Dreamjobalert.in

रखें हर वेकैंसी की खबर

Category: Higher secondary

  • जानें ITI स्टेनो (हिंदी) ट्रेड – महिलाओं के लिए NO . 01 केरियर ऑप्शन

    जानें ITI स्टेनो (हिंदी) ट्रेड – महिलाओं के लिए NO . 01 केरियर ऑप्शन

    ITI स्टेनो (हिंदी) ट्रेड सामान्यतः 1 वर्ष (1 Year) का कोर्स होता है। इस ट्रेड का पूरा नाम Stenographer & Secretarial Assistant (Hindi) होता है यह ट्रेड महिलाओं के लिए आईटीआई का एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इस कोर्स की अवधि भी सिर्फ एक वर्ष है काम समय में होने वाले इस कोर्स के माध्यम से 45 वर्ष आयु तक की महिलायें भू इससे विभिन्न विभगों की वैकन्सी हेतु आवेदन कर सकती है

    ITI स्टेनो (हिंदी)मुख्य जानकारी:

    • ट्रेड: Stenographer & Secretarial Assistant (Hindi)
    • अवधि: 1 वर्ष
    • योग्यता: 10वीं पास
    • प्रवेश: 10वीं की मेरिट या राज्य की ITI काउंसलिंग के माध्यम से
    • आयु : प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष होती है।
    • सीखने वाले विषय:
      • हिंदी शॉर्टहैंड
      • हिंदी टाइपिंग
      • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान
      • ऑफिस प्रबंधन
      • पत्राचार (Correspondence)

    ITI स्टेनो (हिंदी)कोर्स पूरा करने के बाद आप सरकारी विभागों, अदालतों, निजी कार्यालयों तथा स्टेनोग्राफर की भर्तियों (जैसे SSC Stenographer) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    प्रवेश हेतु आवेदन

    ITI प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल का उपयोग किया जाता है।

    शुरुआती अवसर

    यह कोर्स करने के बाद शुरुआत स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, क्लर्क आदि सरकारी पदों पर नियुक्ति मिलती हैं।

    प्रारंभिक वेतन

    यदि आप ITI स्टेनो (हिंदी) करने के बाद नौकरी शुरू करते हैं, तो शुरुआती वेतन नौकरी के प्रकार पर निर्भर करेगा:

    Junior Stenographer / Steno Grade-D: लगभग ₹25,500 बेसिक पे से शुरुआत। भत्ते (DA, HRA, TA) जोड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग ₹30,000–45,000 प्रति माह हो सकती है।

    करियर ग्रोथ

    अनुभव और प्रमोशन के बाद:

    • Personal Assistant (PA)
    • Private Secretary (PS)
    • Senior Private Secretary

    इन पदों पर वेतन ₹60,000–80,000+ प्रति माह तक पहुंच सकता है।

    प्राइवेट सेक्टर में अवसर

    ITI स्टेनो (हिंदी) ट्रेड से ITI करने के बाद प्राइवेट सेक्टर में भी जॉब के अवसर होते है।जैसे

    • StenographerSecretarial Assistant
    • Personal Assistant (PA)
    • Executive Assistant
    • Private Secretary
    • Office Assistant
    • Receptionist
    • Data Entry Operator
    • Legal Stenographer (वकीलों और लॉ फर्मों में)

    प्राइवेट नौकरी के प्रमुख विकल्प

    • Corporate Companies
    • Manufacturing Companies
    • Schools & Colleges
    • Hospitals
    • Law Firms
    • Media Houses
    • NGOs
    • Private Banks
    • Real Estate Companies

    स्टेनो (हिंदी) ट्रेड से ITI करने के बाद प्राइवेट सेक्टर में जॉब के अवसर कम ही होते है। अतः प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने के इक्छुक युवाओं को अन्य ट्रेड से ITI करना चाहिए DREAMJOBALERT.IN पर सभी ट्रेड की जानकारी दी जा रही है समय समय पर इस वेबसाइट को देखते रहें

    ITI स्टेनो (हिंदी) ट्रेड से सीधे संबंधित परीक्षाएँ

    1. SSC Stenographer Grade C & D
      • केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में स्टेनोग्राफर भर्ती।
      • 12वीं पास आवश्यक होती है।
      • हिंदी या अंग्रेजी शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट देना होता है।
    2. राज्य सरकार स्टेनोग्राफर भर्ती
      • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में समय-समय पर स्टेनो पद निकलते हैं।
      • जिला न्यायालय, सचिवालय, लोकायुक्त, विधानसभा आदि में अवसर मिलते हैं।
    3. हाई कोर्ट और जिला न्यायालय स्टेनोग्राफर
      • विभिन्न उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय नियमित रूप से स्टेनो भर्ती निकालते हैं।

    आवेदन

    MP ITI प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल https://mpiticounseling.co.in का उपयोग किया जा रहा है। 2026 प्रवेश हेतु आधिकारिक लिंक जारी किया गया है।

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • सिर्फ 10 th पास व्यक्ति रेल्वे में लोको पायलेट कैसे बनें – सैलरी हर माह 1 लाख रुपए तक

    सिर्फ 10 th पास व्यक्ति रेल्वे में लोको पायलेट कैसे बनें – सैलरी हर माह 1 लाख रुपए तक

    एक सामान्य धारणा है की 10 th पास व्यक्ति किसी रोजगार के लायक नहीं होता है किन्तु इस ब्लॉग में आप जानेगें की 10 th पास व्यक्ति न केवल रेल्वे में लोको पायलेट बन सकता है बल्कि एक लाख रुपए महीने सेलरी भी कमा सकता है अपने आप पर विश्वास और सही दिशा में पूरी लगन के साथ यदि कोई व्यक्ति प्रयास करे तो 30 वर्ष की उम्र में भी इस ड्रीम जॉब को प्राप्त किया जा सकता है

    आइये जानते है लोको पायलेट कैसे बनें , इस जॉब की चुनौतियां , सुविधाएँ , प्रशिक्षण , और लोको पायलेट से सम्बंधित सभी जानकारियां :-

    कौन सा कोर्स करें ?

