Dreamjobalert.in

रखें हर वेकैंसी की खबर

Category: 12 th

  • NMDC recruitment 2025 , Qualification-B.S.C, Diploma, ITI Total post-1302

    NMDC recruitment 2025 , Qualification-B.S.C, Diploma, ITI Total post-1302

    NMDC recruitment 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम में आईटीआई बीएससी डिप्लोमा से भर्ती निकली है जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 है, इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1302 पदों पर भर्ती की जा रही हे |

    Join Telegram channel

    NMDC recruitment 2025 का संक्षिप्त विवरण

    राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने अपनी विभिन्न यूनिट BIOM Kirandul Complex, BIOM Bacheli Complex, DIOM Donimalai complex में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है, आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मई 2025 से शुरू होगी एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 है, इस भर्ती का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है –

    पद का नाम : Field attendent, Maintenance assistant (Elect), Maintenance assistant (Mech), Blaster Grade II, Electrician grade 3, Electronics technician grade 3, HEM mechanic grade 3, HEM operator grade 3, MCO grade 3, QCA grade 3

    पदों की संख्या : NMDC recruitment 2025 पदों की संख्या

    कुल पदों की संख्या – 1302

    पदपदों की संख्या
    Field attendent151
    Maintenance assistant (Elect)141
    Maintenance assistant (Mech)305
    Blaster Grade II6
    Electrician grade 341
    Electronics technician grade 36
    HEM mechanic grade 377
    HEM operator grade 3228
    MCO grade 336
    QCA grade 34

    वेतनमान : सभी पदों का वेतनमान निम्नलिखित टेबल में दिया गया हे

    पदपदों की वेतनमान
    Field attendent18100-3%-31850
    Maintenance assistant (Elect)18700-3%-32940
    Maintenance assistant (Mech)18700-3%-32940
    Blaster Grade II19900-3%-35040
    Electrician grade 319900-3%-35040
    Electronics technician grade 319900-3%-35040
    HEM mechanic grade 319900-3%-35040
    HEM operator grade 319900-3%-35040
    MCO grade 319900-3%-35040
    QCA grade 3419900-3%-35040

    आयु सीमा : NMDC recruitment 2025 की भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए अधिकतम आयु में एससी एसटी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी । आयु की गणना 14 जून 2025 के हिसाब से की जाएगी।

    NMDC Recruitment 2025 की भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हर पद के लिए भिन्न-भिन्न है जिसकी जानकारी आपको नीचे टेबल में दी जा रही है कृपया कर हर पद के सामने दी गई शैक्षणिक योग्यता को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    पदशैक्षणिक योग्यता
    Field attendentMiddle pass or ITI
    Maintenance assistant (Elect)ITI in Electrical trade
    Maintenance assistant (Mech)ITI in welding fitter machinist motor mechanic Diesel mechanic
    Blaster Grade IIMatric / ITI with Blaster / mining mate certificate and first aid certificate. post qualification experience of 3 years in blasting operation
    Electrician grade 33 years diploma in Electrical Engineering with industrial / domestic electrical installations certificate.
    Electronics technician grade 33 years diploma in electronics engineering
    HEM mechanic grade 33 years diploma in Mechanical Engineering with a valid heavy vehicle driving license.
    HEM operator grade 33 years diploma in mechanical engineering / automobile engineering with a valid heavy vehicle driving license
    MCO grade 33 years diploma in Mechanical Engineering with a valid heavy vehicle driving licence
    QCA grade 3BSc (chemistry / geology ). Post qualification experience of one year in sampling work is essential

    NMDC Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क

    NMDC Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए सभी आवेदकों को 150 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा | एससी/एसटी , दिव्यंग पूर्व सैनिक एवं विभागीय आवेदकों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा लेकिन उन्हे इसके लिए प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग यूपीआई आदि के माध्यम से किया जा सकता है

    NMDC Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

    NMDC recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया इस प्रकार है इसमें दो टेस्ट लिए जाएंगे जिसमें पहला टेस्ट ओ एम आर बेस्ड टेस्ट एवं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा एवं दसरा टेस्ट फिजिकल एबिलिटी टेस्ट या ट्रेड टेस्ट होगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और एवं ओ एम आर बेस्ड टेस्ट अधिकतम 100 अंको का होगा एवं दूसरा टेस्ट फिजिकल एबिलिटी टेस्ट/ट्रेड टेस्ट सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का होगा।

    nmdc recruitment 2025 exam details

    Field attendent के पद के लिए ओ एम आर बेस्ड टेस्ट के प्रश्न पत्र में निम्नलिखित प्रश्न रहेंगे |

