Dreamjobalert.in

रखें हर वेकैंसी की खबर

Category: Jobs

  • UP Police होम गार्ड भर्ती 2025

    UP Police होम गार्ड भर्ती 2025

    41424 पदों पर हाई स्कूल पास के लिए आवेदन शुरू

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड (Home Guards) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है, जिसके तहत कुल 41,424 रिक्तियों को भरा जाएगा.

    आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 है |

    UP Police होम गार्ड भर्ती

    1. UP Police होम गार्ड भर्ती 2025

    विवरणजानकारी
    संगठनउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB
    पद का नामहोम गार्ड
    कुल रिक्तियाँ41,424 पद
    विज्ञापन संख्या02/2025
    आवेदन शुरू17 नवंबर 2025
    आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2025
    आधिकारिक वेबसाइटUP Police Official Website

    2. महत्वपूर्ण तिथियाँ

    इवेंट (आयोजन)तिथि
    ऑनलाइन आवेदन शुरू17 नवंबर 2025
    पंजीकरण की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2025
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2025
    परीक्षा की तिथिजल्द सूचित किया जाएगा

    Also Apply:- CBSE KVS NVS भर्ती 2025 14782 PGT TGT PRT और नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन

    3. आवेदन शुल्क

    आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है.

    श्रेणी (Category)शुल्क
    UR / EWS / OBC₹400/-
    SC / ST₹300/-

    4. पात्रता मापदंड

    मापदंडविवरण
    शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें.
    आयु सीमा (01/07/2025 के अनुसार)न्यूनतम आयु: 18 वर्ष. अधिकतम आयु: 30 वर्ष.
    आयु में छूटUP Police UPP Home Guards Enrollment Form 2025 के नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी

    5. आवेदन कैसे करें

    UP Police होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु एक बार का पंजीकरण (One Time Registration – OTR) अनिवार्य है:

    1. OTR अनिवार्य: प्रत्येक आवेदक को एक अद्वितीय (unique) ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा, जिसे परीक्षा प्रक्रिया के दौरान बदला नहीं जा सकता.
    2. पहचान पत्र: आवेदक OTR के लिए आधार, डिजीलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं.
    3. विवरण मिलान: पंजीकरण के दौरान दर्ज किया गया नाम, लिंग और जन्मतिथि मैट्रिकुलेशन/हाई स्कूल प्रमाण पत्र के विवरण से ठीक मेल खाना चाहिए.
    4. फॉर्म भरें: OTR के बाद, विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
    5. दस्तावेज़ और शुल्क: सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके तैयार रखें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
    6. फाइनल प्रिंटआउट: अंतिम रूप से सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट लेना सुनिश्चित करें.

    6. महत्वपूर्ण लिंक्स

    लिंक का विवरणस्थिति/लिंक
    ऑनलाइन आवेदन करें (OTR)यहाँ क्लिक करें
    जिलावार रिक्तियाँ डाउनलोड करेंयहाँ क्लिक करें
    विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंयहाँ क्लिक करें
    आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
  • ISRO SDSC SHAR भर्ती 2025 141 इंजीनियर, टेक्नीशियन और ड्राइवर पदों पर सीधी भर्ती

    ISRO SDSC SHAR भर्ती 2025 141 इंजीनियर, टेक्नीशियन और ड्राइवर पदों पर सीधी भर्ती

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (SDSC SHAR) ने विभिन्न तकनीकी, वैज्ञानिक और सहायक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

    इस भर्ती (विज्ञापन संख्या: SDSC SHAR/RMT/01/2025) के माध्यम से कुल 141 रिक्तियाँ भरी जाएंगी। योग्य उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 14 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    1. ISRO SDSC SHAR भर्ती 2025: संक्षिप्त विवरण (Overview)

    विवरणजानकारी
    संगठनसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), ISRO
    विज्ञापन संख्याSDSC SHAR/RMT/01/2025
    कुल रिक्तियाँ141 पद
    पदों की प्रकृतिवैज्ञानिक, तकनीकी, सहायक और अन्य
    आवेदन मोडऑनलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.isro.gov.in/
    जॉब लोकेशनश्रीहरिकोटा (SHAR), आंध्र प्रदेश

