइंस लेब (पुलिस ) में भर्ती-10 वी , 12 वी पास को मौका

    MP फोरेंसिक साइंस लेब (पुलिस ) में भर्ती-10 वी , 12 वी पास को मौका

    मध्य प्रदेश गृह विभाग पुलिस में MP फोरेंसिक साइंस लेब (पुलिस ) में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु MP ONLINE के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है | चयन प्रक्रिया , योग्यता , परीक्षा योजना एवं भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक देखें –

    पद न्यूनतम योग्यता एवं रिक्तियाँ

    पदन्यूनतम योग्यता रिक्तियाँ
    प्रयोगशाला तकनीशियन BSC , BCA 35
    प्रयोगशाला सहायकविज्ञान विषय के साथ 12 वी33
    प्रयोगशाला परिचारकविज्ञान विषय के साथ 12 वी58
    DATE

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरू18 मार्च, 2026
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति06 अप्रैल 2026

    पदों के लिए वेतनमान

    7 वे वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान

    • प्रयोगशाला तकनीशियन :- लेवल -7,रु 28000 – 91300
    • प्रयोगशाला सहायक :- लेवल -4,रु 19500 – 62000
    • प्रयोगशाला परिचारक :- लेवल -3 ,रु 18000 – 56900

    आयु सीमा

    अधिकतम आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को 40 वर्ष तक

    चयन प्रक्रिया 

    चयन प्रक्रिया  निम्न चरणों में संपन्न की जाएगी

    • प्रथम चरण – प्रथम चरण में कट ऑफ के बराबर अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए बुलाया जायेगा
    • द्वितीय चरण – लिखित परीक्षा

    आवेदन कैसे करें

    इच्छुक अभ्यर्थी MP ONLINE के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

    आवेदन करने के लिए CLICK HERE

    Rule Book For PHQ-FSL Recruitment-2026 – CLICK HERE

    मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भर्ती परीक्षा 2025-26 हेतु समय सारणी- CLICK HERE

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • बैंक नोट पेपर मील में भर्ती का शानदार मौका

    बैंक नोट पेपर मील में भर्ती का शानदार मौका

    बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (बीएनपीएमआईपीएल) सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल – वित्त मंत्रालय के अधीन भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम) और भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल – भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) का एक संयुक्त उद्यम है, जो कर्नाटक के मैसूरु में 12000 टन प्रति वर्ष की क्षमता के साथ बैंक नोट पेपर के उत्पादन में लगी हुई है।

    पद ,आयु सीमा एवं रिक्तियाँ

    पद का नामरिक्तियों की संख्याअधिकतम आयु
    (दिनांक 11.04.2026 तक)
    सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा)02 (01 यूआर, 01 ओबीसी)32 वर्ष
    सहायक प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन)02 यूआर32 वर्ष
    सहायक प्रबंधक (सिविल)02 यूआर32 वर्ष

    भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार 11.04.2026 तक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    न्यूनतम योग्यता

    • सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) :-किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से बी.कॉम/बीबीए में प्रथम श्रेणी . स्नातक और चार्टर्ड अकाउंटेंट (आईसीएआई)/ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (आईसीएमएआई) का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
    • सहायक प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन):-सरकारी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान (एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित) . से मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक स्नातक इंजीनियर, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंक हों।
    • सहायक प्रबंधक (सिविल):-सिविल इंजीनियरिंग/सिविल एवं संरचनात्मक इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बी.ई./बी.टेक. की . डिग्री, जिसमें एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित किसी सरकारी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंक प्राप्त हों।

