Dreamjobalert.in

रखें हर वेकैंसी की खबर

Author: admin

  • Bihar Assistant engineer vacancy 2025, Total post 1024

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025, Total post 1024

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 के अंतर्गत बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने बिहार के बिभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 1024 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हे, आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 शुरू हो चुकी हे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2025 हे|

    Join Telegram channel

    पद का विवरण

    पद का नाम : सहायक अभियंता यांत्रिक (AE), सहायक अभियंता विधुत (AE), सहायक अभियंता असैनिक (AE)

    विभाग : पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग |

    वेतनमान : Level-9, Grade pay – 5400/-

    पदों की संख्या

    बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सहायक अभियंता के 1024 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हे,

    • सहायक अभियंता (असैनिक) – कुल पद 984
    • सहायक अभियंता (यांत्रिक) – कुल पद 36
    • सहायक अभियंता (विधुत) – कुल पद 4

    Bihar Assistant engineer vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता

    सहायक अभियंता के पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से सिविल/यांत्रिक/विधुत अभियंत्रण में डिग्री होना अनिवार्य हे |

    आयु सीमा

    Bihar Assistant engineer vacancy के अंतर्गत सहायक अभियंता के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 01.08.2024 को 21 वर्ष होना अनिवार्य हे , एवं अधिकतम आयु सीमा में छुट हेतु कट-ऑफ तिथि इस प्रकार हे

    वि.संपद का नामविभाग का नामअधिकतम अम्र हेतु कट ऑफ dateतिथिअधिकतम उम्र सीमा
    29/2025सहायक अभियंता (असैनिक)पथ निर्माण विभाग01.08.2020अनारक्षित (पुरुष)-37 वर्ष,
    पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग ( पुरुष/महिला) एवं अनारक्षित महिला – 40 वर्ष,
    अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति (पुरुष/महिला) – 42 वर्ष
    लघु जल संसाधन विभाग
    नगर विकास एवं आवास विभाग
    भवन निर्माण विभाग01.08.2019
    जल संसाधन विभाग01.08.2018
    ग्रामीण कार्य विभाग
    योजना एवं विकास विभाग
    पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
    30/2025सहायक अभियंता (यांत्रिक)पथ निर्माण विभाग01.08.2012
    भवन निर्माण विभाग01.08.2018
    लघु जल संसाधन विभाग01.08.2020
    नगर विकास एवं आवास विभाग
    31/2025सहायक अभियंता (विधुत)नगर विकास एवं आवास विभाग01.08.2020

    आवेदन शुल्क

    सहायक अभियंता के पद के लिए आवेदन शुल्क कोटिवार निम्नानुसार हे

    कोटि आवेदन शुल्क
    सामान्य अभ्यर्थी750 रुपये
    बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थी के लिए200 रुपये
    बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी महिला उम्मीदवारों के लिए200 रुपये
    दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये
    अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये

    चयन प्रक्रिया

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 के अंतर्गत सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति हेतु चयन इस प्रकार किया जायेगा, आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ट) में प्राप्त अंक एवं संविदा के आधार पर किये गए कार्य की अधिमानता की गणना कर की जाएगी

    लिखित परीक्षा में 6 प्रश्न पत्र होंगे जिनमे 04 प्रश्न पत्र अनिवार्य और 02 प्रश्न पत्र ऐच्छिक होंगे | प्रथम 04 प्रश्न पत्र – सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य अध्यन एवं सामान्य अभियंत्रण विज्ञानं वस्तुनिष्ट (objective) होंगे | 02 ऐच्छिक प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ट रूप में होंगे, जो सिविल, यांत्रिक और विधुत अभियंत्रण के लिए अलग अलग होंगे |

    नोट : सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र मात्र Qualifying होंगे, जिनमे से प्रत्येक में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अर्थात अलग-अलग दोनों पत्रों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त होने पर ही अन्य पत्रों का मूल्यांकन किया जायेगा | सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के पत्र में न्यूनतम प्राप्तांक नहीं प्राप्त होने पर अभ्यर्थी पर विचार नही किया जायेगा |

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 की लिखित परीक्षा के प्रत्येक पत्र के लिए विषय/पत्र/समय और कुल अंक निम्नानुसार होंगे

    (क) सभी पदों के लिए अनिवार्य प्रश्न पत्र

    पत्र संविषयपरीक्षा की प्रकृतिअवधिकुल अंक
    1 सामान्य अंग्रेजी वस्तुनिष्ट एक घंटा 100 Qualifying
    2 सामान्य हिंदी वस्तुनिष्ट एक घंटा 100
    3 सामान्य अध्यन वस्तुनिष्ट एक घंटा 100
    4 सामान्य अभियंत्रण विज्ञानं वस्तुनिष्ट एक घंटा 100