    लोको पायलेट बनने के लिए 10 th के बाद आईटीआई करना होता है , किसी भी सरकारी अथवा प्राइवेट आईटीआई से इंजीनियरिंग ट्रेड में न्यूनतम एक वर्ष का कोर्स जैसे – डीजल मेकेनिक , टर्नर , फिटर ,इलेक्ट्रीशियन इत्यादि उत्तीर्ण युवा इस पद के लिए आवेदन कर सकते है ||

    आवेदन कैसें करें ?

    अपने निकटस्थ किसी भी ऑनलाइन कम्प्यूटर शॉप पर जाकर RRB की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं सामान्यतः प्रत्येक वर्ष रेल्वे भर्ती बोर्ड द्वारा सहायक लोको पायलेट के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया जाता है व्हाट्सप के माध्यम से नोटिफिकेशन से सम्बंधित अपडेट पाने के लिए DREAMJOBALERT.IN के आधिकारिक चैनल को फॉलो कर सकतें हैं अथवा DREAMJOBALERT.IN के न्यूज़ लेटर का निःशुल्क सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है

    लोको पायलेट परीक्षा कितने स्टेज में होती है ?

    भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
    (i) प्रथम चरण सीबीटी (सीबीटी-1)
    (ii) द्वितीय चरण सीबीटी (सीबीटी-2)
    (iii) कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (सीबीएटी)
    (iv) दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी)
    (v) चिकित्सा परीक्षा (एमई)

    किस तरह की परीक्षा है CBT-1 ?

    यह कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से करवाई जाने वाले कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसे शार्ट में CBT – 1 कहा जाता है CBT-1 केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है , जिसका उद्देश्य मेरिट के आधार पर CBT-2 के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना होता है । अंतिम चयन सूची तैयार करते समय सीबीटी-1 के अंकों को नहीं गिना जाता है ।

    सीबीटी-1 का पैटर्न और पाठ्यक्रम

    i) अवधि: 60 मिनट
    (ii) प्रश्नों की संख्या: 75, अधिकतम अंक: 75 (प्रति प्रश्न 1 अंक)
    (iii) प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन होता है ।
    (iv) एकाधिक शिफ्ट में आयोजित सीबीटी के लिए अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाता है ।
    (v) पात्रता के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत: यूआर और ईडब्ल्यूएस 40%, ओबीसी (एनसीएल) 30%, एससी 30%, एसटी 25%। यह पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों पर भी उनकी समुदाय के अनुसार लागू होता है।

    vi) सीबीटी-1 के प्रश्नों का स्तर सामान्यतः पद के लिए निर्धारित शैक्षिक मानकों और/या न्यूनतम तकनीकी योग्यताओं के अनुरूप होता है। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है जिनमें बहुविकल्पीय उत्तर होते है और इनमें निम्नलिखित पाठ्यक्रम से संबंधित विषय शामिल होते है।

    RRB MATH

    संख्या प्रणाली, BODMAS, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य; समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि।

    सादृश्य, वर्णानुक्रम और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएँ, संबंध, न्यायवाक्य, अव्यवस्थित क्रम, वेन आरेख, डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएँ और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशाएँ, कथन – तर्क और मान्यताएँ आदि।

    MENTAL ABILITY RRB

    इसके अंतर्गत पाठ्यक्रम में 10वीं कक्षा के स्तर के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय शामिल होंगे।

    समसामयिक विषय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और अन्य महत्वपूर्ण विषय

    किस तरह की परीक्षा है CBT-2 ?

    • सीबीटी-2 के लिए उम्मीदवारों का चयन आरआरबी (RRB) और समुदाय के आधार पर, सीबीटी-1 में उनके NORMALIZED अंकों और MERIT के अनुसार, केवल उन्हीं उम्मीदवारों में किया जाता है जिन्होंने समान RRB का चयन किया है।
    • सीबीटी-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की कुल संख्या प्रत्येक आरआरबी के लिए अधिसूचित रिक्तियों की संख्या के पंद्रह (15) गुना तक सीमित होगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो उन सभी को सीबीटी-2 के लिए चयनित किया जाता है ।
    • लोको पायलेट (एएलपी ) के लिए अंतिम पैनल केवल सीबीटी-2 और सीबीएटी में उम्मीदवारों के अंकों और योग्यता के आधार पर तैयार किए जाते है।

    सीबीटी-2 का पैटर्न और पाठ्यक्रम

    सीबीटी-2 में दो भाग होते है , अर्थात् पार्ट -ए और पार्ट – बी, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

    कुल अवधि: 2 घंटे 30 मिनट और कुल प्रश्न: 175 भाग-ए : 90 मिनट और 100 प्रश्न भाग-बी: 60 मिनट और 75 प्रश्न