    2. महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

    इवेंट (आयोजन)तिथि
    ऑनलाइन आवेदन शुरू16 अक्टूबर 2025
    आवेदन की अंतिम तिथि14 नवंबर 2025
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि14 नवंबर 2025
    परीक्षा / एडमिट कार्डजल्द सूचित किया जाएगा

    3. रिक्ति विवरण (Vacancy Details: Total 141 Posts)

    यह भर्ती विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं (ITI से लेकर M.Tech तक) के लिए अवसर प्रदान करती है:

    पद का नामकुल पदआवश्यक योग्यता का स्तर
    टेक्नीशियन ‘B’70ITI/NTC/NAC (संबंधित ट्रेड)
    टेक्निकल असिस्टेंट28इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
    साइंटिस्ट/इंजीनियर23B.E./B.Tech/M.E./M.Tech (संबंधित विषय)
    फायरमैन ‘A’06हाई स्कूल (10वीं)
    कुक (Cook)03हाई स्कूल (10वीं)
    लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘A’03हाई स्कूल (10वीं)
    साइंटिफिक असिस्टेंट03B.Sc. (संबंधित विषय)
    ड्राफ्ट्समैन ‘B’02ड्राफ्ट्समैन में ITI/NTC/NAC
    लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’01स्नातक
    रेडियोग्राफर ‘A’01रेडियोग्राफी में डिप्लोमा
    नर्स ‘B’01नर्सिंग में डिप्लोमा/डिग्री
    कुल योग141

    4. आवेदन शुल्क एवं रिफंड (Application Fee & Refund)

    आवेदन शुल्क पोस्ट कोड के अनुसार भिन्न-भिन्न है।

    पोस्ट कोडश्रेणीआवेदन शुल्कपरीक्षा में शामिल होने पर रिफंड (Refundable)
    01 से 20 और 40सभी उम्मीदवार₹750/-UR/OBC/EWS के लिए ₹500/-, SC/ST/Female/PH के लिए ₹750/-
    21 से 39, 41 और 42सभी उम्मीदवार₹500/-UR/OBC/EWS के लिए ₹400/-, SC/ST/Female/PH के लिए ₹500/-
    • नोट: उम्मीदवारों को पहले पूरा शुल्क जमा करना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा के बाद निर्धारित राशि वापस (Refund) कर दी जाएगी।

    5. पात्रता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

    मापदंडविवरण
    आयु सीमा (14/11/2025 के अनुसार)न्यूनतम: 18 वर्ष। अधिकतम: 35 वर्ष (पद के अनुसार)।
    आयु में छूटसरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
    शैक्षणिक योग्यताप्रत्येक पद के लिए योग्यता भिन्न है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। सामान्य आवश्यकताएँ हैं: ITI (टेक्नीशियन), डिप्लोमा (टेक्निकल असिस्टेंट), B.Tech/M.Tech (साइंटिस्ट/इंजीनियर)

    6. ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply)

    1. नोटिफिकेशन पढ़ें: ISRO SDSC SHAR द्वारा जारी विज्ञापन संख्या: SDSC SHAR/RMT/01/2025 को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    2. वेबसाइट पर जाएँ: ISRO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ के करियर सेक्शन या दिए गए लिंक पर जाएँ।
    3. आवेदन फॉर्म भरें: ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानी से भरें।
    4. दस्तावेज़ अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर निर्धारित साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
    5. शुल्क भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    6. फाइनल सबमिशन: फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

    7. महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

    लिंक का विवरणस्थिति/लिंक
    ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
    आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करेंयहाँ क्लिक करें
    आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

    अस्वीकरण (Disclaimer): सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन PDF से ही सत्यापित करें।

    Also Read:- जबलपुर सरकारी नौकरी 2025 AIIMS, MP Police, NCL में 1540+ लेटेस्ट जॉब्स

