Staff selection commission ने Stenographer ग्रेड ‘C’ और ‘D’ का First round of tentative allocation की लिस्ट 18/06/2026 को स्टेनोग्राफर ग्रेड c के 228 पद एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड D के 1483 पद के लिए जारी किया था । लेकिन बाद में आयोग को स्किल टेस्ट के मूल्यांकन में छात्रों के द्वारा शिकायत मिलने के इसे रोक दिया था। अब आयोग ने इसी कि Revised First round of tentative allocation जारी कर दिया है l Revised list देखने के लिए इस लिंक https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/Results/roll_31072026.pdf पर क्लिक करें l
सरकारी नौकरी की भर्ती की अन्य जानकारियों के लिए www.dreamjobalert.in को विजिट करें l
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी की भर्ती 09/2025 की परीक्षा के लिए परीक्षा का शहर बता दिया हे | जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी की इस भर्ती के लिए आवेदन किया हे वे इस लिंक https://rrb.digialm.com/EForms/configuredHtml/33128/101714/login.html पर क्लिक करके अपने अकाउंट में लॉगिन करके परीक्षा का शहर देख सकते हैं | अभी आवेदक अपना परीक्षा का शहर, परीक्षा दिनांक एवं परीक्षा की पाली के बारे में जानकारी ले सकते हैं |
एडमिट कार्ड कब तक जारी होंगे ?
एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किये जाएंगे
रेलवे में टेक्निशियनों की भर्ती के लिए 30 जून 2026 को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जो भी उम्मीदवार रेलवे में टेक्नीशियन की नौकरी पाना चाहते हैं वह अपना आवेदन 29 जुलाई 2026 तक आरआरबी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं | भर्ती की पूरी जानकारी नीचे दी गई है
Table of Contents
कुल रिक्त पदों की संख्या 6557
टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल, लेवल -5 :- 323
टेक्नीशियन ग्रेड 3 लेवल-2 :- 6234
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि
30/06/2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
29/07/2026
आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि
31/07/2026
आवेदन में त्रुटी सुधार करने की अंतिम तिथि
10/08/2026
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु की गणना 01/07/2026 से की जाएगी
टेक्निशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए
18 से 33 वर्ष
टेक्नीशियन ग्रेड-3 पदों के लिए
18 से 30 वर्ष
आवेदन शुल्क
1
सभी उम्मीदवारों के लिए क्रम संख्या दो पैरा नीचे उल्लेखित श्रेणियां को छोड़कर
500रु
2
एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक /पीडब्ल्यूडी/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए
250रु
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम अर्हकारी योग्यता
वेतन स्तर-5 यानी टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए परीक्षा
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से भौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/इंस्ट्रुमेंटेशन में बी.एस.सी या भौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/इंस्ट्रुमेंटेशन की बुनियादी धाराओं की किसी उपधारा के संयोजन में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बी.एस.सी ।
या
उपरोक्त बुनियादी धाराओं में या किसी भी बुनियादी धाराओं के संयोजन में तीन साल का इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
या
उपरोक्त बुनियादी धाराओं में या किसी भी बुनियादी धाराओं के संयोजन में इंजीनियरिंग में डिग्री।
वेतन स्तर-2 यानी टेक्निशियन ग्रेड-3 के लिए परीक्षा न्यूनतम अर्हकारी योग्यता
मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी तथा एनसीवीटी/एससीवीटी मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर/इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/मैकेनिक मेकेट्रॉनिक्स/मैकेनिक डीजल/ मैकेनिक मोटर वाहन/वेल्डर/मशीनिस्ट आदि ट्रेडों में आईटीआई
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 की भर्ती प्रक्रिया
आरआरबी तकनीशियन की भर्ती तीन चरण में पूर्ण होगी
ऑनलाइन आवेदन
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)
दस्तावेज का सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण
ऑनलाइन आवेदन – जो भी उम्मीदवार आरआरबी तकनीशियन की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे केवल ऑनलाइन आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सीबीटी – यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा हे जिसमें आवेदक को परीक्षा सेंटर पर जाकर परीक्षा में शामिल होना होता हे एवं मेधा सूची इस परीक्षा के आधार पर ही बनाई जाएगी। सीबीटी परीक्षा का पूरा विवरण इस लेख में आगे दिया गया हे।
दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण – जिन अभ्यर्थियों का नाम मेधा सूची में आएगा उन्हें दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। जहाँ उम्मीदवार के सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। दस्तावेज के सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए निर्धारित रेलवे अस्पताल में भेज दिया जाता हे । दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के बाद अभ्यर्थियों की जॉइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