    Genetal Knowledge से 70 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं Numerical and Reasoning Ability से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे

    अन्य सभी पदों के लिए कंप्युटर बेस्ड टेस्ट होगा जिसके प्रश्न पत्र में निम्नलिखित प्रश्न पूछे जाएंगे

    पार्ट -1 subject knowledge (on specific trade) 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं पार्ट – 2 में जनरल knowledge से 50 अंक एवं numerical and reasoning ability के 20 अंक रहेंगे |

    NMDC Recruitment 2025 की भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक को एनएमडीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जा सकते हैं एवं आवेदन की हार्ड कॉपी कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है

    • आवेदक को सबसे पहले एनएमडीसी की ऑफिशल वेबसाइट nmdc.co.in पर विकसित करना होगा
    • आवेदन करने की लिंक 25 5 2025 से 14 6 2025 तक चालू रहेगी
    • आवेदक को अपनी समस्त पर्सनल जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी फॉर्म में ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा
    • अपनी जानकारी भरने के बाद आवेदकों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा
    • फार्म पूरा भरने के पश्चात आवेदक को आवेदन शुल्क जो की ₹150 है ऑनलाइन जमा करना होगा
    • जरूरी दस्तावेज जैसे की रीसेंट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ मैट्रिकुलेशन या दसवीं की सर्टिफिकेट शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र जाति सर्टिफिकेट दिव्यंका के सर्टिफिकेट एवं स्कैन हस्ताक्षर एवं अन्य

    महत्वपूर्ण लिंक्स

    ऑफिसियल वेबसाईट – click here

    आधिकारिक अधिसूचना – Download here

    आवेदन करें – Click here to Apply online

  • Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025, Last date 14.06.2025, Qualification- 12th

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025, Last date 14.06.2025, Qualification- 12th

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के अंतर्गत बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में प्रयोगशाला सहायक के कुल 143 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं आवेदन की प्रक्रिया 15.5.2025 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14.6.2025 है

    Join Telegram channel

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 कि मुख्य बातें

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है वे बिहार कर्मचारी चयन आयोग कि आधिकारिक वेबसाइट http://onlinebssc.com/ पर जाकर अंतिम तिथि 14.6.2025 तक आवेदन कर सकते हैं

    पद का नाम : प्रयोगशाला सहायक/ Laboratory Assistant

    पदों की संख्या : 143

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 post details

    वेतनमान : Level-4

    आयु सीमा : न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष सभी कोटियों के लिए एवं अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है।

    क्र. संकोटि अधिकतम उम्र सीमा
    1अनारक्षित (पुरुष)37 वर्ष
    2पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला)40 वर्ष
    3अनारक्षित (महिला)40 वर्ष
    4अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)42 वर्ष
    5सभी कोटि के दिव्यांग अभ्यर्थीउपर्युक्त कोटीवार अधिकतम उम्र सीमा के अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट

    नोट – अभ्यर्थी की आयु की गणना 01.08.2024 से की जाएगी ।

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक के पद के लिए विज्ञान विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क

    जो भी आवेदक प्रयोगशाला सहायक की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अगर आवेदन शुल्क जमा नहीं करते हे तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लिया जाएगा।

    सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा के पुरूष अभ्यर्थी के लिए 540 रुपए, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थाई निवासी) के लिए 135 रुपए, सभी श्रेणी के दिव्यांगों के लिए 135 रुपए, सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए (सिर्फ बिहार के स्थाई निवासी) के लिए 135 रुपए, बिहार राज्य के बाहर के सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों (पुरुष एवं महिला सहित) 540 रुपए आवेदन शुल्क देय होगा |

    कोटिआवेदन शुल्क
    सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा के पुरूष अभ्यर्थी540 रुपए
    अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थाई निवासी)135 रुपए
    सभी श्रेणी के दिव्यांगों के लिए 135 रुपए 135 रुपए
    सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए (सिर्फ बिहार के स्थाई निवासी135 रुपए
    बिहार राज्य के बाहर के सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों (पुरुष एवं महिला सहित)540 रुपए

    नोट : आवेदन शुल्क के अतिरिक्त पोर्टल चार्ज भी देना होगा।

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार अगर आवेदन 40000 से ज्यादा प्राप्त होते हैं तो प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी एवं इससे अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो एक से अधिक चरणों में भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है, प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कोटिवार उपलब्ध रिक्तियों के पांच गुना संख्या के बराबर अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा एवं मुख्य परीक्षा हेतु अलग से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा ।