    (ख) ऐच्छिक पत्र

    वि.सं 29/2025 के लिए

    5सिविल अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा 100
    6सिविल अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100

    वि.सं 30/2025 के लिए

    5यांत्रिक अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100
    6यांत्रिक अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100

    वि.सं 31/2025 के लिए

    5विधुत अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100
    6विधुत अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100

    नोट : लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34% एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति, महिलाओं तथा निःशक्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 32% न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा | लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त होने के पश्चात् ही अधिमानता का अंक जोड़ा जायेगा

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 के लिए मेधा सूचि

    संविदा के आधार पर सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विधुत) के पद पर कार्य करने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी, जो इस संवर्ग की भर्ती की अर्हता पूरी करते हे, को चयन में निम्नानुसार अतिरिक्त अंक देकर अधिमानता दी जाएगी| अभ्यर्थियों को मेधा सूचि निम्नलिखित आधार पर तैयार की जाएगी

    अधिमानतापूर्णांक
    आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको की अधिमानता 75 अंक
    संविदा के आधार पर कार्य करने के निमित्त अधिकतम अधिमानता ( प्रति वर्ष के 5 अंक, अधिकतम 25 अंक25 अंक
    कुल100 अंक

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले आवेदक को BPSC की वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/ पर जाकर one time registration करना होगा |
    • Digilocker के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना |
    • इसके बाद आगे आने वाले निर्देशों का पालन करें

    नोट : आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के पूर्व अधिकारिक अधिसूचना को विस्तृत रूप से अवश्य पढ़ें |


    1. क्या इस भर्ती में बिहार के बाहर के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हे

      हाँ, इस भर्ती में बिहार के बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हे लेकिन वे अनारक्षित श्रेणी से आवेदन कर सकते हे |

    2. क्या इस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण हे

      हाँ इस भर्ती में महिलाओं के लिए 35% पद आरक्षित हें |

  • ISRO Scientist Vacancy 2025, इसरो ने निकाली वैज्ञानिक के 63 पदों पर भर्ती LAST DATE 19 MAY

    ISRO Scientist Vacancy 2025, इसरो ने निकाली वैज्ञानिक के 63 पदों पर भर्ती LAST DATE 19 MAY

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वैज्ञानिक के 63 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, आवेदन 29 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हे आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2025 है, ISRO Scientist Vacancy 2025 के अंतर्गत मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस के इंजीनियरिंग के अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Join Telegram channel

    पदों का विवरण

    इसरो साइंटिस्ट वेकेंसी 2025 के अंतर्गत वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद के लिए भर्ती की जा रही हे, इसरो के वैज्ञानिक अलग अलग यूनिट में अलग अलग केंद्र में काम करते हे जैसे कि बेंगलूर, अहमदाबाद, हैदराबाद, श्रीहरिकोटा, थिरुवनंतपुरम

    वेतन एवं भत्ते

    वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को Pay Matrix Level 10 में नियुक्त किया जायेगा एवं उन्हें न्यूनतम 56100 रूपए प्रतिमाह मूल वेतन दिया जाएगा इस के साथ साथ उन्हें मौजूदा नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता एवं परिवहन भत्ता देय होगा | कर्मचारी नई पेंशन योजना/एकीकृत पेंशन योजना द्वारा शासित होंगे| इसके अलावा, स्वयं एवं आश्रितों के लिए चिकित्सा सुविधा, रियायत वाली कैंटीन, सीमित क्वार्टर सुविधा, छुट्टी यात्रा रियायत, समूह बिमा, गृह निर्माण अग्रिम आदि केंद्र सरकार के आदेशों के अनुसार स्वीकार्य हे

    ISRO Scientist Vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    सभी पद के लिए न्यूनतम 65% अंकों ( सभी सेमेस्टरों का औसत ) या 10 पॉइंट स्केल पर सी.जी.पी.ए 6.84 के साथ इलेक्ट्रोनिक एवं संचार अभियांत्रिकी या यांत्रिक अभियांत्रिकी या कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी में बी.ई/बी.टेक या समकक्ष

    नोटगेट अर्हता, इलेक्ट्रोनिक एवं संचार अभियांत्रिकी या यांत्रिक अभियांत्रिकी या कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी में वैध गेट स्कोर

    ISRO Scientist Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क

    ISRO Scientist Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 250 रूपए आवेदन शुल्क ऑनलाइन ( इन्टरनेट बैंकिंग/यू.पी.आई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड ) के माध्यम से कर सकते हैं|