आवेदन कैसे करें
नोट– आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें ।
इस लिंक पर जाने के बाद Create Account पर जाएं एवं मांगी गई जानकारी भरकर अपना खाता बनाएं। अगर अपने पहले भी आरआरबी का कोई आवेदन किया हे तो आपको फिर से खाता बनाने की आवश्यकता नहीं होती है, आप पुराने खाते से ही इस भारती के लिए भी आवेदन कर सकते है।
खाता बनाने के बाद दुबारा इस खाते में लॉगिन करें एवं तकनीशियन की भर्ती का चुनाव कर जिस आरआरबी से अप्लाई करना चाहते उसका चुनाव करें । अब नेक्स्ट पर क्लिक कर सारी जानकारी भरकर सेव कर ले ताकि बार बार आपको यह जानकारी न भरना पड़ें।
अभ्यर्थियों को अपना लाइव फोटो खींचकर अपलोड करना पड़ेगा एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा । इस प्रक्रिया में जो भी निर्देश दिये गये हे उनका पालन अवश्य करें अन्यथा आपका आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता हे । पूरा फॉर्म भरने के बाद फॉर्म का प्रिव्यू जनरेट कर सारी डिटेल चेक कर ले तभी फॉर्म को फाइनल सबमिट करें। एकबार आप फाइनल सबमिट कर देते हे तो उसके बाद आप आवेदन में कोई भी सुधार नहीं कर पाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद पेमेंट करना न भूलें । जब तक पेमेंट नही होगा तब तक एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पेमेंट करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
प्रत्येक वेतन स्तर के लिए अलग अलग सीबीटी परीक्षा होगी।
वेतन स्तर-5 यानी टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम
सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि, कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें, गणित, बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग
कुल प्रश्न- 100 एवं अवधि 90मिनट होगी।
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ रहेंगे
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। सीबीटी परीक्षा कई पालियों में होती हे इसीलिए इसमें normalisation की प्रक्रिया अपनाई जाती हे।
आवेदन करते समय आवेदक को निम्नलिखित सावधानी रखना चाहिए 1. आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी सही सही देना। 2. फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करते समय विशेष ध्यान दे । लाइव फोटो अच्छी रोशनी वाली जगह पर ही लें । हस्ताक्षर की अच्छी क्वालिटी वाली इमेज ही अपलोड करें। 3. क्वॉलिफिकेशन डिटेल्स भरते समय रोल नंबर, सर्टिफिकेट जारी करने की दिनांक , सर्टिफिकेट का सरल क्रमांक आदि सही सही भरें क्योंकि भर्ती की अगली प्रक्रियाओं में इन सभी का सत्यापन किया जाएगा
किस पद की वरीयता पहले सिलेक्ट करना हे?
रेलवे के कई विभागों में तकनीशियन की भर्ती होना हे , सभी विभाग का नाम वरीयता क्रम में सिलेक्ट करना हे , अभ्यर्थी विभाग का चुनाव करते समय पहले विभाग को जान ले कि उसमें किस तरह का काम करना पड़ता हे । क्योंकि अभ्यर्थी जिस विभाग का चुनाव पहले करेगा वही विभाग उसे मेरिट के हिसाब से दिया जाता हे।
क्या मेडिकल स्टैंडर्ड से कोई फर्क पड़ता हे ।
हाँ, सभी अभ्यर्थियों को कोई भी विभाग अथवा पद का चुनाव करते समय उस पद के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड की अनिवार्यता को जरूर सुनिश्चित कर लें। अगर किसी पद के लिए अभ्यर्थी का चुनाव है और अभ्यर्थी का मेडिकल स्टैंडर्ड उस पद के उपयुक्त नहीं पाया जाता है तो अभ्यर्थी की दावेदारी निरस्त कर दी जाती हे एवं फिर किसी अन्य पद पर भी भर्ती नहीं की जाती है।
इसी तरह की अन्य भर्तियों की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.dreamjobalert.in को विजिट करें
इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा अपने रियायतकर्ताओं और वित्तीय संस्थानों के साथ संयुक्त रूप से स्थापित एक कंपनी है, जो कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत निगमित है। इस कंपनी की स्थापना राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक कुशल इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) प्रणाली को लागू करने और प्रबंधित करने तथा राजमार्गों के प्रबंधन को बेहतर बनाने और यातायात की स्थिति में सुधार लाने के लिए इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) को तैनात करने के लिए की गई थी इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) एक गैर-सरकारी कंपनी है जिसने आईडीए वेतनमान को अपनाया है। आईएचएमसीएल निम्नलिखित पदों के लिए सीधी भर्ती के आधार पर आवेदन आमंत्रित करती है: –
पद
सिस्टम्स इंजीनियर (आईटीएस)
न्यूनतम योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/डेटा विज्ञान/कृत्रिम बुद्धिमत्ता या इनमें से किसी भी इंजीनियरिंग शाखा के संयोजन में इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री।
रिक्तियाँ
रिक्तियाँ
क्रमांक
पद का नाम
UR
EWS
SC
ST
OBC
TOTAL
1
सिस्टम्स इंजीनियर (आईटीएस)
14
03
04
01
08
30
महत्त्वपूर्ण तिथियां
आयोजन
तारीख