    प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे, कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी एवं एक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा एवं एक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी, परीक्षा का कुल समय 2 घंटे का रहेगा एवं परीक्षा की भाषा का माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी होगा, अगर हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न में कोई भिन्नता होती है तो अंग्रेजी के प्रश्न ही मान होंगे ।

    प्रारंभिक परीक्षा में मात्र एक प्रश्न पत्र होगा सामान्य ज्ञान का जिसके तीन भाग होंगे पहला भाग सामान्य अध्ययन जिससे 35 प्रश्न पूछे जाएंगे, दूसरा भाग विज्ञान का होगा जिसके 75 प्रश्न पूछे जाएंगे एवं तीसरा भाग मात्रात्मक योग्यता मानसिक क्षमता जांच (Quantitative aptitude and reasoning) से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे ।

    क्र.संविषय प्रश्नों की संख्या पूर्णांक
    1सामान्य अध्यन35140
    2विज्ञान75300
    3मात्रात्मक योग्यता मानसिक क्षमता जांच (Quantitative aptitude and reasoning)40160

    नोट : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जायेगा |

    Qualifying marks : उम्मीदवार को न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक लाना आवश्यक होगा न्यूनतम क्वालीफाइंग अंको की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है

    कोटि न्यूनतम अर्हतांक
    अनारक्षित वर्ग40%
    पिछड़ा वर्ग36.5%
    अन्य पिछड़ा वर्ग34%
    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति32%
    महिला वर्ग32%
    सभी वर्ग के दिव्यांग 32%

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

    प्रयोगशाला सहायक के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15.5.2025 से 14.6.2025 रात्रि 12:00 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर भरा जा सकता है अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले आवेदक आयोग की वेबसाइट http://onlinebssc.com/ पर जाएं। एवं ऑनलाइन रजिस्टर करें।
    • इसके बाद अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें जैसे फोटोग्राफ, सिग्नेचर , एवं वे सभी डॉक्यूमेंट्स जो कि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित हो।
    • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक सही सही भरें,  एक बार सबमिट करने के बाद दोबारा सुधार करने नहीं दिया जाएगा।
    • पूरा फॉर्म भरने के बाद पेमेंट करें, पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता हे , पेमेंट इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता हे।
    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 apply online

    महत्वपूर्ण लिंक्स

    विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें – Click here

    भर्ती अधिसूचना पढने के लिए यहाँ क्लिक करें – Download

    आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें- Apply Now

    बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा प्रयोगशाला सहायक के कितने पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू की हे

    बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू की हे

  • Rajasthan constable vacancy 2025, पद-8148,  अंतिम तिथि 17 मई

    Rajasthan constable vacancy 2025, पद-8148, अंतिम तिथि 17 मई

    राजस्थान सरकार ने Rajasthan constable vacancy 2025 के अंतर्गत राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला/यूनिट में कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड) के 8148 (टीएसपी/नॉनटीएसपी) रिक्त पदों की भर्ती के लिए 12 वी पास अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये हे| आवेदन 28 अप्रैल 2025 से किये जा सकते हे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 हे|

    Join Telegram channel

    पद का विवरण

    1. पद का नाम : कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड)
    2. वेतनमान : Pay Matrix Level 5 के अनुसार

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 के अंतर्गत कांस्टेबल की भर्ती में आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल/शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या 12 वी कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होना अनिवार्य हे |

    आवेदन शुल्क

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार हे

    • सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/राजस्थान से बाहर के आवेदकों हेतु – 600 रूपए
    • राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग/अनु.जाति/अनु.जन.जाति /टीएसपी/सहरिया- 400 रूपए

    भर्ती हेतु पात्रता/योग्यता/छूट

    1. अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए
    2. अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का व्यवाहरिक ज्ञान होना चाहिए, राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक हे
    3. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वी पास होना आवश्यक हे
    4. कांस्टेबल ड्राईवर पद हेतु ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) दोनों वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य हे

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 हतु चयन प्रक्रिया

    राजस्थान कांस्टेबल पद के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी इसके अलावा NCC होमगार्ड के प्रमाण पत्र के 20 अंक दिए जायेंगे|

    अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें

  • CSIR Vacancy 2025, पद-209, अंतिम तिथि-21/04/2025, योग्यता-12वी पास

    CSIR Vacancy 2025, पद-209, अंतिम तिथि-21/04/2025, योग्यता-12वी पास

    CSIR Vacancy 2025 CSIR CENTRAL ROAD RESEARCH INSTITUTE, DELHI MATHURA ROAD ने Junior Secretariat Assistant के 177 और Junior stenographer के 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हे , आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2025 से प्रारंभ हो चुकी हे आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 हे

    Join Telegram channel

    CSIR Vacancy 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

    स.क्र.विषय तिथि
    1ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 22/03/2025
    2ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21/04/2025
    3लिखित परीक्षा CBT की संभावित तिथिमई/जून 2025
    4प्रोफिसीएन्सी टेस्ट कंप्यूटर/स्टेनोग्राफर जून 2025
    5
    6

    पदों का विवरण

    CSIR CENTRAL ROAD RESEARCH INSTITUTE, DELHI MATHURA ROAD ने Junior Secretariat Assistant और Junior stenographer के पद के लिए भर्ती निकाली हे . पदों की कोटिवार जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को पढ़े

    वेतनमान

    पद वेतनमान
    Junior Secretariat AssistantGroup C (Non Gazetted)
    Pay Level-2
    (रु19900- रु63200)
    Junior StenographerGroup C (Non Gazetted)
    Pay Level-4
    (रु25500- रु81100)

    शैक्षणिक योग्यता

    पद शैक्षणिक योग्यता
    Junior Secretariat Assistant10+2 या समकक्ष और कंप्यूटर टाइपिंग और स्पीड में प्रवीणता
    Junior Stenographer10+2 या समकक्ष और स्टेनोग्राफर में प्रवीणता

    CSIR Vacancy 2025 में आवेदन शुल्क

    पद आवेदन शुल्क
    Junior Secretariat AssistantUnreserved(UR), OBC(NCL) and EWS candidates- 500 Rs
    Women/SC/STPwBD/Ex-Servicemen Candidates – Nil
    Junior StenographerUnreserved(UR), OBC(NCL) and EWS candidates- 500 Rs
    Women/SC/STPwBD/Ex-Servicemen Candidates – Nil

    चयन प्रक्रिया

    जूनियर स्टेनोग्राफर – मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा एवं स्टेनोग्राफर की प्रवीणता में प्राप्तांक के आधार पर बनायीं जाएगी| लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों में रहेगा | लिखित परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमे सामान्य तार्किक शक्ति एवं बुद्धि के 50 प्रश्न , सामान्य विज्ञानं के 50 प्रश्न और अंगेजी भाषा के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे प्रत्येक गलत उत्तर के लिए .25 अंक काटा जायेगा. लिखित परीक्षा का लेवल 10+2 का रहेगा . स्टेनोग्राफर की प्रवीणता की परीक्षा केवल पास करना जरुरी हे

    जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट – मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा एवं कंप्यूटर टाइपिंग की प्रवीणता में प्राप्तांक के आधार पर बनायीं जाएगी| लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों में रहेगा इस पद के लिए लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे, लिखित परीक्षा का लेवल 12 वी का रहेगा , पेपर 1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जो की Mental ability test से होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 नंबर का होगा , इस पेपर में ऋणात्मक मार्किंग नहीं रहेगी| पेपर 2 में जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा के 50 प्रश्न पूछे जायेंगे, प्रत्येक प्रश्न तीन नंबर का रहेगा , प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटा जायेगा|

    आवेदन करने की प्रक्रिया

    इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से CSIR की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हे

  • CISF Constable की निकली 1048 पदों पर भर्तियाँ Last date – 03-04-2025

    CISF Constable की निकली 1048 पदों पर भर्तियाँ Last date – 03-04-2025

    केन्द्रीय ओधोगिक सुरक्षा बल के द्वारा CISF Constable के 1048 पदों पर भारतीयों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 5/03/2025 हैं तथा अंतिम तिथि 3/04/2025 रखी गई है ।

    CISF Constable में रिक्त पदों की संख्या

    केन्द्रीय ओधोगिक सुरक्षा बल रिक्त पदों की संख्या 1048 हे, जिसका कोटिवार आरक्षण का विवरण निम्नानुसार हे

    Trade NameMaleFemale
    Constable Cook40044
    Constable Cobbler0701
    Constable Tailor1902
    Constable Barber16317
    Constable Washer-man21224
    Constable Sweeper12314
    Constable Painter020
    Constable Carpenter0701
    Constable Electrician040
    Constable Mali040
    Constable Welder010
    Constable Charge Mech.010
    Constable MP Attendant0200

