भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत ‘अग्निवीर वायु’ (Agniveervayu) इंटेक 01/2027 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके माध्यम से अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों को वायु सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026 है।
1. IAF अग्निवीर वायु भर्ती 2026
| विवरण | जानकारी |
| संगठन | भारतीय वायु सेना (IAF) |
| पद का नाम | अग्निवीर वायु (Agniveervayu) |
| इंटेक (Intake) | 01/2027 |
| कुल रिक्तियाँ | राज्यवार आवश्यकता के अनुसार |
| वेतन | ₹30,000/- से ₹40,000/- प्रति माह |
| आवेदन शुरू | 12 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 01 फरवरी 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
| आधिकारिक वेबसाइट | iafrecruitment.edcil.co.in |
2. महत्वपूर्ण तिथियाँ
| इवेंट | तिथि / समय |
| ऑनलाइन पंजीकरण शुरू | 12 जनवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे) |
| ऑनलाइन पंजीकरण समाप्त | 01 फरवरी 2026 (रात 11:00 बजे) |
| फेज-I ऑनलाइन परीक्षा | 30 और 31 मार्च 2026 |
| एडमिट कार्ड (फेज-I) | परीक्षा से 48-72 घंटे पहले |
| प्रोविजनल चयन सूची (PSL) | 14 नवंबर 2026 |
| नामांकन सूची (Enrolment List) | 01 दिसंबर 2026 |
3. आवेदन शुल्क
| शुल्क विवरण | राशि |
| परीक्षा शुल्क (सभी श्रेणी) | ₹550/- + 18% GST (कुल ₹649/-) |
| भुगतान मोड | ऑनलाइन (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI) |
4. पात्रता मापदंड
| मापदंड | विवरण |
| वैवाहिक स्थिति | केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार. |
| आयु सीमा | उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2006 और 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल). नामांकन के समय अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. |
| ऊंचाई (Height) | पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 152.5 सेमी. |
5. शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
- विज्ञान विषय (Science Subjects): इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
- अन्य विषय (Other Than Science Subjects): किसी भी स्ट्रीम में 10+2 परीक्षा न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
- डिप्लोमा धारक: इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस आदि) में कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य।
6. सेवा निधि पैकेज और वेतन
4 वर्ष की सेवा के दौरान अग्निवीरों को आकर्षक वेतन और लाभ मिलेंगे:
- प्रथम वर्ष: ₹30,000/- प्रति माह (हाथ में ₹21,000)
- चतुर्थ वर्ष: ₹40,000/- प्रति माह (हाथ में ₹28,000)
- सेवा निधि: 4 वर्ष पूरे होने पर लगभग ₹10.04 लाख (ब्याज सहित) का एकमुश्त भुगतान.
- बीमा कवर: सेवा अवधि के दौरान ₹48 लाख का जीवन बीमा कवर.
7. आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट
https://iafrecruitment.edcil.co.inपर जाएं. - ‘Agniveer Vayu Intake 01/2027’ के लिए पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र में सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- फोटो निर्देश: एक हालिया रंगीन फोटो अपलोड करें जिसमें उम्मीदवार ने अपने नाम और फोटो की तारीख वाली काली स्लेट हाथ में पकड़ी हो.
- हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (₹649) का भुगतान करें और फाइनल प्रिंटआउट लें.
8. महत्वपूर्ण लिंक्स
| लिंक का विवरण | स्थिति / लिंक |
| ऑनलाइन आवेदन करें | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF | डाउनलोड करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
मेरा नाम Aditya Pratap Singh है, और मैं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हूँ। DSSSB TGT, UPSC, SSC, और अन्य प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन को विस्तार से पढ़कर, मैं केवल सत्यापित (verified) और आवश्यक विवरण ही आप तक पहुँचाता हूँ। हमारा उद्देश्य सरकारी नौकरी के हर चरण में उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करना और उन्हें सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराकर उनकी सफलता सुनिश्चित करना है।