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:
04.07.2026 (10:00 AM)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:
02.08.2026 (06:00 PM)
पात्रता मानदंडों के लिए कट-ऑफ तिथि
02.08.2026 (06:00 PM)
पदों के लिए वेतनमान
(ई-2 ग्रेड ₹50,000 – 1,60,000/-) आईडीए पैटर्न के साथ | ई-2 आईडीए ग्रेड में ₹50,000/- के प्रारंभिक मूल वेतन पर सिस्टम इंजीनियर (आईटीएस) के पद के लिए सांकेतिक मासिक वेतन लगभग ₹100,000/- होगा, जिसमें महंगाई भत्ता, कैंटीन भत्ता और X श्रेणी के शहरों में मकान किराया भत्ता शामिल है, और इसमें ईपीएफ अंशदान, आयकर जैसी वैधानिक कटौतियां शामिल नहीं हैं।
आयु सीमा
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक आयु 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी (सीएस) / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसी) / डेटा विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (डीए) विषय में वैध GATE स्कोर के आधार पर सीधी भर्ती द्वारा।
आवेदन कैसे करें
आवेदक केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक प्राप्त करने हेतु आईएचएमसीएल की वेबसाइट http://www.ihmcl.co.in पर जा सकते हैं।
एनसीएल ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित एनसीएल की विभिन्न खानों/प्रतिष्ठानों में नियमित तैनाती के लिए ‘माइनिंग सरदार टी एंड एस ग्रेड सी’ और ‘सर्वेयर (माइनिंग) टी एंड एस ग्रेड बी’ के पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है।
एनसीएल भर्ती 2026 न्यूनतम योग्यता
A पद का नाम: तकनीकी एवं पर्यवेक्षणीय ग्रेड सी में खनन सरदार
किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
कोयला खान विनियम 2017 के अंतर्गत डीजीएमएस द्वारा जारी वैध खनन सरदारशिप योग्यता प्रमाण पत्र या खनन से संबंधित कोई अन्य प्रमाण पत्र जो आवेदक को कोयला खान विनियम 2017 के अनुसार खनन सरदार के रूप में कार्य करने का हकदार बनाता हो।
वैध गैस परीक्षण प्रमाणपत्र
वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र।
या
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से खनन इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा।
खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) द्वारा कोयला खान विनियम 2017 के तहत जारी वैध ओवरमैन योग्यता प्रमाण पत्र या खनन में कोई अन्य प्रमाण पत्र जो कोयला खान विनियम 2017 के अनुसार खनन सरदार के रूप में काम करने का अधिकार देता हो।
वैध गैस परीक्षण प्रमाणपत्र
वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र।
(B) पद का नाम: तकनीकी एवं पर्यवेक्षण श्रेणी बी में सर्वेक्षक
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से खनन इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा।
कोयला खान विनियमन 2017 के तहत जारी किया गया वैध सर्वेक्षक योग्यता प्रमाण पत्र (एससीसी) या खनन में कोई अन्य प्रमाण पत्र जो कोयला खान विनियमन 2017 के अनुसार खानों में सर्वेक्षक के रूप में काम करने का अधिकार देता हो।
या
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से खनन/खनन सर्वेक्षण इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा।
कोयला खान विनियमन 2017 के तहत जारी किया गया वैध सर्वेक्षक योग्यता प्रमाण पत्र (एससीसी) या खनन में कोई अन्य प्रमाण पत्र जो कोयला खान विनियमन 2017 के अनुसार खानों में सर्वेक्षक के रूप में काम करने का अधिकार देता हो।
रिक्तियाँ
क्रमांक
पद का नाम
UR
EWS
SC
ST
OBC
TOTAL
1
माइनिंग सरदार टी एंड एस ग्रेड सी
101
25
51
13
64
254
2
सर्वेयर (माइनिंग) टी एंड एस ग्रेड बी
2
0
0
2
1
5
महत्त्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम
तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
14-07-2026, सुबह 10:00 बजे
ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति
05-08-2026, रात 11:59
पदों के लिए वेतनमान
(A) पद का नाम: तकनीकी एवं पर्यवेक्षणीय ग्रेड सी में खनन सरदार
मूल वेतन 47330.25 रुपये प्रति माह
(B) पद का नाम: तकनीकी एवं पर्यवेक्षण श्रेणी बी में सर्वेक्षक
मूल वेतन 51103.12 रुपये प्रति माह
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु निर्धारित तिथि पर कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और निर्धारित तिथि पर आयु सीमा यानी 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
एनसीएल भर्ती 2026 आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क :-अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग– नॉन क्रीमी लेयर / आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग
रु 1000 +लागू जीएसटी रु 180 = कुल रु 1180)( मात्र एक हजार एक सौ अस्सी रुपये)
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विभागीय कर्मचारी
कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
इस रोजगार अधिसूचना में निर्दिष्ट ‘ निर्धारित तिथि ‘ तक न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले पात्र उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होना होगा। चयन सीबीटी में उम्मीदवार के सापेक्ष स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा योजना