    सिपाही के पद पर आवेदन करने हेतु पात्रता

    सिर्फ भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हे|

    CISF Constable के लिए शारीरिक मापदंड

    अभ्यर्थी को निम्न अनुसार न्यूनतम ऊंचाई/ सीना माप /वजन होना चाहिए

    कोटि न्यूनतम ऊंचाई सीना न्यूनतम बिना फुलायेसीना न्यूनतम फुलाकर
    गैर आरक्षित ,पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 170 से.मी81 से.मी86 से.मी
    अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए170 से.मी81 से.मी86 से.मी
    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 से.मी78 से.मी83 से.मी
    सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 157 से.मीलागु नहींलागु नहीं

    आयु सीमा

    उम्मीदवारो की आयु 18 से 23 वर्ष होना अनिवार्य हैं आवेदक का जन्म 02/08/2002 से पहले और 01/08/2007 के बाद का होना चाहिए |

    आयु सीमा में छुट

    UR के लिए किसी भी तरह की छुट नही

    OBC ( अन्य पिछड़ा ) के लिए — 3 वर्ष की छुट

    SC/ST ( अनुसूचित जाती / अनुसूचित जनजाति ) के लिए — 5 वर्ष

    शैक्षणिक योग्यता

    मैट्रिक अथवा समतुल्य अथवा सेना प्रथम श्रेणी प्रमाण पत्र अथवा वायु सेना अथवा नेवी के समतुल्य एवं अन्य |

    आवेदन कैसे करें

    CISF constable की भर्ती हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे | ऑनलाइन आवेदन करने के लिए cisf की ऑफिसियल वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं

    नोट आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरुर पढ़ें |

    जरुरी दस्तावेज

    • फोटोग्राफ
    • हस्ताक्षर
    • दस्तावेजों कोअपलोड करना – अभ्यर्थी को अपनी आयु शैक्षिक अर्हता और अधिवास प्रमाण पत्र के संबंध में सभी संबंधित दस्तावेजों को पीडीएफ प्रारूप में स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करना अपेक्षित होगा।

    आवेदन शुल्क

    देय शुल्क – 100 रुपए मात्र

    महिला अभ्यर्थियों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आरक्षण के योग्य भूतपूर्व सैनिक से सबंधित अभ्यार्थियों को शुल्क के भगतान से छूट प्राप्त है

    अभ्यर्थी शुल्क का ऑनलाइन भुगतान नेट बैंकिंग अथवा क्रेडिट ओर डेबिट कार्ड अथवा रूपे कार्ड ओर यूपीआई अथवा एसबीआई की शाखाओं में एसबीआई चालान जेनरेट करते हुए कर सकते हे । ऊपर बताए गए तरीके के अतिरिक्त अन्य किसी तरीके से भुगतान किया गया शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    भर्ती प्रक्रिया

    भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत हाइट बार टेस्ट (एचबीटी)/पीईटी/पीएसटी/दस्तावेजीकरण और ट्रेड परीक्षा :

    हाइट बार टेस्ट (एचबीटी) : जिन अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार हो जाते हे उन्हें विभिन्न केंद्रों आयोजित भर्ती के प्रथम चरण जैसे पीईटी/पीएसटी/दस्तावेजीकरण/ट्रेड परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, परीक्षा केंद्र पर ही हाइट बार टेस्ट होगा

    जिन अभ्यर्थियों का हाइट बार टेस्ट निकल जाएगा उन्हें अगले चरण के परीक्षा पीईटी टेस्ट से गुजरना होगा

    शारीरिक दक्षता परीक्षा

    शारीरिक मानक परीक्षा

    दस्तावेजीकरण

  • बिहार पुलिस में सिपाही के 19838 पदों पर भर्ती Last Date 18.04.2025

    बिहार पुलिस में सिपाही के 19838 पदों पर भर्ती Last Date 18.04.2025

    बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में निकली सिपाही के 19838 पदों पर भर्ती| यह भर्ती केंद्रीय चयन पर्षद ( सिपाही भर्ती ) द्वारा संपन्न कराया जाना हे , जिसमे 6717 महिलाओ के पद सहित कुल 19838 पद हे| बिहार पुलिस में सिपाही के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से प्रारंभ होगी, ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल 2025 तक कर सकते हे

    रिक्तियां

    बिहार पुलिस में सिपाही के रिक्त पदों की संख्या 19838 हे, जिसका कोटिवार आरक्षण का विवरण निम्नानुसार हे