    नोट – सभी महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छुट प्राप्त हे|

    आयु सीमा

    वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 19/05/2025 को 28 वर्ष होगीं | सेवारत सरकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छुट प्राप्त होगी |

    वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद के लिए चयन प्रक्रिया

    निर्धारित न्यूनतम योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चयन 1:7 के अनुपात में गेट के स्कोर के आधार पर किया जायेगा, न की गेट के अंकों या रैंक के आधार पर | अभ्यर्थियों का मूल्यांकन निम्लिखित विशेषताओं के आधार पर किया जायेगा – तकीनीकी (शैक्षणिक) ज्ञान (40 अंक), विशेषज्ञता (तकनिकी) क्षेत्र से सम्बंधित सामान्य जागरूकता (20 अंक), प्रस्तुति/संचारकौशल (20 अंक), बौधगम्यता (10 अंक), एवं शैक्षणिक उपलब्धियाँ (10 अंक) कुल 100 अंक |

    अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में न्यूनतम 60 अंक लेन होंगे| मेधा सूचि बनाने के लिए साक्षात्कार के अंकों को 50% अधिभार दिया जायेगा एवं गेट स्कोर को 50 % अधिभार दिया जायेगा |

    ISRO Scientist Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

    वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद के लिए आवेदन करने के लिए इसरो की अधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जाकर करियर आप्शन पर जाये एवं वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ को सेलेक्ट करें उसके बाद अधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें,एवं समस्त निर्देशों का पालन करें



  • Rajasthan constable vacancy 2025, पद-8148,  अंतिम तिथि 17 मई

    Rajasthan constable vacancy 2025, पद-8148, अंतिम तिथि 17 मई

    राजस्थान सरकार ने Rajasthan constable vacancy 2025 के अंतर्गत राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला/यूनिट में कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड) के 8148 (टीएसपी/नॉनटीएसपी) रिक्त पदों की भर्ती के लिए 12 वी पास अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये हे| आवेदन 28 अप्रैल 2025 से किये जा सकते हे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 हे|

    Join Telegram channel

    पद का विवरण

    1. पद का नाम : कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड)
    2. वेतनमान : Pay Matrix Level 5 के अनुसार

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 के अंतर्गत कांस्टेबल की भर्ती में आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल/शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या 12 वी कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होना अनिवार्य हे |

    आवेदन शुल्क

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार हे

    • सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/राजस्थान से बाहर के आवेदकों हेतु – 600 रूपए
    • राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग/अनु.जाति/अनु.जन.जाति /टीएसपी/सहरिया- 400 रूपए

    भर्ती हेतु पात्रता/योग्यता/छूट

    1. अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए
    2. अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का व्यवाहरिक ज्ञान होना चाहिए, राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक हे
    3. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वी पास होना आवश्यक हे
    4. कांस्टेबल ड्राईवर पद हेतु ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) दोनों वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य हे

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 हतु चयन प्रक्रिया

    राजस्थान कांस्टेबल पद के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी इसके अलावा NCC होमगार्ड के प्रमाण पत्र के 20 अंक दिए जायेंगे|

    अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें

  • चौकीदार भर्ती 2025, पद 328, आवेदन निशुल्क, योग्यता 10वी पास अंतिम तिथि 10.05.2025

    चौकीदार भर्ती 2025, पद 328, आवेदन निशुल्क, योग्यता 10वी पास अंतिम तिथि 10.05.2025

    दुमका जिलान्तर्गत झारखण्ड सरकार ने चौकीदार भर्ती 2025 के 328 पदों की सीधी भर्ती एवं बैकलॉग भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हे

    Join Telegram channel

    पद का नाम

    चौकीदार

    वेतनमान

    चौकीदार का सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान Pay Matrix Level-1, वेतनमान – 5200-20200 ग्रेड पे – 1800 एवं नियमानुसार समय समय पर देय अन्य भत्ते

    शैक्षणिक योग्यता

    चौकीदार भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदक को कम से कम दसवी की परीक्षा उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए

    अर्हता

    चौकीदार के पद पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित अर्हता होना अनिवार्य हे :-

    • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड से दसवी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
    • आवेदक का कोई आपराधिक इतिहास न हो एवं चरित्र अच्छा हो, इस आशय का नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र आवेदन के साथ सलग्न करना होगा
    • आवेदन करने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी को दसवी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य हे
    • आयु सीमा आवेदन करने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष होना चाहिए
    • अभ्यर्थी उसी बीट का स्थायी निवासी होना चाहिए जिस बीट के लिए वो आवेदन कर रहा हे
    • अभ्यर्थी को साइकिल चलाने का ज्ञान होना आवश्यक हे

    आवेदन शुल्क

    चौकीदार भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा हे

    रिक्त पदों की संख्या

    कुल रिक्त पदों की संख्या-328

      आरक्षण कोटिवार रिक्तियाँ कुल
     अनारक्षितअ.ज.जा  अ.ज आ.क.व
     सीधी भर्ती  84123  0 39 246
     बैकलॉग भर्ती 082  0 0 82

    अधिकतम आयु सीमा

    चौकीदार भर्ती 2025 की कोटिवार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार हे

    स.क्रकोटिसामान्य अधिकतम आयु सीमादिव्यांग जनों के लिए आयु सीमा
    1अनारक्षित35 वर्ष45 वर्ष
    2पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग37 वर्ष47 वर्ष
    3महिला(अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग)38 वर्ष48 वर्ष
    4 अ.ज/अ.ज.जा (पुरुष/महिला)40 वर्ष50 वर्ष
    5आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS)35 वर्ष45 वर्ष

    चौकीदार भर्ती 2025 की नियुक्ति प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा चौकीदार के पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया इस प्रकार हे सबसे पहले लिखित परीक्षा 50 अंको की देना होगा जिसमे जिला से सम्बंधित सामान्य ज्ञान एवं स्थानीय भाषा से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे, लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य हे

    शारीरिक माप न्यूनतम शारीरिक माप वाले अभ्यर्थियों को ही शारीरिक परिक्षण हेतु भेजा जायेगा , न्यूनतम शारीरिक माप इस प्रकार होगा

    स.क्रकोटिऊँचाई(निम्नतम)
    1सामान्य जाति/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग160 से.मी
    2पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग160 से.मी
    3अ.ज/अ.ज.जाति155 से.मी
    4महिलाओं के लिए148 से.मी

    आवेदन करने के प्रक्रिया

    1. आवेदन पत्र भरकर ऑफलाइन माध्यम से स्पीड पोस्ट द्वारा कार्यालय( पता – उपायुक्त, दुमका का कार्यालय, जिला सामान्य शाखा, समाहरणालय भवन ब्लॉक ए, दुमका पिनकोड 814101) में दिनांक 10.05.2025 के अपराहन 05:00 बजे तक जमा करना होगा
    2. सभी लागु प्रमाण पत्रों को स्वप्रमाणित प्रतिलिपि (शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि के लिए संबंधति प्रमाण पत्र , कार्यानुभव प्रमाण पत्र आदि) के साथ स्वअभिप्रमाणित दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ संलग्न करना होगा
    3. आवेदन में की गई प्रविष्टि के अनुरूप वांछित प्रमाण पत्रों की स्पष्ट एवं पठनीय स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति कार्यालय में दिनांक 10.05.2025 के अपराहन 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपायुक्त, दुमका का कार्यालय, जिला सामान्य शाखा, समाहरणालय भवन ब्लॉक ए, दुमका पिनकोड 814101 पते पर स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करेंगे | लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या 01/2025 तथा पद का नाम – चौकीदार मोटे अक्षरों में अंकित किया होना चाहिए
    4. लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी स्थानीय अख़बारों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी साथ ही ऑफिसियल वेबसाइट dumka.nic.in के माध्यम से दी जाएगी
    5. लिखित परीक्षा में शामिल होने हेतु योग्य अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट dumka.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हे , प्रवेश पत्र डाक द्वारा नही भेजे जायें

  • KGMU Lucknow Nursing Officer की निकली 733 पदों पर भर्ती last date – 14-05-2025

    KGMU Lucknow Nursing Officer की निकली 733 पदों पर भर्ती last date – 14-05-2025

    नर्सिंग ऑफिसर के पद के बारे में संछिप्त जानकारी

    KGMU Lucknow Nursing Officer नर्सिंग ऑफिसर : – नर्सिंग विभाग में काम करने वाले व्यक्ति को पेशेवर कहा जाता हैं नर्सिंग विभाग का सबसे वरिष्ठ पेशेवर ही होता हैं ( मुख्य नर्सिंग अधिकारी CNO या मुख्य नर्स कार्यकारी CNE )नर्सिंग विभाग का देख रेख स्वास्थ सेवा सुविधा के तहत किया जाता है |

    KGMU Lucknow Nursing Officer के कुल पद

    Total post — 733

    General Recruitment : 626 Post |

    Backlog Recruitment : 107 Post |

    UR — 264 Post OBC — 164+4( Backlog ) Post

    EWS — 60 Post

    SC — 126+78 ( Backlog ) Post ST –12+25 ( Backlog ) Post

    आयु सीमा

    Minimum Age : – 18 Years.

    Maximum Age :- 40 Years.

    KGMU Lucknow Nursing Officer के लिए शैक्षणिक योग्यता

    1 Bachelor degree in Nursing ( B.SC Nursing ) OR B.SC ( Post Certificate )/ Post Basic B.Sc nursing OR Diploma in General nursing Midwifery

    2. Registration in Indian Nursing Council

    3. For Diploma Candidate Required 2 Years Experience

    Nursing Officer के लिए आवेदन शुल्क

    General/OBC /EWS – : 2360/-

    SC/ST/PH – : 1416/

    KGMU Lucknow Nursing Officer क्र बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते है |

    KGMU Lucknow Nursing Officer Notification PDF :-

    Government job से जुडी और नई जॉब नोटीफ़िकेशन की जानकरी प्राप्त करने के लिय आप हमारी ओफिसियल वेब साईट www.dreamjobalert.in पर विजिट कर सकते हैं | या आप हमरे telegram chennel को join सकते हैं |

    Join Telegram channel

    Nursing Officer ( मुख्य नर्सिंग अधिकारी CNO ) के कार्य के बारे में जानकारी : –

    1.) CNO बजट ,क़ानूनी , स्टाफिंग तथा अनुपालन जेसे प्रशासनिक कामों का प्रबंधन करता हैं |

    2.) नर्सिंग ऑफिसर, रोगियों की देखभाल के लिए जिम्मेदार होते हैं, जिसमें उनकी निगरानी, दवाइयां देना, चोटों का इलाज करना, और उनकी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करना शामिल है. |

  • Indian Navy Agniveer Vacancy 2025 भर्ती  का नोटिफिकेशन जारी –  last date- 10-04-2025

    Indian Navy Agniveer Vacancy 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी – last date- 10-04-2025

    Indian Navy Agniveer Vacancy 2025 के फॉर्म ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे इस भर्ती में वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो अविवाहित पुरुष व अविवाहित महिला हो उम्मीदवारों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता स्कूल शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50% से मीट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवशयक हैं |

    Join Telegram channel

    Indian Navy Agniveer Vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    आवेदक को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    नोट ऐसे आवेदक जो शैक्षणिक वर्ष 2024-25 की दसवीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वह भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन वे दूसरी सारी पात्रता रखते हो। इन उम्मीदवारों का चयन आगे के चरणों में तभी किया जाएगा जब वे दसवीं की मूल अंक सूची प्रस्तुत करेंगे ।

    आयु सीमा

    1. अग्निवीर 02/2025 बैच : उम्मीदवार का जन्म 01सितम्बर 2004 – 29 फरवरी 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं) के बीच होना चाहिए|
    2. अग्निवीर 01/2026 बैच : उम्मीदवार का जन्म 01फरवरी 2005 – 31 जुलाई 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं) के बीच होना चाहिए|
    3. अग्निवीर 02/2026 बैच : उम्मीदवार का जन्म 01जुलाई 2005 – 31 दिसम्बर 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं) के बीच होना चाहिए|

    वैवाहिक स्थिति

    अग्निवीर के लिए नामांकन के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला पात्र होंगे। नामांकन के समय अविवाहित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदक को अपने भारतीय नौसेना के 4 साल के कार्यकाल के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई आवेदक पहले से शादीशुदा पाया जाता है या अपने कार्यकाल के दौरान शादी करता है, तो उसकी सेवाएं बर्खास्त कर दी जाएगी।

    अग्निवीरों का कार्यकाल

    अग्नि वीरों को भारतीय नौसेना में “नौसेना अधिनियम 1957” के तहत 4 साल की अवधि के लिए भर्ती किया जाएगा । अग्निवीरों की रैंक मौजूदा रैंकों से अलग होगी और भारतीय नौसेना चार साल की नियुक्ति के बाद अग्नि वीरों को सेवा में रखने के लिए बाध्य नहीं है।

    वेतन एवं भत्ते

    Indian Navy Agniveer Vacancy 2025 के अंतर्गत अग्निवीर को प्रतिमाह 30,000 रूपए वार्षिक वेतन वृद्दि के साथ दिया जायेगा इसके अलावा जोखिम, कठिनाई, पोशाक एवं यात्रा भत्ता भी देय होगा |

    सेवा की अवधि पूरी होने के बाद अग्निवीरों को वन टाइम सेवानिधि पैकेज दिया जायेगा जिसमे उनके मासिक योगदान के साथ साथ सरकार द्वारा समान योगदान शामिल होगा

    नोट : अग्निवीर ग्रेच्युटी और पेंशन संबंधी लाभों का हकदार नहीं होगा।

    आवेदन कैसे करें

    अग्निवीर (MR) 02/2025, 01/2026 और 02/2026 बैच के लिए चरण I – INET 2025 के लिए उम्मीदवार 29 मार्च (00:01 बजे) से 10 अप्रैल 2025 (17:00 बजे) तक केवल वेबसाईट https://joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हे । उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हे कि ऑनलाइन आवेदन करते समय सही विवरण भरें।

    नोट : ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें एवं समस्त निर्देशों का पालन करें|

    Indian Navy Agniveer Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क

    परीक्षा शुल्क रु 550 और 18% GST का भुगतान आवेदक को चरण I-INET आवेदन के दौरान ऑनलाइन मोड के माध्यम करना होगा

    चयन प्रक्रिया

  • CSIR Vacancy 2025, पद-209, अंतिम तिथि-21/04/2025, योग्यता-12वी पास

    CSIR Vacancy 2025, पद-209, अंतिम तिथि-21/04/2025, योग्यता-12वी पास

    CSIR Vacancy 2025 CSIR CENTRAL ROAD RESEARCH INSTITUTE, DELHI MATHURA ROAD ने Junior Secretariat Assistant के 177 और Junior stenographer के 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हे , आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2025 से प्रारंभ हो चुकी हे आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 हे

    Join Telegram channel

    CSIR Vacancy 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

    स.क्र.विषय तिथि
    1ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 22/03/2025
    2ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21/04/2025
    3लिखित परीक्षा CBT की संभावित तिथिमई/जून 2025
    4प्रोफिसीएन्सी टेस्ट कंप्यूटर/स्टेनोग्राफर जून 2025
    5
    6

    पदों का विवरण

    CSIR CENTRAL ROAD RESEARCH INSTITUTE, DELHI MATHURA ROAD ने Junior Secretariat Assistant और Junior stenographer के पद के लिए भर्ती निकाली हे . पदों की कोटिवार जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को पढ़े

    वेतनमान

    पद वेतनमान
    Junior Secretariat AssistantGroup C (Non Gazetted)
    Pay Level-2
    (रु19900- रु63200)
    Junior StenographerGroup C (Non Gazetted)
    Pay Level-4
    (रु25500- रु81100)

    शैक्षणिक योग्यता

    पद शैक्षणिक योग्यता
    Junior Secretariat Assistant10+2 या समकक्ष और कंप्यूटर टाइपिंग और स्पीड में प्रवीणता
    Junior Stenographer10+2 या समकक्ष और स्टेनोग्राफर में प्रवीणता

    CSIR Vacancy 2025 में आवेदन शुल्क

    पद आवेदन शुल्क
    Junior Secretariat AssistantUnreserved(UR), OBC(NCL) and EWS candidates- 500 Rs
    Women/SC/STPwBD/Ex-Servicemen Candidates – Nil
    Junior StenographerUnreserved(UR), OBC(NCL) and EWS candidates- 500 Rs
    Women/SC/STPwBD/Ex-Servicemen Candidates – Nil

    चयन प्रक्रिया

    जूनियर स्टेनोग्राफर – मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा एवं स्टेनोग्राफर की प्रवीणता में प्राप्तांक के आधार पर बनायीं जाएगी| लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों में रहेगा | लिखित परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमे सामान्य तार्किक शक्ति एवं बुद्धि के 50 प्रश्न , सामान्य विज्ञानं के 50 प्रश्न और अंगेजी भाषा के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे प्रत्येक गलत उत्तर के लिए .25 अंक काटा जायेगा. लिखित परीक्षा का लेवल 10+2 का रहेगा . स्टेनोग्राफर की प्रवीणता की परीक्षा केवल पास करना जरुरी हे

    जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट – मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा एवं कंप्यूटर टाइपिंग की प्रवीणता में प्राप्तांक के आधार पर बनायीं जाएगी| लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों में रहेगा इस पद के लिए लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे, लिखित परीक्षा का लेवल 12 वी का रहेगा , पेपर 1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जो की Mental ability test से होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 नंबर का होगा , इस पेपर में ऋणात्मक मार्किंग नहीं रहेगी| पेपर 2 में जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा के 50 प्रश्न पूछे जायेंगे, प्रत्येक प्रश्न तीन नंबर का रहेगा , प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटा जायेगा|

    आवेदन करने की प्रक्रिया

    इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से CSIR की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हे

  • Railway Alp Vacancy 2025 के 9970 पदों के लिए जल्द नोटिफिकेशन होगा जारी

    दोस्तों रेलवे बोर्ड ने 19.03.2025 को एक लेटर (No.2025/E(MPP)/25/13/ALP) जारी किया हे, जिसमें साफ कहा गया हे कि रेलवे ने अपने सभी जोनल रेलवेज से 2025 में ALP के रिक्त पदों का विवरण मांगा था जिसका जवाब जोनल रेलवेज ने रेलवे बोर्ड को दिया था, Railway Alp Vacancy 2025 इसके बाद competant ऑथोरिटी को सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी करने के लिए कहा गया हे

    किस जोन में ALP के कितने पद रिक्त हे

    S.No.ZONAL RAILWAY Vacancies Approved for notification
    1Central Railway 376
    2East Central Railway700
    3East Coast Railway1461
    4Eastern Railway 768
    5North Central Railway 508
    6North Eastern Railway 100
    7Northeast Frontier Railway125
    8Northern Railway 521
    9North Western Railway679
    10South Central Railway 989
    11South East Central Railway 568
    12South Eastern Railway 796
    13Southern Railway 510
    14West Central Railway 759
    15Western Railway 885
    16Merto Railway Kolkata 225
    Total9970

    लेटेस्ट एम्प्लॉयमेंट न्यूज के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट Dreamjobalert.in

  • Bihar pharmacist Vacancy 2025, Total post 2473, last date  08.04.2025

    Bihar pharmacist Vacancy 2025, Total post 2473, last date 08.04.2025

    स्वास्थ्य विभाग, बिहार पटना में फार्मासिस्ट के 2473 खाली पदों पर भर्ती के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है, Bihar pharmacist Vacancy 2025 में आवेदन 11.03.2025 से प्रारंभ हो गए हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 08.04.2025 है।

    पदों का विवरण

    फार्मासिस्ट के पदों का कोटिवार विवरण निंम्नानुसार हे

    कोटि का नामपदों की संख्या
    अनारक्षित904
    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग226
    अनुसूचित जाति458
    अनुसूचित जनजाति29
    अत्यंत पिछड़ा वर्ग 495
    पिछड़ा वर्ग273
    पिछड़े वर्गों की महिला 88
    कुल2473
    दिव्यांगVH-22 HH-23 OH-23 MH-23
    स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नातिनों के लिए46

    नोट – उपरोक्त पद 35% महिलाओं के लिए क्षेतिज आरक्षण सहित हे

    वेतनमान

    Bihar pharmacist Vacancy 2025 के अंतर्गत फार्मासिस्ट का वेतनमान 5200 – 20200 एवं ग्रेड पे 2800 तथा सातवें पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन स्तर – 5

    शैक्षणिक योग्यता

    इंटरमीडिएट/10+2 (विज्ञान) में उत्तीर्ण , मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा इन फार्मेसी के सभी पार्ट में उत्तीर्ण एवं अभ्यर्थी को बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल से रजिस्टर्ड होना अनिवार्य हे

    Bihar pharmacist Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए आयु सीमा

    01.08.2024 को न्यूनतम आयु -: 18 वर्ष

    अधिकतम आयु सीमा

    • अनारक्षित – 37 वर्ष
    • अनारक्षित महिला -40 वर्ष
    • पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग ( पुरुष/महिला ) – 40 वर्ष
    • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति ( पुरुष/महिला ) – 42 वर्ष

    आवेदन शुल्क

    Bihar pharmacist Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए कोटिवार आवेदन शुल्क का विवरण निम्नानुसार हे

    क्र. सं. उम्मीदवार की कोटि निर्धारित आवेदन शुल्क
    1 सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग रु 600
    2 अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति ( बिहार राज्य के स्थायी निवासी )रु 150
    3 आरक्षित / अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार ( बिहार राज्य के स्थायी निवासी )रु 150
    4 राज्य के बहार के उम्मीदवार चाहे वे किसी भी वर्ग के महिला एवं पुरुष हों रु 600

    आरक्षण

    जो अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में आरक्षण का विकल्प चुनेगा उसे ही आरक्षण का लाभ दिया जायेगा।

    केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थी को ही आरक्षण का लाभ दिया जायेगा

    चयन प्रक्रिया

    इस परीक्षा में लिखित परीक्षा और कार्यानुभव के अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी

    कुल 100 अंक होंगे जिसमे लिखित परीक्षा के 75 अंक एवं कार्यानुभव के 25 अंक ( एक वर्ष के लिए 5 अंक , अधिकतम 25 अंक )

    Bihar pharmacist Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएँ

    नोट – ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें |

    परीक्षा का पाठ्यक्रम

    लिखित प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा जिसमें सभी प्रश्न वाश्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे , प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में पूछा जायेगा

    अधियाची विभाग द्वारा निर्धारित डिप्लोमा इन फार्मेसी स्तरीय पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जायेंगे

    गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान हे

    महत्वपूर्ण निर्देश

    ऑनलाइन आवेदन पात्र में योग्यता / आरक्षण / कार्यानुभव से सम्बंधित प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य हे

  • CISF Constable की निकली 1048 पदों पर भर्तियाँ Last date – 03-04-2025

    CISF Constable की निकली 1048 पदों पर भर्तियाँ Last date – 03-04-2025

    केन्द्रीय ओधोगिक सुरक्षा बल के द्वारा CISF Constable के 1048 पदों पर भारतीयों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 5/03/2025 हैं तथा अंतिम तिथि 3/04/2025 रखी गई है ।

    CISF Constable में रिक्त पदों की संख्या

    केन्द्रीय ओधोगिक सुरक्षा बल रिक्त पदों की संख्या 1048 हे, जिसका कोटिवार आरक्षण का विवरण निम्नानुसार हे

    Trade NameMaleFemale
    Constable Cook40044
    Constable Cobbler0701
    Constable Tailor1902
    Constable Barber16317
    Constable Washer-man21224
    Constable Sweeper12314
    Constable Painter020
    Constable Carpenter0701
    Constable Electrician040
    Constable Mali040
    Constable Welder010
    Constable Charge Mech.010
    Constable MP Attendant0200

    सिपाही के पद पर आवेदन करने हेतु पात्रता

    सिर्फ भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हे|

    CISF Constable के लिए शारीरिक मापदंड

    अभ्यर्थी को निम्न अनुसार न्यूनतम ऊंचाई/ सीना माप /वजन होना चाहिए

    कोटि न्यूनतम ऊंचाई सीना न्यूनतम बिना फुलायेसीना न्यूनतम फुलाकर
    गैर आरक्षित ,पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 170 से.मी81 से.मी86 से.मी
    अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए170 से.मी81 से.मी86 से.मी
    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 से.मी78 से.मी83 से.मी
    सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 157 से.मीलागु नहींलागु नहीं

    आयु सीमा

    उम्मीदवारो की आयु 18 से 23 वर्ष होना अनिवार्य हैं आवेदक का जन्म 02/08/2002 से पहले और 01/08/2007 के बाद का होना चाहिए |

    आयु सीमा में छुट

    UR के लिए किसी भी तरह की छुट नही

    OBC ( अन्य पिछड़ा ) के लिए — 3 वर्ष की छुट

    SC/ST ( अनुसूचित जाती / अनुसूचित जनजाति ) के लिए — 5 वर्ष

    शैक्षणिक योग्यता

    मैट्रिक अथवा समतुल्य अथवा सेना प्रथम श्रेणी प्रमाण पत्र अथवा वायु सेना अथवा नेवी के समतुल्य एवं अन्य |

    आवेदन कैसे करें

    CISF constable की भर्ती हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे | ऑनलाइन आवेदन करने के लिए cisf की ऑफिसियल वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं

    नोट आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरुर पढ़ें |

    जरुरी दस्तावेज

    • फोटोग्राफ
    • हस्ताक्षर
    • दस्तावेजों कोअपलोड करना – अभ्यर्थी को अपनी आयु शैक्षिक अर्हता और अधिवास प्रमाण पत्र के संबंध में सभी संबंधित दस्तावेजों को पीडीएफ प्रारूप में स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करना अपेक्षित होगा।

    आवेदन शुल्क

    देय शुल्क – 100 रुपए मात्र

    महिला अभ्यर्थियों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आरक्षण के योग्य भूतपूर्व सैनिक से सबंधित अभ्यार्थियों को शुल्क के भगतान से छूट प्राप्त है

    अभ्यर्थी शुल्क का ऑनलाइन भुगतान नेट बैंकिंग अथवा क्रेडिट ओर डेबिट कार्ड अथवा रूपे कार्ड ओर यूपीआई अथवा एसबीआई की शाखाओं में एसबीआई चालान जेनरेट करते हुए कर सकते हे । ऊपर बताए गए तरीके के अतिरिक्त अन्य किसी तरीके से भुगतान किया गया शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    भर्ती प्रक्रिया

    भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत हाइट बार टेस्ट (एचबीटी)/पीईटी/पीएसटी/दस्तावेजीकरण और ट्रेड परीक्षा :

    हाइट बार टेस्ट (एचबीटी) : जिन अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार हो जाते हे उन्हें विभिन्न केंद्रों आयोजित भर्ती के प्रथम चरण जैसे पीईटी/पीएसटी/दस्तावेजीकरण/ट्रेड परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, परीक्षा केंद्र पर ही हाइट बार टेस्ट होगा

    जिन अभ्यर्थियों का हाइट बार टेस्ट निकल जाएगा उन्हें अगले चरण के परीक्षा पीईटी टेस्ट से गुजरना होगा

    शारीरिक दक्षता परीक्षा

    शारीरिक मानक परीक्षा

    दस्तावेजीकरण