प्रत्येक पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) अलग से आयोजित की जाएगी।
यह सीबीटी परीक्षा 100 अंकों की होगी और 90 मिनट की अवधि (एक ही बैठक में) की होगी, जिसमें दो खंड (खंड ‘ए’ और खंड ‘बी’) होंगे; खंड ‘ए’ में तकनीकी ज्ञान (विषय से संबंधित) से संबंधित 70 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और खंड ‘बी’ में सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, मौखिक एवं मानसिक क्षमता और मात्रात्मक योग्यता से संबंधित 30 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक मूल्यांकन नहीं होगा।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे www.nclcil.in URL का उपयोग करके एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें > करियर > भर्ती > विभिन्न वैधानिक पदों की सीधी भर्ती के लिए रोजगार अधिसूचना > ऑनलाइन आवेदन करें।
SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी(PO)भर्ती आपके सपनों का करियर भारतिय स्टेट बैंक (SBI) से शुरू होता है। आप सिर्फ एक बैंक से नहीं जुड़ते बल्कि भारत के सबसे भरोसे मंद संस्था का हिस्सा बनते है जो देश की प्रगति में योगदान देता है और हर दिन लाखों लोगों की जिंदगी बदलता है
पद :-
परिवीक्षाधीन अधिकारी(PO)
SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी रिक्तियाँ -1500
श्रेणी
SC
ST
OBC
EWS
नियमित रिक्तियां
216
108
390
144
बकाय रिक्तियां
18
36
कुल रिक्तियां
234
144
390
144
SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी न्यूनतम योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग में स्नातक या केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष शैक्षणिक योग्यता। जो उम्मीदवार अपनी स्नातक परीक्षा के अंतिम वर्षध्सेमेस्टर में हैं वे भी अनंतिम रूप से इस शर्त के अधीन आवेदन कर सकते हैं कि यदि उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है तो उन्हें दिनांक 30/09/2026 को या उससे पूर्व स्नातक परीक्षा पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। समन्वित दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार यह सुनिश्चित करेंगे कि आईडीडी की पासिंग ;उत्तीर्ण तिथि 30/09/2026 को या उससे पूर्व की है। चिकित्साए इंजीनियरिंग , चार्टर्ड अकाउंटेंट , कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे
महत्त्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम
तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
18 जून 2026
ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति
8 जुलाई 2026 तक
प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड करें
जुलाई 2026 के दूसरे/तीसरे सप्ताह से
चरण-I: ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा
अगस्त/सितंबर 2026
मुख्य परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड
अगस्त/सितंबर 2026
चरण-II: ऑनलाइन मुख्य परीक्षा
सितंबर 2026
मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा
सितंबर/अक्टूबर 2026
चरण-III: मनोमितीय परीक्षण, समूह अभ्यास और साक्षात्कार
अक्टूबर/नवंबर 2026
अंतिम परिणाम की घोषणा
नवंबर/दिसंबर 2026
पदों के लिए वेतनमान
SBI में परिवीक्षाधीन अधिकारी वर्तमान में कनिष्ठ प्रबंधन श्रेणी स्केल-1 को लागू वेतनमान रुपए 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 के अनुसार प्रारम्भिक मूल वेतन ₹48480(4 अग्रिम वेतनवृद्धि के साथ) है। अधिकारी समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता मकान किराया भत्ता नगर प्रतिकर भत्ता भविष्य निधि अंशदायी पेंशन फंड यानी एनपीएस एलएफसी चिकित्सा सुविधा लीज रेंटल सुविधा आदि और अन्य भत्ते और अनुलाभों के लिए पात्र होंगे।
आयु सीमा
दिनांक 01/04/2026 को उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 30वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म दिनांक 01/04/2005 के पश्चात नहीं होना चाहिए ;दोंनों दिन समाविष्ट
आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ EW/OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये
SC/ST/PWBD उम्मीदवारों के लिए “शून्य” होगा।
एक बार अदा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी कारण से लौटाया नहीं जाएगा और न ही किसी अन्य परीक्षा या चयन के लिए आरक्षित रखा जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
परिवीक्षाधीन अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।
चरण-1 प्रारंभिक परीक्षा
चरण 2 ऑनलाइन मुख्य परीक्षा
परीक्षा योजना
प्रारंभिक परीक्षा में ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा में 3 खंड होंगे
क्र
परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अंक
अवधि
1
अंग्रेजी भाषा
40
20 मिनट
2
मात्रात्मक योग्यता
30
20 मिनट
3
तर्कशक्ति क्षमता
30
20 मिनट
कुल
100
कुल अधिकतम अंक 100
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार 18.06.2026 से 08.07.2026 तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी अन्य तरीके से किया गया आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए पूर्वापेक्षा: उम्मीदवार के पास वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए जिसे परिणाम घोषित होने तक सक्रिय रखना होगा। यह वास्तव में बैंक से ई-मेल/एसएमएस के द्वारा कोई संप्रेषण/ बुलावा पत्र/ सूचनाएं प्राप्त करने के लिए आवश्यक होगा।