  • बिहार पुलिस में सिपाही के 19838 पदों पर भर्ती Last Date 18.04.2025

    बिहार पुलिस में सिपाही के 19838 पदों पर भर्ती Last Date 18.04.2025

    बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में निकली सिपाही के 19838 पदों पर भर्ती| यह भर्ती केंद्रीय चयन पर्षद ( सिपाही भर्ती ) द्वारा संपन्न कराया जाना हे , जिसमे 6717 महिलाओ के पद सहित कुल 19838 पद हे| बिहार पुलिस में सिपाही के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से प्रारंभ होगी, ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल 2025 तक कर सकते हे

    रिक्तियां

    बिहार पुलिस में सिपाही के रिक्त पदों की संख्या 19838 हे, जिसका कोटिवार आरक्षण का विवरण निम्नानुसार हे

    क्र.संआरक्षण कोटिआरक्षण कोटि कोड पदों की संख्यामहिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण
    1गैर अरक्षित (UR)179352777
    2आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)71983694
    3अनुसूचित जाति (SC)231741111
    4अनुसूचित जन जाति (ST)319970
    5अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)435711250
    6पिछड़ा वर्ग (BC) (53 ट्रांसजेंडर सहित )52381815
    7पिछड़े वर्गों की महिलाएं ( BCW)65950

    स्वतंत्रता सैनानी के आश्रित (FFW) के लिए क्षैतिज आरक्षण – 397

    वेतनमान

    बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही का वेतनमान लेवल – 3 के अनुसार (21700-69100) होगा |

    सिपाही के पद पर आवेदन करने हेतु पात्रता

    सिर्फ भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हे|

    शारीरिक मापदंड

    अभ्यर्थी को निम्न अनुसार न्यूनतम ऊंचाई/ सीना माप /वजन होना चाहिए

    कोटि न्यूनतम ऊंचाई सीना न्यूनतम बिना फुलायेसीना न्यूनतम फुलाकर
    गैर आरक्षित ,पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 165 से.मी81 से.मी86 से.मी
    अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए160 से.मी81 से.मी86 से.मी
    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 से.मी79 से.मी84 से.मी
    सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 155 से.मीलागु नहींलागु नहीं

    नोट फुलाने के बाद सीना की मापी में कम से कम 5 से.मी का अंतर होना अनिवार्य हे , सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 कि.ग्रा होना आवश्यक हे | ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड महिला अभ्यर्थियों के सामान होगा

    बिहार पुलिस में सिपाही शैक्षणिक अर्हता

    सिपाही के पद के लिए शैक्षणिक अर्हता इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण अथवा बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण पत्र अथवा बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेजी सहित ) अथवा आचार्य (अंग्रेजी सहित) प्रमाण पत्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक अर्हता होगी

    उम्र सीमा

    अभ्यर्थी की उम्र की गणना मीट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी | कट ऑफ तिथि के अनुसार अभ्यर्थी की उम्र सीमा आरक्षण कोटिवार निम्न रहेगी

    1. गैर आरक्षित कोटि के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष,
    2. पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 2 वर्षों का शिथिलीकरण यानि न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष,
    3. पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 3 वर्षों का शिथिलीकरण यानि न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष
    4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति कोटि के पुरुषों एवं महिलाओं तथा ट्रांसजेंडर के लिए अधिकतम उम्र में 5 वर्षों का शिथिलीकरण, यानि न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष,
    5. विहित अधिकतम उम्र सीमा में सभी आरक्षण कोटि के गृह रक्षकों को 5 वर्षों की छुट दी जाएगी |