    (iii) प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होता है ।

    (iv) एकाधिक शिफ्टों में आयोजित सीबीटी के लिए अंकों का मानकीकरण किया जाता है ।

    (vii) भाग अ में, पात्रता के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत: यूआर और ईडब्ल्यूएस 40%, ओबीसी (एनसीएल) 30%, एससी 30%, एसटी 25%। यह पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों पर भी उनकी समुदाय के अनुसार लागू होता है।

    v) इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में केवल भाग-क में प्राप्त अंकों को ही गिना जाएगा, बशर्ते उम्मीदवार, चाहे वह किसी भी समुदाय का हो, भाग-ख में अर्हता प्राप्त अंक (35%) प्राप्त करने में सक्षम हो।

    भाग-ए के लिए पाठ्यक्रम

    A) गणित: संख्या प्रणाली, BODMAS, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य; समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि।

    बी) सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति: सादृश्य, वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएँ, संबंध, न्यायवाक्य, अव्यवस्थित वाक्य रचना, वेन आरेख, डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएँ और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशाएँ, कथन – तर्क और मान्यताएँ आदि।

    C) बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग: इसके अंतर्गत शामिल व्यापक विषय इंजीनियरिंग ड्राइंग (प्रोजेक्शन, व्यू, ड्राइंग उपकरण, रेखाएं, ज्यामितीय आकृतियाँ, प्रतीकात्मक निरूपण), इकाइयाँ, मापन, द्रव्यमान, भार और घनत्व, कार्य, शक्ति और ऊर्जा, गति और वेग, ऊष्मा और तापमान, बुनियादी विद्युत, उत्तोलक और सरल मशीनें, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, पर्यावरण शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी साक्षरता आदि हैं।

    भाग-बी के लिए पाठ्यक्रम

    ए) भाग-बी केवल योग्यता परीक्षा है और इसमें प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) द्वारा निर्धारित विभिन्न ट्रेडों के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाते है।

    बी) नोट: श्रेणी/समुदाय के बावजूद सभी उम्मीदवारों के लिए अर्हता प्रतिशत 35% है।

    सी) विभिन्न ट्रेडों का पाठ्यक्रम: विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के पाठ्यक्रम के लिए कृपया प्रशिक्षण महानिदेशालय (भारत सरकार) की वेबसाइट (https://dgt.gov.in) देखें (प्रशिक्षण विभाग 01/2025(एएलपी))।

    D)आईटीआई/ट्रेड अप्रेंटिसशिप योग्यता वाले उम्मीदवारों को अपने ट्रेड से संबंधित प्रश्नों वाले अनुभाग में उपस्थित होना होता है।

    कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (सीबीएटी)

    क) अधिसूचित प्रत्येक समुदाय/श्रेणी, जैसे कि (ओबीसी-सीएल सहित), ओबीसी (एनसीएल), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस (पूर्व सैनिक सहित), के लिए एएलपी रिक्तियों की संख्या के 8 (आठ) गुना के बराबर उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के भाग-ए में प्राप्त अंकों के आधार पर सीबीएटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह शॉर्टलिस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों में से किया जाएगा जिन्होंने आरक्षण नियमों के लागू होने के साथ उसी आरआरबी का चयन किया है, बशर्ते वे सीबीटी-2 के भाग-बी में उत्तीर्ण हों। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो उन सभी को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

    ख) चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप (परिशिष्ट VIA के अनुसार) में अपना दृष्टि प्रमाण पत्र मूल रूप में सीबीएटी के दौरान प्रस्तुत करना होगा; अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    ग) सीबीएटी के प्रत्येक टेस्ट बैटरी/सेक्शन को अलग-अलग पास करना अनिवार्य है।

    घ) सीबीएटी परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगी और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है।

    च) योग्यता अंक:

    सभी उम्मीदवारों (चाहे वे किसी भी समुदाय से हों) को सीबीएटी में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक टेस्ट बैटरी में अलग-अलग न्यूनतम 42 अंकों का टी-स्कोर प्राप्त करना होगा।

    (g) मेरिट सूची केवल CBAT में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों में से ही तैयार की जाएगी। CBT-2 के भाग-A में प्राप्त अंकों को 70% भार और CBAT में प्राप्त अंकों को 30% भार दिया जाता है।

    दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी)

    क) सीबीटी-2 के भाग-ए में उम्मीदवारों के अंकों और योग्यता के आधार पर, सीबीटी-2 के भाग-बी में उत्तीर्ण होने और सीबीएटी में प्राप्त अंकों के आधार पर, रिक्तियों की संख्या के बराबर उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

    चिकित्सा योग्यता के मानक

    (A-1) शारीरिक रूप से हर तरह से स्वस्थ

    i) दूरदृष्टि: 6/6, 6/6 बिना चश्मे के, धुंध परीक्षण सहित (+2D स्वीकार्य नहीं है)

    ii) निकट दृष्टि: Sn: 0.6, 0.6 बिना चश्मे के और

    iii) रंग दृष्टि, द्विनेत्री दृष्टि, दृष्टि क्षेत्र, रात्रि दृष्टि, मेसोपिक दृष्टि आदि के परीक्षण उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

    टिप्पणी

    (क) उपर्युक्त चिकित्सा मानक सांकेतिक हैं, संपूर्ण नहीं, और सामान्यतः सभी उम्मीदवारों पर लागू होते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे चिकित्सा नियमावली (आईआरएमएम) खंड 1 का अध्याय 5 पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो www.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ और पात्र हैं।

    ख) जिन उम्मीदवारों ने लेसिक सर्जरी या अपवर्तक दोष को ठीक करने के लिए कोई अन्य शल्य चिकित्सा प्रक्रिया करवाई है, वे एएलपी पद के लिए पात्र नहीं हैं। उम्मीदवारों को दंत निरीक्षण के दौरान अनुलग्नक VI-B में दी गई घोषणा प्रस्तुत करनी होगी।