D.S.S.S.B. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) दिल्ली सरकार/स्वायत्त/स्थानीय निकायों के निम्नलिखित विभागों में पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।
D.S.S.S.B. दिल्ली महत्त्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : – 16/06/2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : – 15/07/2026
महत्वपूर्ण तिथि :- विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षणिक योग्यता, आयु, अनुभव आदि का निर्धारण 15/07/2026 की तारीख के अनुसार किया जाएगा।
पद ,न्यूनतम योग्यता एवं रिक्तियाँ
विभाग का नाम
पद का नाम
न्यूनतम / आवश्यक योग्यता
कुल पद
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (जीवविज्ञान)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, मानव विज्ञान, जीव विज्ञान, मानव जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, जैव रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, आनुवंशिकी, जैव प्रौद्योगिकी, आणविक जीव विज्ञान या फोरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें विज्ञान स्नातक स्तर के तीनों वर्षों के दौरान प्राणीशास्त्र या वनस्पति विज्ञान एक विषय या पेपर के रूप में शामिल हो। या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में बी.ई./बी.टेक की डिग्री।
44
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (बोलिस्टीक्स)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी/गणित/अनुप्रयुक्त गणित/फोरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें स्नातक स्तर के तीनों वर्षों के दौरान भौतिकी या गणित एक विषय या पेपर के रूप में शामिल हो।
18
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान, विष विज्ञान, जैव रसायन विज्ञान या फोरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें स्नातक स्तर के तीनों वर्षों के दौरान रसायन विज्ञान एक विषय या पेपर के रूप में शामिल हो।
37
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (लाइ डिटेक्शन)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान/अपराधशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री
12
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (दस्तावेज़)
किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से भौतिकी, रसायन विज्ञान या फोरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें भौतिकी या रसायन विज्ञान एक विषय के रूप में कम से कम दो वर्ष/चार सेमेस्टर तक बी.एससी. स्तर पर अध्ययन किया गया हो।
15
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (मानव संसाधन विकास/गुणवत्ता नियंत्रण)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, फोरेंसिक विज्ञान, मनोविज्ञान, विष विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी या आनुवंशिकी में स्नातकोत्तर डिग्री, या मानव संसाधन में विशेषज्ञता के साथ व्यवसाय प्रशासन/प्रबंधन में दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा, या एमसीए, या कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, ईसीई या इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.टेक की डिग्री।
5
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (फोटो)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी/कंप्यूटर विज्ञान/डेटा एनालिटिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/सूचना प्रौद्योगिकी/फोरेंसिक विज्ञान में मास्टर डिग्री या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बी.टेक की डिग्री।
14
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (साइबर फोरेंसिक)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर अनुप्रयोग/सूचना प्रौद्योगिकी/भौतिकी में इलेक्ट्रॉनिक्स/साइबर सुरक्षा में विशेषज्ञता के साथ स्नातकोत्तर डिग्री। या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक की डिग्री।
81
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (अपराध स्थल/जिला मोबाइल फोरेंसिक इकाई)
सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्राणी विज्ञान/वनस्पति विज्ञान/मानव विज्ञान/सूक्ष्मजीव विज्ञान/रसायन विज्ञान/भौतिक विज्ञान/विष विज्ञान/जैव रसायन विज्ञान/फोरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री।
46
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (फिंगर प्रिन्ट )
किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से भौतिकी, रसायन विज्ञान या फोरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें भौतिकी या रसायन विज्ञान एक विषय के रूप में कम से कम दो वर्ष/चार सेमेस्टर तक बी.एससी. स्तर पर अध्ययन किया गया हो।
1
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (भौतिकी)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी/फोरेंसिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें कम से कम दो वर्ष/बीएससी स्तर पर चार सेमेस्टर तक भौतिकी एक विषय के रूप में पढ़ी गई हो।