    क्र.संआरक्षण कोटिआरक्षण कोटि कोड पदों की संख्यामहिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण
    1गैर अरक्षित (UR)179352777
    2आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)71983694
    3अनुसूचित जाति (SC)231741111
    4अनुसूचित जन जाति (ST)319970
    5अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)435711250
    6पिछड़ा वर्ग (BC) (53 ट्रांसजेंडर सहित )52381815
    7पिछड़े वर्गों की महिलाएं ( BCW)65950

    स्वतंत्रता सैनानी के आश्रित (FFW) के लिए क्षैतिज आरक्षण – 397

    वेतनमान

    बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही का वेतनमान लेवल – 3 के अनुसार (21700-69100) होगा |

    सिपाही के पद पर आवेदन करने हेतु पात्रता

    सिर्फ भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हे|

    शारीरिक मापदंड

    अभ्यर्थी को निम्न अनुसार न्यूनतम ऊंचाई/ सीना माप /वजन होना चाहिए

    कोटि न्यूनतम ऊंचाई सीना न्यूनतम बिना फुलायेसीना न्यूनतम फुलाकर
    गैर आरक्षित ,पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 165 से.मी81 से.मी86 से.मी
    अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए160 से.मी81 से.मी86 से.मी
    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 से.मी79 से.मी84 से.मी
    सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 155 से.मीलागु नहींलागु नहीं

    नोट फुलाने के बाद सीना की मापी में कम से कम 5 से.मी का अंतर होना अनिवार्य हे , सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 कि.ग्रा होना आवश्यक हे | ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड महिला अभ्यर्थियों के सामान होगा

    बिहार पुलिस में सिपाही शैक्षणिक अर्हता

    सिपाही के पद के लिए शैक्षणिक अर्हता इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण अथवा बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण पत्र अथवा बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेजी सहित ) अथवा आचार्य (अंग्रेजी सहित) प्रमाण पत्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक अर्हता होगी

    उम्र सीमा

    अभ्यर्थी की उम्र की गणना मीट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी | कट ऑफ तिथि के अनुसार अभ्यर्थी की उम्र सीमा आरक्षण कोटिवार निम्न रहेगी

    1. गैर आरक्षित कोटि के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष,
    2. पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 2 वर्षों का शिथिलीकरण यानि न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष,
    3. पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 3 वर्षों का शिथिलीकरण यानि न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष
    4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति कोटि के पुरुषों एवं महिलाओं तथा ट्रांसजेंडर के लिए अधिकतम उम्र में 5 वर्षों का शिथिलीकरण, यानि न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष,
    5. विहित अधिकतम उम्र सीमा में सभी आरक्षण कोटि के गृह रक्षकों को 5 वर्षों की छुट दी जाएगी |

    आरक्षण

    • आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के प्रचलित आरक्षण के नियमों के अनुसार और राज्य सरकार के सक्षम स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर ही देय होगा |
    • आवेदन पत्र में आरक्षण का दावा नही करने पर आरक्षण का लाभ नही मिलेगा |
    • जाति के आधार पर आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही देय होगा
    • राज्य के बाहर के अभ्यर्थी को मात्र महिला संबंधी क्षैतिज आरक्षण का लाभ गैर आरक्षित कोटि के अंतर्गत ही देय होगा | इन्हें किसी अन्य आरक्षण का लाभ देय नही होगा |
    • राज्य के बाहर के आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों की गणना गैर आरक्षित (सामान्य) कोटि के अभ्यर्थियों में की जाएगी

    आवेदन शुल्क

    अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र का शूल निम्नांकित हे

    क्र.संश्रेणीआवेदन पत्र का शुल्क
    1अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति आरक्षण कोटि के अभ्यर्थी के लिए
    राज्य के मूल निवासी सभी वर्ग / कोटि की महिला अभ्यर्थियों के लिए
    ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए
    रूपए 180
    2शेष सभी कोटि के अभ्यर्थियों के लिएरूपए 675

    नोट – अभ्यर्थी को उपर्युक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा, जिसे ऑनलाइन भुगतान के क्रम में बैंक द्वारा स्वत: बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जायेगा| आरक्षित कोटि के अभ्यर्थी /बिहार राज्य के मूल निवासी सभी महिला अभ्यर्थी, जिनके द्वारा रियायती परीक्षा शुल्क जमा किया जाता हे और भविष्य में वैसे अभ्यर्थी द्वारा आरक्षण एवं बिहार राज्य के मूल निवासी संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता हे या उस पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न होता हे तो उन्हें रियायती परीक्षा शुल्क के आधार पर अनार्हित किया जा सकता हे