    ग) पूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा मानक अलग हैं, जैसा कि भारतीय रेलवे चिकित्सा नियमावली (आईआरएमएम) खंड 1 के पैरा 534 में विस्तार से बताया गया है, जिसे www.indianrailways.gov.in पर देखा जा सकता है।

    आयु सीमा

    18 से 30 वर्ष

    ALP Salary Structure (2026)

    Basic Pay

    • ₹19,900 (Level-2, 7th Pay Commission)
    • Allowances (भत्ते) इनसे salary काफी बढ़ जाती है:
    • DA (Dearness Allowance) – ~40–50% तक
    • HRA (House Rent Allowance) – शहर के अनुसार (2000 – 5000+)
    • Running Allowance (सबसे important) ट्रेन चलाने के distance पर मिलता है
    • TA (Travel Allowance

    In-Hand Salary (Approx)

    35000 से 55000 प्रति महीना

    छोटे रूट / कम duty 35K – 40K

    ज्यादा running (long route) 45K – 55K

    Promotion & Salary Growth

    ALP से आगे promotion मिलता है:

    Senior ALP

    Loco Pilot (Goods)

    Loco Pilot (Passenger)

    Loco Pilot (Mail/Express)

    Promotion के साथ salary 70000 – 1,00000+ तक जा सकती है

    Other Benefits

    • रेलवे पास (Free/discount travel)
    • Medical facility 🏥
    • Pension (NPS)

    ALP प्रशिक्षण

    Assistant Loco Pilot (ALP) की training Indian Railways में काफी structured और practical होती है। इसका main focus होता है कि आप safely train चला सको

    1 Initial Training (Classroom + Basics)

    Location: Railway Training Institutes (ZRTI/CTI)

    Basic railway rules & signals

    Safety rules (बहुत important)

    Loco (engine) के parts की जानकारी

    Electrical / Mechanical basics

    Track, braking system, coupling system

    Duration: 1.5 से 2 महीने

    2 Technical Training (Trade Based)

    आपकी ITI/Diploma trade के अनुसार training होती है:

    • Diesel loco working ⚙️
    • Electric loco working ⚡
    • Troubleshooting (fault कैसे ठीक करें)
    • Panel, circuit, controls समझना

    👉 Duration: 2–3 महीने

    3. Practical / Field Training

    यही सबसे important part होता है 👇

    • Senior Loco Pilot के साथ live train में duty
    • Real route पर learning
    • Signal observation
    • Speed control, braking practice
    • Emergency handling (failure, accident case)

    👉 Duration: 3–6 महीने

    4. Simulator Training

    • Computer simulator पर train चलाना
    • Different situations (fog, signal failure, emergency)

    5. Exams & Certification

    • Written test + Practical test
    • Safety test (fail हुए तो repeat करना पड़ सकता है)

    Total Training Duration

    👉 लगभग 6 महीने से 1 साल तक

    Important Points

    • Training के दौरान stipend मिलता है 💰
    • Discipline और safety सबसे ज्यादा important है
    • Training pass करने के बाद ही regular duty मिलती है

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • MP फोरेंसिक साइंस लेब (पुलिस ) में भर्ती-10 वी , 12 वी पास को मौका

    MP फोरेंसिक साइंस लेब (पुलिस ) में भर्ती-10 वी , 12 वी पास को मौका

    मध्य प्रदेश गृह विभाग पुलिस में MP फोरेंसिक साइंस लेब (पुलिस ) में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु MP ONLINE के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है | चयन प्रक्रिया , योग्यता , परीक्षा योजना एवं भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक देखें –

    पद न्यूनतम योग्यता एवं रिक्तियाँ

    पदन्यूनतम योग्यता रिक्तियाँ
    प्रयोगशाला तकनीशियन BSC , BCA 35
    प्रयोगशाला सहायकविज्ञान विषय के साथ 12 वी33
    प्रयोगशाला परिचारकविज्ञान विषय के साथ 12 वी58
    DATE

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रमतारीख
    ऑनलाइन पंजीकरण शुरू18 मार्च, 2026
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति06 अप्रैल 2026

    पदों के लिए वेतनमान

    7 वे वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान

    • प्रयोगशाला तकनीशियन :- लेवल -7,रु 28000 – 91300
    • प्रयोगशाला सहायक :- लेवल -4,रु 19500 – 62000
    • प्रयोगशाला परिचारक :- लेवल -3 ,रु 18000 – 56900

    आयु सीमा

    अधिकतम आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को 40 वर्ष तक

    चयन प्रक्रिया 

    चयन प्रक्रिया  निम्न चरणों में संपन्न की जाएगी

    • प्रथम चरण – प्रथम चरण में कट ऑफ के बराबर अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए बुलाया जायेगा
    • द्वितीय चरण – लिखित परीक्षा

    आवेदन कैसे करें

    इच्छुक अभ्यर्थी MP ONLINE के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

    आवेदन करने के लिए CLICK HERE

    Rule Book For PHQ-FSL Recruitment-2026 – CLICK HERE

    मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भर्ती परीक्षा 2025-26 हेतु समय सारणी- CLICK HERE

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 993 पदों पर भर्ती |

    बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 993 पदों पर भर्ती |

    पद ,

    कांस्टेबल (आपरेटर) – 993

    न्यूनतम योग्यता  

    भौतिक , रसायन एवं गणित विषयों में न्यूनतम 50 % अंको के साथ 12 वी कक्षा उत्तीर्ण |