16
दिल्ली अभिलेखागार विभाग
तकनीकी सहायक (हिंदी)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हो।
1
दिल्ली अभिलेखागार विभाग
सहायक अभिलेखागार श्रेणी-I
1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आधुनिक भारतीय इतिहास पर शोध पत्र सहित इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री। 2.किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से अभिलेखागार एवं अभिलेख प्रबंधन में डिप्लोमा।
4
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
आईटी सहायक ग्रेड-ए
1. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता। 2.डेटा एंट्री के काम के लिए प्रति घंटे कम से कम 8000 की-डिप्रेशन (यानी अंग्रेजी या हिंदी में प्रति मिनट 26.67 शब्द) की टाइपिंग गति होनी चाहिए और आवेदक को एप्टीट्यूड टेस्ट उत्तीर्ण करना होगा।
125
नई दिल्ली नगर परिषद
फिटर ग्रेड – II
1.मान्यता प्राप्त संस्थान से प्लंबर के पेशे में प्रमाण पत्र प्राप्त व्यक्ति। 2.CI और GI पाइपों और उनके सहायक उपकरणों के जल वितरण नेटवर्क के संचालन में एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव।
36
नई दिल्ली नगर परिषद
लिफ्ट ऑपरेटर
1. मैट्रिक / उच्च माध्यमिक 2.तकनीकी योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र।
13
नई दिल्ली नगर परिषद
सहायक ऑपरेटर सह मैकेनिक (ए/सी)
1. भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ मैट्रिक / उच्च माध्यमिक Technical :- RAC ट्रेड में आईटीआई
15
नई दिल्ली नगर परिषद
सब स्टेशन प्रशिक्षु
1.मैट्रिक 2.उम्मीदवार के पास भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राष्ट्रीय व्यावसायिक ट्रेड प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी किया गया दो वर्षीय राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र होना चाहिए, जो इलेक्ट्रीशियन के ट्रेड में प्रमाणित हो।
37
नई दिल्ली नगर परिषद
डेटा प्रोसेसिंग सहायक, ग्रेड ‘ए’
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री या समकक्ष योग्यता
21
नई दिल्ली नगर परिषद
डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ‘बी’
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री या समकक्ष योग्यता
2
शिक्षा निदेशालय
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कंप्यूटर विज्ञान)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक की डिग्री (बीसीए)
675
शिक्षा निदेशालय
घरेलू विज्ञान शिक्षक
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से गृह विज्ञान/घरेलू विज्ञान में स्नातक की डिग्री
129
शिक्षा निदेशालय
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा शिक्षक)
1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक डिग्री। 2. बी.एड (विशेष शिक्षा)
163
शिक्षा निदेशालय
विशेष शिक्षक (प्राथमिक)
बारहवीं उत्तीर्ण और किसी भी श्रेणी की विकलांगता में दो वर्षीय डी.एड. विशेष शिक्षा
450
श्रम विभाग
विद्युत निरीक्षक / उप निरीक्षक
1.किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विद्युत अभियांत्रिकी में 3 वर्षीय डिप्लोमा या स्नातक डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता। 2. डिप्लोमा धारक के मामले में विद्युत या यांत्रिक अभियांत्रिकी कार्यशाला में, विद्युत उत्पादन, पारेषण या वितरण में, या अधिनियम और उसके अंतर्गत नियमों के प्रशासन में, किसी उत्तरदायित्व पद पर विद्युत अभियांत्रिकी के अभ्यास में एक वर्ष का अनुभव।
19
D.S.S.S.B. दिल्ली वेतनमान एवंआयु सीमा
पद का नाम
वेतनमान
आयु सीमा
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (जीवविज्ञान)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (बोलिस्टीक्स)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (लाइ डिटेक्शन)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (दस्तावेज़)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (मानव संसाधन विकास/गुणवत्ता नियंत्रण)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (फोटो)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (साइबर फोरेंसिक)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (अपराध स्थल/जिला मोबाइल फोरेंसिक इकाई)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (फिंगर प्रिन्ट )
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (भौतिकी)
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18-27 वर्ष
तकनीकी सहायक (हिंदी)
₹ 35,400 – 1,12,400/- (Pay Level – 6)
30 वर्ष से अधिक नहीं
सहायक अभिलेखागार श्रेणी-I
₹ 35,400 – 1,12,400/- (Pay Level – 6)
30 वर्ष से अधिक नहीं
आईटी सहायक ग्रेड-ए
₹ 25,500 – 81,100/- (Pay Level – 4)
27 वर्ष से कम
फिटर ग्रेड – II
₹ 5,200 – 20,200/- , ₹ 1900/- GP (Pre-Revised)
20 – 32 वर्ष
लिफ्ट ऑपरेटर
₹ 19,900 – 63,200/- (Pay Level – 2
18 – 37 वर्ष
सहायक ऑपरेटर सह मैकेनिक (ए/सी)
₹ 19,900 – 63,200/- (Pay Level – 2)
18 – 32 वर्ष
सब स्टेशन प्रशिक्षु