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 11.04.2026

    पदों के लिए वेतनमान 

    पे -स्केल – 8 (केंद्रीय सरकार के वेतन के समकक्ष), न्यूनतम मूल वेतन (रु.)52,000/-

    अन्य भत्ते और लाभ

    मूल वेतन के अतिरिक्त, महंगाई भत्ता (वर्तमान में केंद्रीय महंगाई भत्ता 60%), और तैनाती स्थान के आधार पर मानव संसाधन भत्ता (एचआरए) दिया जाएगा, जैसे मैसूरु में मूल वेतन का 20%। अन्य लाभ और सुविधाएं कंपनी के नियमों के अनुसार होंगी, जिनमें पीएफ, ग्रेच्युटी, इनडोर मेडिक्लेम बीमा, आउटडोर चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एलटीएफ, बच्चों की शिक्षा भत्ता, धुलाई भत्ता, साज-सज्जा भत्ता, आवास ऋण पर ब्याज सब्सिडी, कैंटीन सुविधा, परिवहन प्रतिपूर्ति आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कार्यकारी अधिकारी कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन के लिए भी पात्र होंगे।

    आवेदन शुल्क

    अनुसूचित जाति  / अनुसूचित जनजाति  / पूर्व सैनिक/ पीडब्लूबीडी  कोई शुल्क नहीं 
    अन्य सभी वर्ग 800 /- रु

    आवेदन के साथ आवश्यक शुल्क का भुगतान राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा जारी किए गए बैंकर चेक/डिमांड ड्राफ्ट (3 महीने की वैधता) के माध्यम से किया जाना चाहिए, जो मैसूरु में देय “बीएनपीएम भर्ती खाता” के पक्ष में जारी किया गया हो। किसी अन्य तरीके से किया गया भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    चयन प्रक्रिया 

    • सहायक प्रबंधक के पद के लिए चयन ऑफलाइन/ऑनलाइन परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न) और व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
    • सभी परीक्षाएं केवल अंग्रेजी भाषा में ही आयोजित की जाएंगी।
    • परीक्षा केंद्र बेंगलुरु और / या मैसूरु में स्थित होगा । उम्मीदवारों को अपने खर्च पर ऑफलाइन/ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा।

    प्राप्त वैध आवेदनों की संख्या के आधार पर, चयन प्रक्रिया में बदलाव हो सकता है और इसकी सूचना उचित समय पर दी जाएगी।

    परीक्षा आयोजन हेतु शहर

    • परीक्षा ऑनलाइन/ऑफलाइन तरीकों से संबंधित आमंत्रण पत्रों में दिए गए स्थानों पर आयोजित की जाएगी।
    • परीक्षा के केंद्र/स्थान/तिथि/सत्र में परिवर्तन के लिए कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    • बैंक नोट पेपर मील को प्राप्त प्रतिक्रिया, प्रशासनिक व्यवहार्यता आदि के आधार पर, अपने विवेकानुसार किसी भी परीक्षा केंद्र को रद्द करने और/या कुछ अन्य केंद्र जोड़ने का अधिकार सुरक्षित है।
    • उम्मीदवार अपने स्वयं के जोखिम और खर्च पर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में उपस्थित होंगे और बीएनपीएमआईपीएल किसी भी प्रकार की चोट या हानि आदि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

    आवेदन कैसे करें 

    उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बीएनपीएम की वेबसाइट www.bnpmindia.com पर प्रकाशित निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र केवल एक तरफ, ए4 साइज के कागज पर, आवश्यक शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति श्रेणी और अन्य प्रासंगिक प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रति और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो के साथ जमा करेंऔर साथ में 800/- रुपये का एक डिमांड ड्राफ्ट (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिकों के लिए लागू नहीं) संलग्न करें, जो मैसूरु में देय “बीएनपीएम रिक्रूटमेंट अकाउंट” के पक्ष में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा जारी किया गया हो।

    सभी प्रकार से पूर्ण आवेदन पत्र और संलग्नक सहित साधारण/स्पीड पोस्ट द्वारा निम्नलिखित पते पर ही भेजें ताकि वे 11.04.2026 को शाम 5:00 बजे तक या उससे पहले पहुंच जाएं। लिफाफे पर “AM (………………….)” पद के लिए आवेदन” लिखा होना चाहिए। संदर्भ: विज्ञापन संख्या 02/2026 दिनांक 06.03.2026। मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा), बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, प्रशासनिक भवन, पेपर मिल परिसर, नोट मुद्रण नगर, मैसूरु 570003। डाक में देरी या उसके गुम होने/न मिलने के लिए बीएनपीएम जिम्मेदार नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    CLICK HERE FOR OFFLINE APPLICATION FORM