    आरक्षण

    • आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के प्रचलित आरक्षण के नियमों के अनुसार और राज्य सरकार के सक्षम स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर ही देय होगा |
    • आवेदन पत्र में आरक्षण का दावा नही करने पर आरक्षण का लाभ नही मिलेगा |
    • जाति के आधार पर आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही देय होगा
    • राज्य के बाहर के अभ्यर्थी को मात्र महिला संबंधी क्षैतिज आरक्षण का लाभ गैर आरक्षित कोटि के अंतर्गत ही देय होगा | इन्हें किसी अन्य आरक्षण का लाभ देय नही होगा |
    • राज्य के बाहर के आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों की गणना गैर आरक्षित (सामान्य) कोटि के अभ्यर्थियों में की जाएगी

    आवेदन शुल्क

    अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र का शूल निम्नांकित हे

    क्र.संश्रेणीआवेदन पत्र का शुल्क
    1अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति आरक्षण कोटि के अभ्यर्थी के लिए
    राज्य के मूल निवासी सभी वर्ग / कोटि की महिला अभ्यर्थियों के लिए
    ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए
    रूपए 180
    2शेष सभी कोटि के अभ्यर्थियों के लिएरूपए 675

    नोट – अभ्यर्थी को उपर्युक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा, जिसे ऑनलाइन भुगतान के क्रम में बैंक द्वारा स्वत: बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जायेगा| आरक्षित कोटि के अभ्यर्थी /बिहार राज्य के मूल निवासी सभी महिला अभ्यर्थी, जिनके द्वारा रियायती परीक्षा शुल्क जमा किया जाता हे और भविष्य में वैसे अभ्यर्थी द्वारा आरक्षण एवं बिहार राज्य के मूल निवासी संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता हे या उस पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न होता हे तो उन्हें रियायती परीक्षा शुल्क के आधार पर अनार्हित किया जा सकता हे

    कट ऑफ तिथियां

    इस विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न कट ऑफ तिथियाँ निम्न अनुसार रहेंगी

    i उम्र सीमा के लिए –

    • न्यूनतम उम्र के लिए – दिनांक 01.08.2025
    • अधिकतम उम्र के लिए- दिनांक 01.08.2023

    ii शैक्षणिक अर्हता के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    iii जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    iv क्रीमीलेयर सहित प्रमाण पत्रों के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    v आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला आय एवं परीसंपत्ति प्रमाण पत्र के लिए- 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि) | वित्तीय वर्ष (2023-2024) के आधार पर निर्गत EWS प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे

    vi गृहरक्षक अभ्यर्थी के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    vii स्वतंत्रता सैनानी के वार्ड के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    viii ट्रांसजेंडर के पहचान प्रमाण पत्र के लिए – 18.04.2025 (आवेदन करने की अंतिम तिथि)

    बिहार पुलिस में सिपाही के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक निर्देश

    i ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से सम्बंधित तिथियाँ निम्नांकित हे :

    • ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभ तिथि – 18.03.2025
    • ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभ तिथि – 18.04.2025

    ii अभ्यर्थी अपना आवेदन विहित प्रपत्र में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों के अधीन पर्षद की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हे

    iii ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए वेबसाइट पर आवश्यक दिशा निर्देश ऑनलाइन आवेदन की तिथि से उपलब्ध होंगे

    iv पंजीकरण करने के लिए मोबाइल एवं ईमेल आईडी अनिवार्य हे

    v अभ्यर्थी को आवेदन पत्र एवं बैंक शुल्क के मूल्य का ऑनलाइन भुगतान करना होगा

    vi एक मोबाइल नं से एक ही आवेदन पत्र भरा जा सकता हे

    vii आवेदन पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लेंगे की वे विज्ञापन के अनुसार सभी पात्रता पूर्ण करते हो

    viii एक अभ्यर्थी द्वारा मात्र एक ही आवेदन पत्र भरा जा सकता हे

    बिहार पुलिस में सिपाही के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र :-

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर ‘Bihar पुलिस’ के Tab या ‘Advts by Group’ में जाकर ‘Advt. No. [01/2025]’ पर क्लिक करेंगे | इसी प्रष्ठ पर दिए गए आवेदन-पत्र संबंधी लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती हे |
    • ऑनलाइन आवेदन पत्र दो भागों में भरा जाना हे |

    नोट – आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें|