स्वास्थ्य विभाग, बिहार पटना में फार्मासिस्ट के 2473 खाली पदों पर भर्ती के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है, Bihar pharmacist Vacancy 2025 में आवेदन 11.03.2025 से प्रारंभ हो गए हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 08.04.2025 है।
Table of Contents
पदों का विवरण
फार्मासिस्ट के पदों का कोटिवार विवरण निंम्नानुसार हे
कोटि का नाम | पदों की संख्या |
अनारक्षित | 904 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 226 |
अनुसूचित जाति | 458 |
अनुसूचित जनजाति | 29 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 495 |
पिछड़ा वर्ग | 273 |
पिछड़े वर्गों की महिला | 88 |
कुल | 2473 |
दिव्यांग | VH-22 HH-23 OH-23 MH-23 |
स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नातिनों के लिए | 46 |
नोट – उपरोक्त पद 35% महिलाओं के लिए क्षेतिज आरक्षण सहित हे
वेतनमान
Bihar pharmacist Vacancy 2025 के अंतर्गत फार्मासिस्ट का वेतनमान 5200 – 20200 एवं ग्रेड पे 2800 तथा सातवें पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन स्तर – 5
शैक्षणिक योग्यता
इंटरमीडिएट/10+2 (विज्ञान) में उत्तीर्ण , मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा इन फार्मेसी के सभी पार्ट में उत्तीर्ण एवं अभ्यर्थी को बिहार फार्मेसी कॉउन्सिल से रजिस्टर्ड होना अनिवार्य हे
Bihar pharmacist Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए आयु सीमा
01.08.2024 को न्यूनतम आयु -: 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा
- अनारक्षित – 37 वर्ष
- अनारक्षित महिला -40 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग ( पुरुष/महिला ) – 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति ( पुरुष/महिला ) – 42 वर्ष
आवेदन शुल्क
Bihar pharmacist Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए कोटिवार आवेदन शुल्क का विवरण निम्नानुसार हे
क्र. सं. | उम्मीदवार की कोटि | निर्धारित आवेदन शुल्क |
1 | सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | रु 600 |
2 | अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति ( बिहार राज्य के स्थायी निवासी ) | रु 150 |
3 | आरक्षित / अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार ( बिहार राज्य के स्थायी निवासी ) | रु 150 |
4 | राज्य के बहार के उम्मीदवार चाहे वे किसी भी वर्ग के महिला एवं पुरुष हों | रु 600 |
आरक्षण
जो अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में आरक्षण का विकल्प चुनेगा उसे ही आरक्षण का लाभ दिया जायेगा।
केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थी को ही आरक्षण का लाभ दिया जायेगा
चयन प्रक्रिया
इस परीक्षा में लिखित परीक्षा और कार्यानुभव के अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी
कुल 100 अंक होंगे जिसमे लिखित परीक्षा के 75 अंक एवं कार्यानुभव के 25 अंक ( एक वर्ष के लिए 5 अंक , अधिकतम 25 अंक )
Bihar pharmacist Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएँ
नोट – ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें |
परीक्षा का पाठ्यक्रम
लिखित प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा जिसमें सभी प्रश्न वाश्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे , प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में पूछा जायेगा
अधियाची विभाग द्वारा निर्धारित डिप्लोमा इन फार्मेसी स्तरीय पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जायेंगे
गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान हे
महत्वपूर्ण निर्देश
ऑनलाइन आवेदन पात्र में योग्यता / आरक्षण / कार्यानुभव से सम्बंधित प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य हे