    इसी तरह की भर्तियों की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www. dreamjobalert.in पर विजिट करें।

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

  • BSNL सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी परीक्षा-2026 सिलेबस

    सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी

    भाग-I (सामान्य) के लिए पाठ्यक्रम (योग्यता: 40 प्रश्न/40 अंक)

    • Quantitative ability and data sufficiency
    • Reasoning (e.g. analytical, logical and critical reasoning)
    • Verbal ability, reading comprehension and analysis

    भाग-II (कोर) (तकनीकी) दूरसंचार के लिए पाठ्यक्रम (160 प्रश्न / 160 अंक)

    1 Basic Telecommunications Concepts ( Weightage in % – 15 % )

    • Signal Processing
    • Modulation and Demodulation Technologies
    • Multiplexing Techniques
    • Spectrum Management

    2 Wireless Telecommunications Technologies ( Weightage in % – 15 % )

    • Wireless Communication Principles
    • Mobile Antenna System (Basics, Azimuth, Tilt, VSWR)
    • Fundamentals of GSM (2G/3G)
    • Fundamentals of LTE
    • Fundamentals of IP MultimediaSubsystem (IMS)
    • Fundamentals of 5G and Industrial applications(5G Use cases and captive network etc)
    • KPIs of 2G/3G/4G/5G mobile networkfor voice & data quality
    • Satellite Communications (LEO, MEO)
    • Fundamentals of Telco-Cloud
    • Mobile Radio Back Haul (M/W, UBR ,EB and etc)
    • Spectrum Management
    • Fixed wireless Access
    • Fundamentals of USIM/ESIM/ISIM and Network access security.
    • Fundamentals of Network Management system (MMS)
    • Standardization in wireless communication
    • Fundamental of Signaling (SS7SIGTRAN) & various protocols (SIP Megaco, H.248, MGCP,RTP,RTCP etc)
    • Disaster management & mitigation through IСТ

    3 Wireline Telecommunications Technologies ( Weightage in % – 15 % )

    • NGN Switches, Soft Switches
    • Telecommunication Call Routing and Switching concepts
    • Broadband Internet Technologies
    • FTTxTechnology
    • Signaling in PSTN and SSTP
    • C4& C5 NGN architecture and Call Flow
    • NGN PROTOCOLS (SIP/H.248/RTP?SIGTRAN)
    • IMS Network Architecture
    • ISDN(PRI/BRI), ЕРABX,SIP SERVICES
    • WI-FI Services and Encrypted HOPSPOT, Enterprises HOTSPOТ Solution

    4 Telecom Transmission Infrastructure ( Weightage in % – 15 % )

    • Fundamentals of Transmission Systems
    • Optical Fiber Technology
    • Optical Fiber Systems (DWDM, OTN,FTTH, GPON,EPON)

    5 IP/Data Networks ( Weightage in % – 15 % )

    • Network Elements
    • Routing Concept and Protocols
    • OSI and TCP/IP Model
    • Caching and Peering
    • Secured IP network
    • Fundamental concept of IPv4 Addressing, sub netting, super netting
    • IPv6 Addressing: Scheme, type of IPv6 Addresses, IPv6 routing ,tunneling
    • Fundamentals of MPLS
    • Network Design for Next Generation IP Cloud Network
    • IP Network QoS
    • Proxy Services, DNS Services
    • Cyber Security and Firewall

    5 Emerging Technologies ( Weightage in % – 15 % )

    • Fundamentals of
    • Internet of Things (LoT) And M2M
    • Block Chain
    • Software Defined Networks
    • Cloud Computing and
    • Data Centers
    • Artificial Intelligence and Telecom Network

    7 Project Management ( Weightage in % – 10 % )

    • Introduction to project Management and project selection
    • Project planning and implementation.
    • Project Management Tools- Bar Chart,Gantt Chart, PERT, CPM

    BSNL में 120 पदों पर भर्ती – अंतिम तिथि 15 /04 /2026- https://dreamjobalert.in/bsnl-senior-executive-trainee-vacancy-2026-2/