    कट ऑफ तिथियां

    इस विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न कट ऑफ तिथियाँ निम्न अनुसार रहेंगी

    i उम्र सीमा के लिए –

    • न्यूनतम उम्र के लिए – दिनांक 01.08.2025
    • अधिकतम उम्र के लिए- दिनांक 01.08.2023

    ii शैक्षणिक अर्हता के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    iii जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    iv क्रीमीलेयर सहित प्रमाण पत्रों के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    v आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला आय एवं परीसंपत्ति प्रमाण पत्र के लिए- 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि) | वित्तीय वर्ष (2023-2024) के आधार पर निर्गत EWS प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे

    vi गृहरक्षक अभ्यर्थी के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    vii स्वतंत्रता सैनानी के वार्ड के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    viii ट्रांसजेंडर के पहचान प्रमाण पत्र के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    बिहार पुलिस में सिपाही के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक निर्देश

    i ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से सम्बंधित तिथियाँ निम्नांकित हे :

    • ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभ तिथि – 18.03.2025
    • ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभ तिथि – 18.04.2025

    ii अभ्यर्थी अपना आवेदन विहित प्रपत्र में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों के अधीन पर्षद की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हे

    iii ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए वेबसाइट पर आवश्यक दिशा निर्देश ऑनलाइन आवेदन की तिथि से उपलब्ध होंगे

    iv पंजीकरण करने के लिए मोबाइल एवं ईमेल आईडी अनिवार्य हे

    v अभ्यर्थी को आवेदन पत्र एवं बैंक शुल्क के मूल्य का ऑनलाइन भुगतान करना होगा

    vi एक मोबाइल नं से एक ही आवेदन पत्र भरा जा सकता हे

    vii आवेदन पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लेंगे की वे विज्ञापन के अनुसार सभी पात्रता पूर्ण करते हो

    viii एक अभ्यर्थी द्वारा मात्र एक ही आवेदन पत्र भरा जा सकता हे

    बिहार पुलिस में सिपाही के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र :-

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर ‘Bihar पुलिस’ के Tab या ‘Advts by Group’ में जाकर ‘Advt. No. [01/2025]’ पर क्लिक करेंगे | इसी प्रष्ठ पर दिए गए आवेदन-पत्र संबंधी लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती हे |
    • ऑनलाइन आवेदन पत्र दो भागों में भरा जाना हे |

    नोट – आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें|

  • NDA EXAM I 2025 – प्रवेश परीक्षा का  Last Date 31.12.2024

    NDA EXAM I 2025 – प्रवेश परीक्षा का Last Date 31.12.2024

    NDA EXAM I 2025

    NDA EXAM I 2025 – यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है जो भी जो भी अभ्यर्थी नेशनल डिफेंस एकेडमी में एडमिशन लेना चाहते हैं उन सभी को इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, नीचे इस परीक्षा से संबंधित पूर्ण विवरण दिया गया है ।

    National Defence Academy/ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के बारे में संक्षिप्त जानकारी

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) भारतीय सशस्त्र बलों की संयुक्त प्रशिक्षण संस्था है, जो भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के अधिकारियों को प्रशिक्षित करती है। यह अकादमी पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है और भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अधिकारियों की भर्ती का प्रमुख केंद्र है।

    NDA में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया में एक कड़ी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC द्वारा आयोजित) होती है, जिसके बाद साक्षात्कार और शारीरिक मानक परीक्षण होते हैं। NDA के पाठ्यक्रम में शारीरिक प्रशिक्षण, सैन्य रणनीति, शस्त्र प्रणाली, विज्ञान, गणित, और अन्य बुनियादी सैन्य ज्ञान शामिल हैं। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, कैडेट्स को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में नियुक्त किया जाता है।

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सक्षम, प्रतिबद्ध और योग्य अधिकारियों का निर्माण करना है, जो देश की रक्षा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। NDA देश के भविष्य के सैन्य नेतृत्व के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान है।

    NDA EXAM I 2025 से संबंधित पूर्ण विवरण

    नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश पाने के लिए होने वाली परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा करवाई जाती है जिसका नोटिफिकेशन यूपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट http://upsc.gov.in/ पर 11 दिसंबर को जारी कर दिया गया है फॉर्म भरने की अन्तिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है |

    नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता

    नेशनल डिफेंस एकेडमी में आर्मी विंग और एयरफोर्स और नेवल विंग और 10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम एट द इंडियन नवल अकैडमी दो विंग है जिनके लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है

    For Army wing of National defence academy – 12th class pass of the 10 + 2 pattern of school education or equivalent examination conducted by State education board or university.

