रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी की भर्ती 09/2025 की परीक्षा के लिए परीक्षा का शहर बता दिया हे | जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी की इस भर्ती के लिए आवेदन किया हे वे इस लिंक https://rrb.digialm.com/EForms/configuredHtml/33128/101714/login.html पर क्लिक करके अपने अकाउंट में लॉगिन करके परीक्षा का शहर देख सकते हैं | अभी आवेदक अपना परीक्षा का शहर, परीक्षा दिनांक एवं परीक्षा की पाली के बारे में जानकारी ले सकते हैं |
एडमिट कार्ड कब तक जारी होंगे ?
एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किये जाएंगे
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (लेवल 1) के लगभग 22,000 संभावित पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना (Short Notice) जारी कर दी है. यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन संख्या CEN 09/2025 के तहत इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2026 से शुरू होंगे
1. RRB Group D भर्ती 2026 मुख्य विवरण
विवरण
जानकारी
भर्ती बोर्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या
CEN 09/2025
पद का नाम
ग्रुप डी (Level 1)
कुल रिक्तियाँ
22,000 (संभावित)
वेतन
₹18,000/- (प्रारंभिक)
आवेदन की शुरुआत
20 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
20 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट
indianrailways.gov.in
2. महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट
तिथि
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी
23 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू
20 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
20 फरवरी 2026
3. पदों का विवरण
कुल 22,000 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
ट्रैक मेंटेनर (Group IV): 11,000 पद
पॉइंट्समैन B: 5,000 पद
असिस्टेंट (S & T): 1,500 पद
असिस्टेंट (C & W): 1,000 पद
अन्य पद: असिस्टेंट (ब्रिज, ट्रैक मशीन, P-way, TRD आदि)
मेरा नाम Aditya Pratap Singh है, और मैं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हूँ। DSSSB TGT, UPSC, SSC, और अन्य प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन को विस्तार से पढ़कर, मैं केवल सत्यापित (verified) और आवश्यक विवरण ही आप तक पहुँचाता हूँ। हमारा उद्देश्य सरकारी नौकरी के हर चरण में उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करना और उन्हें सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराकर उनकी सफलता सुनिश्चित करना है।