    रिक्तियाँ

    • UR -408
    • EWS-99
    • SC-157
    • ST-10
    • EBC-175
    • OBC-113

    आरक्षण

    • आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के प्रचलित आरक्षण नियमों के अनुसार और राज्य सरकार के सक्षम स्तर से निर्गत प्रमाण-पत्र के आधार पर ही देय होगा।
    • आवेदन-पत्र में आरक्षण का दावा नहीं करने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
    • जाति के आधार पर आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही देय होगा।

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म  जमा करने की प्रारंभिक तिथिऑनलाइन आवेदन की अंतिम  तिथि:
    01-03-2026 31-03-2026 

    पदों के लिए वेतनमान 

    लेवल 3 [₹ 21,700— 69,100]

    आयु सीमा

    अभ्यर्थी की आयु कट – ऑफ तिथि को निम्नानुसार से ज्यादा नहीं होना चाहिये

    • UR – (18-25) वर्ष
    • EBC & OBC MALE – (18 -27) वर्ष
    • EBC & OBC FEMALE – (18 -28) वर्ष
    • SC , ST AND TRANSGENDER -(18 -30) वर्ष

    आवेदन शुल्क

    100 Rs only

    चयन प्रक्रिया 

    • लिखित परीक्षा – MCQ TYPE (100 QUESTIONS)
    • शारीरिक दक्षता परीक्षण
    • दस्तावेज सत्यापन

    परीक्षा योजना

    • लिखित परीक्षा 100 अंको की होगी। दो घंटा के एक प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक (01) अंक दिया जायेगा। परीक्षा ओ.एम.आर. शीट आधारित होगी। ओ0एम0आर शीट/ उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों मे होगी, जिसमें से एक प्रति अदृश्य कार्बन प्रति के रूप में पर्षद के पास अंतिम चयन सूची प्रकाशित हाेने के पश्चात एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जायेगी।
    • लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इन्टरमीडिएट (10+2) स्तर का होगा।
    • सिपाही (प्रचालक) पद हेतु लिखित परीक्षा के एक प्रश्न पत्र में पच्चीस (25) प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से संबंधित होगे तथा पच्चीस-पच्चीस (25-25) प्रश्न इन्टरमीडिएट स्तर के भौतिकी,
    • रसायन एवं गणित विषयों से होंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट के अवलोकन का सुझाव दिया जाता है।

    आवेदन कैसे करें 

    आँनलाइन आवेदन-पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट
    https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर ‘Bihar Police’ के Tab या ‘Advts by Group’ में जाकर ‘Advt. No.
    [02/2026]’ पर क्लिक करेंगे। इसी पृष्ठ पर दिये गये आवेदन-पत्र संबंधी लिंक पर क्लिक करने के पश्चात
    आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है।

    अधिक जानकारी एवं किसी भी अस्पष्टता / भ्रम की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट   https://esb.mp.gov.in पर विजिट करे | 

    इसी तरह की भर्तियों की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www. dreamjobalert.in पर विजिट करें।

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • दिल्ली में 9 विभागों में 200 से अधिक पदों पर भर्ती – आज ही आवेदन करें

    दिल्ली में 9 विभागों में 200 से अधिक पदों पर भर्ती – आज ही आवेदन करें

    पद ,न्यूनतम योग्यता एवं रिक्तियाँ

    स. क्रविभाग का नाम पद का नामन्यूनतम / आवश्यक योग्यताअनुभव  कुल पद 
    01दिल्ली पर्यटन एवंपरिवहनविकासनिगम लिमिटेडसहायकप्रबंधक(पर्यटन)पर्यटन में स्नातकोत्तर डिग्री        यापर्यटन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा        यायात्रा एवं पर्यटन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।पर्यटन या यात्रा के क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव।6
    02दिल्ली पर्यटन एवंपरिवहनविकासनिगम लिमिटेडसहायकप्रबंधक(सामान्य)किसी भी विषय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री।नहीं6
    03दिल्ली पर्यटन एवंपरिवहनविकासनिगम लिमिटेडसहायकप्रबंधक(लेखा)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीए/सीएमएलेखा एवं वित्त में 3 वर्ष का अनुभव।3
    04दिल्ली पर्यटन एवंपरिवहनविकासनिगम लिमिटेडसहायकप्रबंधक(कानूनी)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री।संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव।1
    5दिल्ली पर्यटन एवंपरिवहनविकासनिगम लिमिटेडसहायकप्रबंधक(हवाई टिकटिंग)IATA/UFTAA द्वारा संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम में स्नातक या पर्यटन में स्नातक,और IATA द्वारा अनुमोदित टिकट बुकिंग, किराया निर्धारण आदि में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम में स्नातक।अंतर्राष्ट्रीय हवाई टिकटिंग, आरक्षण, किराया निर्धारण आदि में 5 वर्ष का अनुभव, जिसमें से 4 वर्ष का हालिया अनुभव किसी अनुमोदित IATA एजेंट के साथ होना चाहिए।1
    6दिल्ली पर्यटन एवंपरिवहनविकासनिगम लिमिटेडसहायकप्रबंधक(जन संपर्क)जनसंपर्क/विज्ञापन/जनसंचार/पत्रकारिता में डिप्लोमा के साथ स्नातकइस क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव।1
    7दिल्ली पर्यटन एवंपरिवहनविकासनिगम लिमिटेडसहायकग्रेड  – प्रथम (आईटी)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग / कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर प्रौद्योगिकी में बी.टेक.
    सूचना प्रौद्योगिकी में बी.टेक.
    प्रोग्रामिंग और सिस्टम डेवलपमेंट में तीन साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव।6
    8स्वास्थ्य एवं परिवारकल्याणविभागरेडियोग्राफर1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण।
    2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में सर्टिफिकेट (2 वर्षीय पाठ्यक्रम) या डिप्लोमा (2 वर्षीय पाठ्यक्रम) या बीएससी (रेडियोग्राफी) या रेडियोलॉजिकलटेक्नोलॉजी (2 वर्षीय पाठ्यक्रम) की डिग्री।
    नहीं96
    9स्वास्थ्य एवं परिवारकल्याणविभागऑप्टोमेट्रिस्ट1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण।
    2. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑप्टोमेट्री में डिग्री (चार वर्ष की अवधि)।
    नहीं15
    10नई दिल्लीनगरपालिकापरिषदकनिष्ठरेडियोग्राफरमैट्रिकएक्स-रे के डार्क रूम में 2 साल का अनुभव।10
    11नई दिल्लीनगरपालिकापरिषदमीटर और रिलेटेस्टर ग्रेड IIमैट्रिक उत्तीर्णअन्य योग्यता: इलेक्ट्रीशियन ग्रेड में आईटीआई या प्रथम श्रेणी की दक्षतानहीं34
    12विधानसभासचिवालयरिपोर्टर1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री।
    2. कौशल परीक्षण के मानदंड:श्रुतलेख: 10 मिनट, 100 शब्द प्रति मिनट की गति से (अंग्रेजी या हिंदी)।
    कंप्यूटर पर प्रतिलेखन: 40 मिनट (अंग्रेजी) या 55 मिनट(हिंदी)।
    नहीं10
    13उर्दू अकादमीकातिब(कैलीग्राफर)1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से उर्दू को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से खट्टाती (कैलीग्राफी) में दो वर्षीय पाठ्यक्रम।
    नहीं1
    14दिल्ली शहरीआश्रयसुधारबोर्डपटवारी1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष योग्यता।नहीं15
    15दिल्ली शहरीआश्रयसुधारबोर्डकनिष्ठ विधिअधिकारी1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से विधि में नियमित डिग्री (जो आवेदक को बार में पंजीकरण और न्यायालयों के समक्ष उपस्थित होने का अधिकार देती हो) होना।बार में 5 साल का अनुभव1
    16आबकारी, मनोरंजन और विलासिता कर आयुक्त का कार्यालय आयुक्त मनोरंजन और मनोरंजन कररासायनिकसहायक1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान विषय के साथ बीएससी।
    और2. किसी सरकारी प्रयोगशाला या एनएबीएल से अनुमोदित निजी संस्थान/प्रयोगशाला में रासायनिक विश्लेषण/अनुसंधान में 2 वर्ष का अनुभव या मादक पदार्थों के विश्लेषण में 2 वर्ष का अनुभव, चाहे वह विश्लेषक, कनिष्ठ विश्लेषक, रासायनिक सहायक, रसायनज्ञ, वैज्ञानिक, सहायक वैज्ञानिक आदि किसी भी पद पर हो।या1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान/जैव रसायन विज्ञान/फोरेंसिक विज्ञान में एमएससी, जिसमें बीएससी स्तर पर रसायन विज्ञान एक विषय के रूप में हो।
    और2. किसी सरकारी प्रयोगशाला या एनएबीएल से अनुमोदित निजी संस्थान/प्रयोगशाला में रासायनिक विश्लेषण/अनुसंधान में एक वर्ष का अनुभव या मादक पदार्थों के विश्लेषण में एक वर्ष का अनुभव, चाहे वह विश्लेषक, कनिष्ठ विश्लेषक, रासायनिक सहायक, रसायनज्ञ, वैज्ञानिक आदि किसी भी पद पर हो।
    जैसा कि आवश्यक शैक्षणिक योग्यता कॉलम में उल्लेख किया गया है।2
    17दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समितिस्टेनोग्राफरग्रेड – I1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री।
    2. अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग में न्यूनतम 120 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट की गति से परीक्षा उत्तीर्ण करना;
    याहिंदी शॉर्टहैंड और टाइपिंग में न्यूनतम 120 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की गति से परीक्षा उत्तीर्ण करना;
    किसी प्रतिष्ठित सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/स्वायत्त निकाय/निजी फर्म में स्टेनोग्राफर के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव।3
    18दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समितिकनिष्ठ प्रयोगशाला सहायककिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं उत्तीर्ण और प्रयोगशाला कार्यों में तीन वर्ष का अनुभव।
    या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से विज्ञान में डिग्री।
    जैसा कि आवश्यक शैक्षणिक योग्यता कॉलम में उल्लेख किया गया है।2
    19दिल्ली अभिलेखागार विभागबुक बाइंडरकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से बुक बाइंडिंग में आईटीआई या समकक्ष उत्तीर्ण।नहीं2
    20दिल्ली अभिलेखागार विभागसहायक माइक्रो फोटोग्राफर एपिस्ट1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय के साथ बीएससी।2. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार से रिप्रोग्राफी में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम।नहीं1

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म  जमा करने की प्रारंभिक  तिथि27/02/2026 (27th February, 2026) (From 12.00 Noon)
    ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म  जमा करने की अंतिम तिथि28/03/2026 (28th March, 2026) (Till 11.59 PM)

    पदों के लिए वेतनमान 

    न्यूनतम 18000 मूलवेतन से लेकर अधिकतम 151100 तक मूलवेतन विभिन्न पदों के अनुसार

    आयु सीमा

    स. क्रपद का नामन्यूनतम आयु अधिकतकम आयु
    1सहायक प्रबंधक (पर्यटन)1830
    2सहायक प्रबंधक (सामान्य)18
    30
    3सहायक प्रबंधक (लेखा)1832
    4सहायक प्रबंधक (कानूनी)1830
    5सहायक प्रबंधक (हवाई टिकटिंग)1830
    6सहायक प्रबंधक (जन संपर्क)1830
    7सहायक ग्रेड  – प्रथम (आईटी)1832
    8रेडियोग्राफर1827
    9ऑप्टोमेट्रिस्ट2130
    10कनिष्ठ रेडियोग्राफर1832
    11मीटर और रिले टेस्टर ग्रेड II1832
    12रिपोर्टर1830
    13कातिब (कैलीग्राफर)1827
    14पटवारी2127
    15कनिष्ठ विधि अधिकारी1832
    16रासायनिक सहायक1827
    17स्टेनोग्राफर ग्रेड – I1830
    18कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक1827
    19बुक बाइंडर1827
    20सहायक माइक्रोफोटोग्राफर एपिस्ट1827

    आवेदन शुल्क

    ₹ 100/- (केवल एक सौ रुपये)

    • (i) महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति (मानक विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
    • (ii) पूर्व सैनिक जिन्होंने केंद्र सरकार/दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार या उसके स्वायत्त/स्थानीय निकायों के अधीन नियमित आधार पर सिविल पद पर रोजगार प्राप्त कर लिया है,पूर्व सैनिकों को उनके पुनर्नियोजन के लिए दिए गए आरक्षण के लाभों का लाभ उठाने के बाद, वे शुल्क में छूट के पात्र नहीं हैं।
    • (iii) ऑनलाइन आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई epay के माध्यम से ही करना चाहिए। भुगतान के अन्य तरीके स्वीकार नहीं किए जाएंगे और किया गया भुगतान जब्त माना जाएगा।
    • (iv) आवेदन शुल्क एक बार भुगतान कर दिया गया हो तो किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

    आवेदन कैसे करे

    उम्मीदवारों को वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28/03/2026 (रात 11:59 बजे तक) है ।

    केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक/हाथ से/मेल आदि के माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार नहीं किया जाएगा।

    अधिक जानकारी एवं किसी भी अस्पष्टता / भ्रम की स्थिति में विस्तृत विज्ञापन देखने के लिए DSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/dsssb-vacancies पर विजिट करे |

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

    1 आयु सीमा की गणना किस तिथि से की जायेगी ?

    28/03/2026

  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल  भोपाल द्वारा वन रक्षक , जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती – 2026

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा वन रक्षक , जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती – 2026

    वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक(कार्यपालिक) एवं जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालिक) पदों की सीधी भर्ती

    पद एवं रिक्तियाँ 

    स. क्रपद का नामन्यूनतम / आवश्यक योग्यताकुल पद 
    01वन रक्षकमान्यता प्राप्त  संस्था से पुरानी पद्धति से हायर सेकण्डरी अथवा 10+2 पद्धति से दशवीं कक्षा उत्तीर्ण  (हाईस्कूल ) । 728
    02क्षेत्र रक्षक(कार्यपालिक)मान्यता प्राप्त  संस्था से पुरानी पद्धति से हायर सेकण्डरी अथवा 10+2 पद्धति से दशवीं कक्षा उत्तीर्ण  (हाईस्कूल ) । 169
    03जेल प्रहरी (कार्यपालिक)मान्यता प्राप्त  संस्था से पुरानी पद्धति से हायर सेकण्डरी अथवा 10+2 पद्धति से दशवीं कक्षा उत्तीर्ण  (हाईस्कूल ) ।757
    04सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालिक)स्नातक उपाधि उत्तीर्ण25 

    महत्त्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म  जमा करने की प्रारंभिक तिथि28.02.2026
    ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म  जमा करने की अंतिम तिथि14.03.2026
    ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म  जमा करने की अंतिम तिथि14.03.2026
    आवेदन पत्र मे संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि28.02.2026
    आवेदन पत्र मे संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि19.03.2026
    परीक्षा दिनांक व दिन07.04.2026 से प्रारंभ

    पदों के लिए वेतनमान

    • वन रक्षक- 19500-62000
    • क्षेत्र रक्षक-19500-62000
    • जेल प्रहरी -19500-62000
    • सहायक जेल अधीक्षक -36200-114800

    आरक्षण

    मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार मध्य प्रदेश के मूल निवासी विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान है

    आयु सीमा

    • सभी पदों के लिए अधिकतकम आयु सीमा 33 वर्ष है
    • न्यूनतम आयु सीमा सहायक जेल अधीक्षक के लिए 21 वर्ष है एवं शेष सभी पदों के लिए 18 वर्ष है
    • महिला आवेदकों एवं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियो को अधिकतकम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है
    • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के सन्दर्भ में की जाएगी

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित  वर्गरु  500 /-प्रति प्रश्न पत्र
    अनुसूचित जाति  / अनुसूचित जनजाति   / अन्य पिछड़ा वर्ग– नॉन क्रीमी  लेयर  / निशक्त जनरु  250 /-प्रति प्रश्न पत्र
    बैकलॉग पदकोई शुल्क नहीं

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा
    • शारीरिक क्षमता परीक्षण

    परीक्षा आयोजन हेतु शहर

    आवेदक को आवेदन पत्र भरते समय चार परीक्षा शहर की प्राथमिकता निर्धारित करना आवश्यक है |