    For Air force and Naval wings of National Defence Academy and for the 10 + 2 cadet entry scheme at the Indian naval academy – 12th class pass with Physics Chemistry and Mathematics of the 10 + 2 pattern of school education or equivalent conducted by a state education board or a University.

    NDA EXAM I 2025 – नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश लेने की आयु सीमा एवं वैवाहिक स्थिति

    नेशनल डिफेंस एकेडमी में केवल वही लड़के और लड़की आवेदन कर सकते हैं जो की अविवाहित है एवं उनका जन्म 2 जुलाई 2006 के पहले  तथा 1 जुलाई 2009 के बाद ना हुआ हो |

    नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश के लिए रिक्तियां कितनी है

     नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश के लिए कुल 406 रिक्तियां हैं जिसका विवरण टेबल में दिया गया है

    National Defence Academy

    WingVacancy
    Army208 ( 10 लड़कियों के लिए )
    Navy42 ( 6 लड़कियों के लिए )
    Air Force1 Flying – 92 ( 2 लड़कियों के लिए )
    2 Ground Duties (Tech) – 18 ( 2 लड़कियों के लिए )
    3 Ground Duties (Tech) – 10 ( 2 लड़कियों के लिए )

    Naval Academy ( 10+2 Cadet Entry Scheme ) – 36 ( 5 लड़कियों के लिए )

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित आवेदकों के लिए 100 रूपये  एवं एससी, एसटी, महिला आवेदक के लिए कोई शुल्क नहीं हे

    परीक्षा केंद्र

    भारत के सभी प्रमुख शहरों में इसकी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी

    आवेदन प्रक्रिया

    आवेदन करने के लिए upsc की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.gov.in/ पर जाएं

    आवेदन प्रक्रिया की जानकारी इस विडियो से भी प्राप्त कर सकते हे

  • Up stenographer vacancy 2024 – Huge vacancy Eligibility Only 12th pass

    Up stenographer vacancy 2024 – Huge vacancy Eligibility Only 12th pass

    Up stenographer vacancy 2024 – यूपी सरकार ने स्टेनोग्राफर की भर्तियों पर 661 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2025 रखी गई।

    Up stenographer vacancy 2024 कि जानकारी

    Uttar pradesh subordinate service selection commission ने उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के लिए stenographer के 661 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफ़िकेशन जारी किया हे | आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से प्रारंभ होकर 25 जनवरी 2025 तक रहेगी

    Up stenographer vacancy 2024 – कुल पद , आयु सीमा

    पदपदों की संख्याआयु सीमा
    स्टेनोग्राफर66118-40 वर्ष

    आवेदन शुल्क

    Upsssc stenographer vacancy 2024 में आवेदन करने के लिए मात्र ₹25 आवेदन शुल्क लगेगा |

    Upsssc stenographer vacancy 2024 – वेतनमान कितना हे

    स्टेनोग्राफर के पद में 29200 से 92300 प्रतिमाह तक दिया जाएगा |

    प्रश्न- आवेदन करने के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए ?

    उत्तर– आवेदन करने के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन में आपके पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए | 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड और हिंदी टाइपिंग स्टेनोग्राफर में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होना अनिवार्य है| Upsssc pet 2024 score card  और NIELIT CCC EXAM पास होना चाहिए |

    प्रश्न- आवेदन करने के लिए एज लिमिट क्या रखी गई है ?

    उत्तर– आवेदन करने के लिए क्या आपकी एज आयु सीमा 1 जुलाई 2024 के आधार पर निर्धारित की जाएगी इसमें आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी |

    प्रश्न- स्टेनोग्राफर पद के लिए चयन प्रक्रिया क्या होगी ?

    उत्तर– स्टेनोग्राफर की चयन प्रक्रिया में आपका लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा |

    प्रश्न- स्टेनोग्राफर पद में प्रतिमाह वेतन कितना रहेगा ? 

    उत्तर– स्टेनोग्राफर पद में 29200 से 92300 प्रतिमा तक दिया जाएगा |

    प्रश्न- स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन करने के लिए इसका आवेदन कहां से करें ?

    उत्तर– स्टेनोग्राफर में आवेदन करने के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट ( upsssc.gov.in ) पर जाकर इसका आवेदन कर सकते हैं।

    अन्य सरकारी वेकेंसी की जानकरी प्राप्त करने के लिए आप हामारी ओफिशियल वेबसाइट dreamjobalert॰in पर कर सकते हैं|

    THANK YOU