₹ 19,900 – 63,200/- (Pay Level – 2)
18 – 32 वर्ष
डेटा प्रोसेसिंग सहायक, ग्रेड ‘ए’
₹ 35,400 – 1,12,400/- (Pay Level – 6)
30 वर्ष से अधिक नहीं
डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ‘बी’
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
30 वर्ष से अधिक नहीं
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कंप्यूटर विज्ञान)
₹ 44,900 – 1,42,400/- (Pay Level – 7)
30 वर्ष से अधिक नहीं
घरेलू विज्ञान शिक्षक
₹ 44,900 – 1,42,400/- (Pay Level – 7)
30 वर्ष से अधिक नहीं
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा शिक्षक)
₹ 44,900 – 1,42,400/- (Pay Level – 7)
30 वर्ष से अधिक नहीं
विशेष शिक्षक (प्राथमिक)
₹ 35,400 – 1,12,400/- (Pay Level – 6)
30 वर्ष से अधिक नहीं
विद्युत निरीक्षक / उप निरीक्षक
₹ 29,200 – 92,300/- (Pay Level – 5)
18 – 27 वर्ष
आवेदन शुल्क
₹ 100/- (One Hundred only)
महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन (मानक विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
पूर्व सैनिक जिन्होंने पूर्व सैनिकों को दिए गए आरक्षण का लाभ उठाकर केंद्र सरकार/दिल्ली सरकार या उसके स्वायत्त/स्थानीय निकायों के अधीन नियमित आधार पर सिविल पदों पर रोजगार प्राप्त कर लिया है, वे शुल्क में छूट के पात्र नहीं हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई ईपे के माध्यम से ही करना होगा। भुगतान के अन्य तरीके स्वीकार नहीं किए जाएंगे और किया गया भुगतान जब्त माना जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन परीक्षा योजनाओं के माध्यम से किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को (आवश्यकतानुसार)D.S.S.S.B. दिल्ली द्वारा नोटिस संख्या 10 (271)/सेक.सेल/डीएसएसएसबी/18/989 दिनांक 11.07.2018 (अनुलग्नक-II) के माध्यम से प्रकाशित सूत्र का उपयोग करके मानकीकृत किया जाएगा और ऐसे मानकीकृत अंकों का उपयोग अंतिम योग्यता और अनंतिम नामांकन/चयन निर्धारित करने के लिए किया जाएगा।
D.S.S.S.B. दिल्ली आवेदन कैसे करें
पात्र उम्मीदवार 16 जून, 2026 (दोपहर 12:00 बजे) से 15 जुलाई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा। आवेदन का कोई अन्य माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। डाक/हाथ से/मेल आदि के माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार नहीं किया जाएगा।
आज के समय में नौकरी का बाजार तेज़ी से बदल रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV), ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और सोलर एनर्जी जैसी नई तकनीक ने नए रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इन्हीं बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ITI (Industrial Training Institute) में कई नई ट्रेड्स शुरू की गई हैं।
यदि आप ऐसा कोर्स करना चाहते हैं जो आपको नई तकनीक से जोड़े और अच्छी नौकरी दिलाने में मदद करें, तो ITI की नई ट्रेड्स
नई ITI ट्रेड्स की विशेषताएं
उद्योगों की आज की मांग के अनुसार तैयार की गई।
कम समय में रोजगार योग्य कौशल प्रदान करती है।
सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
नई तकनीकों पर आधारित है।
ITI की नई प्रमुख ट्रेड्स
1. Electric vehicle (EV) technician
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेज़ी से बढ़ रहा है । इस ट्रेड में छात्रों को EV बैटरी, मोटर, चार्जिंग सिस्टम और वाहन रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाता है।
करियर अवसर
EV सर्विस सेंटर
ऑटोमोबाइल कंपनियां
बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
2. Drone Technician
ड्रोन का उपयोग कृषि, सर्वेक्षण, सुरक्षा और फोटोग्राफी में बढ़ रहा है । इस ट्रेड में ड्रोन की असेंबली, रिपेयरिंग और संचालन सिखाया जाता है ।
करियर अवसर
कृषि क्षेत्र
ड्रोन सर्विस कंपनियां
सर्वे एवं मैपिंग एजेंसिया
3. Internet of Things (IoT) technician
IoT तकनीक के माध्यम से विभिन्न उपकरण इंटरनेट से जुड़े रहते हैं। इस ट्रेड में स्मार्ट डिवाइस और सेंसर आधारित सिस्टम की जानकारी दी जाती है।
करियर अवसर
स्मार्ट होम इंडस्ट्री
ऑटोमेशन कंपनियां
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर
4. Robotics and automation technician
आधुनिक फैक्ट्रियों में रोबोट और ऑटोमेशन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है । यह ट्रेड छात्रों को रोबोटिक सिस्टम और ऑटोमेटेड मशीनों पर काम करना सिखाती है।
करियर अवसर
मैन्युफैक्चरिंग उद्योग
ऑटोमोबाइल सेक्टर
इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन कंपनियां
5. Solar technician
भारत में सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग के कारण इस क्षेत्र में कुशल तकनीशियनों की माँग लगातार बढ़ रही है।
करियर अवसर
सोलर पॉवर कंपनियां
ऊर्जा परियोजना
स्वयं का व्यवसाय
6. 3D printing technician
3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और डिजाइनिंग में तेजी से बढ़ रहा है ।
करियर अवसर
प्रोटोटाइप डिजाइन
मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां
रिसर्च संस्थान
युवाओं को ये ट्रेड्स क्यों चुनना चाहिए ?