    लिखित परीक्षा निम्नलिखित परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जायेगी ।

    आवेदन कैसे करें

    अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |  

    अधिक जानकारी एवं किसी भी अस्पष्टता / भ्रम की स्थिति मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट   https://esb.mp.gov.in पर विजिट करे | 

    इसी तरह की भर्ती विज्ञापन के लिए विजिट करे www.dreamjobalert.in

    पोस्ट से सम्बंधित विचार कमेंट सेक्शन में शेयर करें

    पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूज़ लेटर को फ्री में सब्सक्राइब करें

  • ISRO SDSC SHAR भर्ती 2025 141 इंजीनियर, टेक्नीशियन और ड्राइवर पदों पर सीधी भर्ती

    ISRO SDSC SHAR भर्ती 2025 141 इंजीनियर, टेक्नीशियन और ड्राइवर पदों पर सीधी भर्ती

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (SDSC SHAR) ने विभिन्न तकनीकी, वैज्ञानिक और सहायक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

    इस भर्ती (विज्ञापन संख्या: SDSC SHAR/RMT/01/2025) के माध्यम से कुल 141 रिक्तियाँ भरी जाएंगी। योग्य उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 14 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    1. ISRO SDSC SHAR भर्ती 2025: संक्षिप्त विवरण (Overview)

    विवरणजानकारी
    संगठनसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), ISRO
    विज्ञापन संख्याSDSC SHAR/RMT/01/2025
    कुल रिक्तियाँ141 पद
    पदों की प्रकृतिवैज्ञानिक, तकनीकी, सहायक और अन्य
    आवेदन मोडऑनलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.isro.gov.in/
    जॉब लोकेशनश्रीहरिकोटा (SHAR), आंध्र प्रदेश

    2. महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

    इवेंट (आयोजन)तिथि
    ऑनलाइन आवेदन शुरू16 अक्टूबर 2025
    आवेदन की अंतिम तिथि14 नवंबर 2025
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि14 नवंबर 2025
    परीक्षा / एडमिट कार्डजल्द सूचित किया जाएगा

    3. रिक्ति विवरण (Vacancy Details: Total 141 Posts)

    यह भर्ती विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं (ITI से लेकर M.Tech तक) के लिए अवसर प्रदान करती है:

    पद का नामकुल पदआवश्यक योग्यता का स्तर
    टेक्नीशियन ‘B’70ITI/NTC/NAC (संबंधित ट्रेड)
    टेक्निकल असिस्टेंट28इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
    साइंटिस्ट/इंजीनियर23B.E./B.Tech/M.E./M.Tech (संबंधित विषय)
    फायरमैन ‘A’06हाई स्कूल (10वीं)
    कुक (Cook)03हाई स्कूल (10वीं)
    लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘A’03हाई स्कूल (10वीं)
    साइंटिफिक असिस्टेंट03B.Sc. (संबंधित विषय)
    ड्राफ्ट्समैन ‘B’02ड्राफ्ट्समैन में ITI/NTC/NAC
    लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’01स्नातक
    रेडियोग्राफर ‘A’01रेडियोग्राफी में डिप्लोमा
    नर्स ‘B’01नर्सिंग में डिप्लोमा/डिग्री
    कुल योग141

    4. आवेदन शुल्क एवं रिफंड (Application Fee & Refund)

    आवेदन शुल्क पोस्ट कोड के अनुसार भिन्न-भिन्न है।

    पोस्ट कोडश्रेणीआवेदन शुल्कपरीक्षा में शामिल होने पर रिफंड (Refundable)
    01 से 20 और 40सभी उम्मीदवार₹750/-UR/OBC/EWS के लिए ₹500/-, SC/ST/Female/PH के लिए ₹750/-
    21 से 39, 41 और 42सभी उम्मीदवार₹500/-UR/OBC/EWS के लिए ₹400/-, SC/ST/Female/PH के लिए ₹500/-
    • नोट: उम्मीदवारों को पहले पूरा शुल्क जमा करना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा के बाद निर्धारित राशि वापस (Refund) कर दी जाएगी।

    5. पात्रता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

    मापदंडविवरण
    आयु सीमा (14/11/2025 के अनुसार)न्यूनतम: 18 वर्ष। अधिकतम: 35 वर्ष (पद के अनुसार)।
    आयु में छूटसरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
    शैक्षणिक योग्यताप्रत्येक पद के लिए योग्यता भिन्न है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। सामान्य आवश्यकताएँ हैं: ITI (टेक्नीशियन), डिप्लोमा (टेक्निकल असिस्टेंट), B.Tech/M.Tech (साइंटिस्ट/इंजीनियर)

    6. ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply)

    1. नोटिफिकेशन पढ़ें: ISRO SDSC SHAR द्वारा जारी विज्ञापन संख्या: SDSC SHAR/RMT/01/2025 को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    2. वेबसाइट पर जाएँ: ISRO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ के करियर सेक्शन या दिए गए लिंक पर जाएँ।
    3. आवेदन फॉर्म भरें: ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानी से भरें।
    4. दस्तावेज़ अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर निर्धारित साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
    5. शुल्क भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    6. फाइनल सबमिशन: फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

    7. महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

    लिंक का विवरणस्थिति/लिंक
    ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
    आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करेंयहाँ क्लिक करें
    आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

    अस्वीकरण (Disclaimer): सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन PDF से ही सत्यापित करें।

    Also Read:- जबलपुर सरकारी नौकरी 2025 AIIMS, MP Police, NCL में 1540+ लेटेस्ट जॉब्स