यदि आप पारंपरिक ट्रेड्स से आगे बढ़कर भविष्य की तकनीकों में करियर बनाना चाहते हैं, तो ITI की नई ट्रेड्स आपके लिए शानदार अवसर प्रदान करती हैं। आने वाले वर्षों में EV, ड्रोन, रोबोटिक्स, IoT और सोलर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में लाखों रोजगार उत्पन्न होने की संभावना है। इसीलिए अभी से सही ट्रेड का चयन करके अपने उज्जवल भविष्य की शुरुआत करें ।
ITI स्टेनो (हिंदी) ट्रेड सामान्यतः 1 वर्ष (1 Year) का कोर्स होता है। इस ट्रेड का पूरा नाम Stenographer & Secretarial Assistant (Hindi) होता है यह ट्रेड महिलाओं के लिए आईटीआई का एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इस कोर्स की अवधि भी सिर्फ एक वर्ष है काम समय में होने वाले इस कोर्स के माध्यम से 45 वर्ष आयु तक की महिलायें भू इससे विभिन्न विभगों की वैकन्सी हेतु आवेदन कर सकती है
प्रवेश: 10वीं की मेरिट या राज्य की ITI काउंसलिंग के माध्यम से
आयु : प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष होती है।
सीखने वाले विषय:
हिंदी शॉर्टहैंड
हिंदी टाइपिंग
कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान
ऑफिस प्रबंधन
पत्राचार (Correspondence)
ITI स्टेनो (हिंदी)कोर्स पूरा करने के बाद आप सरकारी विभागों, अदालतों, निजी कार्यालयों तथा स्टेनोग्राफर की भर्तियों (जैसे SSC Stenographer) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश हेतु आवेदन
ITI प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल का उपयोग किया जाता है।
शुरुआती अवसर
यह कोर्स करने के बाद शुरुआत स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, क्लर्क आदि सरकारी पदों पर नियुक्ति मिलती हैं।
प्रारंभिक वेतन
यदि आप ITI स्टेनो (हिंदी) करने के बाद नौकरी शुरू करते हैं, तो शुरुआती वेतन नौकरी के प्रकार पर निर्भर करेगा:
Junior Stenographer / Steno Grade-D: लगभग ₹25,500 बेसिक पे से शुरुआत। भत्ते (DA, HRA, TA) जोड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग ₹30,000–45,000 प्रति माह हो सकती है।
करियर ग्रोथ
अनुभव और प्रमोशन के बाद:
Personal Assistant (PA)
Private Secretary (PS)
Senior Private Secretary
इन पदों पर वेतन ₹60,000–80,000+ प्रति माह तक पहुंच सकता है।
प्राइवेट सेक्टर में अवसर
ITI स्टेनो (हिंदी) ट्रेड से ITI करने के बाद प्राइवेट सेक्टर में भी जॉब के अवसर होते है।जैसे
StenographerSecretarial Assistant
Personal Assistant (PA)
Executive Assistant
Private Secretary
Office Assistant
Receptionist
Data Entry Operator
Legal Stenographer (वकीलों और लॉ फर्मों में)
प्राइवेट नौकरी के प्रमुख विकल्प
Corporate Companies
Manufacturing Companies
Schools & Colleges
Hospitals
Law Firms
Media Houses
NGOs
Private Banks
Real Estate Companies
स्टेनो (हिंदी) ट्रेड से ITI करने के बाद प्राइवेट सेक्टर में जॉब के अवसर कम ही होते है। अतः प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने के इक्छुक युवाओं को अन्य ट्रेड से ITI करना चाहिए DREAMJOBALERT.IN पर सभी ट्रेड की जानकारी दी जा रही है समय समय पर इस वेबसाइट को देखते रहें
ITI स्टेनो (हिंदी) ट्रेड से सीधे संबंधित परीक्षाएँ
SSC Stenographer Grade C & D
केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में स्टेनोग्राफर भर्ती।
12वीं पास आवश्यक होती है।
हिंदी या अंग्रेजी शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट देना होता है।
राज्य सरकार स्टेनोग्राफर भर्ती
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में समय-समय पर स्टेनो पद निकलते हैं।
जिला न्यायालय, सचिवालय, लोकायुक्त, विधानसभा आदि में अवसर मिलते हैं।
हाई कोर्ट और जिला न्यायालय स्टेनोग्राफर
विभिन्न उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय नियमित रूप से स्टेनो भर्ती निकालते हैं।
आवेदन
MP ITI प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल https://mpiticounseling.co.in का उपयोग किया जा रहा है। 2026 प्रवेश हेतु आधिकारिक लिंक जारी किया गया है।