dreamjobalert.in

रखें हर वेकैंसी की खबर

Category: Job Notifications

On this page you will get all post related to current job openings.

  • SBI Circle Based Officer vacancy 2025, Total post 2600 ,Last date 29/05/2025

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025, Total post 2600 ,Last date 29/05/2025

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025 अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने सभी सर्किल में Circle Based Officer के 2600 पदों पर भर्ती के लिए स्नातक पास आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किये हैं आवेदन करने के अंतिम तिथि 29 मई 2025 है

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025 के बारे में संछिप्त जानकारी

    पद का नाम : Circle Based Officer (CBOs)

    पदों की संख्या : 2600 सभी सर्किल के कुल पद

    वेतनमान : बेसिक 48480 + DA, HRA, Medical facility, PF, NPS एवं अन्य

    आयु सीमा : SBI Circle Based Officer vacancy 2025 में आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु सीमा 30/04/2025 को आधार मानकर की जाएगी | आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नही होना चाहिए एवं 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए | आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु में केंद्र सरकार के नियमानुसार छुट दी जाएगी |

    स क्र कोटि आयु में छुट
    1अ.ज /अ.ज जा 5 वर्ष
    2अ.पि.व (Non creamy layer)3 वर्ष
    3दिव्यांग अ.ज /अ.ज जा- 15 वर्ष
    अ.पि.व – 13 वर्ष
    Gen/EWS – 10 वर्ष
    4Ex-serviceman5 वर्ष

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है

    Circle Based Officer के पद के लिए आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी संकाय में स्नातक की उपाधि होना अनिवार्य है

    अनुभव : इस भर्ती में आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के अलावा किसी भी scheduled commercial bank or any Regional Rural bank में ऑफिसर के पद पर कार्य करने का अनुभव होना चाहिए |

    Circle Based Officer की भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा अगर कोई आवेदक आवेदन शुल्क जमा नही करता हे तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा | आवेदन शुल्क आवेदन करने के बाद ऑनलाइन इन्टरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं |

    Gen/EWS/OBC – 700 रूपए

    SC/ST/PWBD – निशुल्क

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025 की चयन प्रक्रिया

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025 की भर्ती की चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थी को विभिन्न चरणों को पास करना होगा जिसमे ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार शमिल है

    ऑनलाइन टेस्ट : ऑनलाइन टेस्ट में दो टेस्ट होंगे पहला बहुविकल्पीय टेस्ट जो की 120 अंकों का होगा और दूसरा डिस्क्रिप्टिव टेस्ट जो की 50 अकों का होगा | डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में कंप्यूटर पर ही उत्तर लिखना होगा

    1 ऑब्जेक्टिव टेस्ट : ऑब्जेक्टिव टेस्ट के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा जिसमे 4 भाग होंगे एवं 120 कुल अंक होंगे | सभी भागों को हल करने के लिए अलग-अलग समय दिया जायेगा

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025 test details

    2 डिस्क्रिप्टिव टेस्ट : डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा जिसमे अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध लेखन) के 2 प्रश्न 50 अंको के होंगे |

    नोट : ऑब्जेक्टिव टेस्ट में गलत अंको के लिए अंक नहीं काटे जायेंगे

    स्क्रीनिंग : जितने भी आवेदक इस ऑनलाइन टेस्ट में पास होते हे उन सभी के ऑनलाइन एप्लीकेशन और डाक्यूमेंट्स का सत्यापन किया जायेगा |

    साक्षात्कार : साक्षात्कार 50 अंको का होगा जिसमे सभी अभ्यर्थियों को न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक लाना अनिवार्य होगा जो अभ्यर्थी न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक लायेंगे उन्हें ही फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया जायेगा | न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक बैंक द्वारा बताया जायेगा |

    इसके अलावा लैंग्वेज का टेस्ट भी लिया जाएगा, जिस भी सर्किल के लिए आवेदन किया जायेगा उस सर्किल की भाषा बोलना लिखना एवं पढना आना चाहिए |

    प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग : आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को बैंक द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग दी जाएगी , इसके लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करते समय प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग आप्शन का चयन करना होगा |

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

    Circle Based Officer की भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक को भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा https://bank.sbi/web/careers/current-openings . आवेदन प्रक्रिया 09/05/2025 से शुरू हो गयी है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 29/05/2025 है , अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नही किया जायेगा |

    SBI Circle Based Officer vacancy 2025 APPLICATION PROCESS

    आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी को भरें एवं उसके बाद सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें, इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें एवं ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें |

    महत्वपूर्ण लिंक्स

    SBI की ऑफिसियल वेबसाइट – यहाँ क्लिक करें

    अधिकारिक अधिसूचना – यहाँ से डाउनलोड करें

    ऑनलाइन आवेदन करें – आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

  • NMDC recruitment 2025 , Qualification-B.S.C, Diploma, ITI Total post-1302

    NMDC recruitment 2025 , Qualification-B.S.C, Diploma, ITI Total post-1302

    NMDC recruitment 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम में आईटीआई बीएससी डिप्लोमा से भर्ती निकली है जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 है, इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1302 पदों पर भर्ती की जा रही हे |

    Join Telegram channel

    NMDC recruitment 2025 का संक्षिप्त विवरण

    राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने अपनी विभिन्न यूनिट BIOM Kirandul Complex, BIOM Bacheli Complex, DIOM Donimalai complex में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है, आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मई 2025 से शुरू होगी एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 है, इस भर्ती का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है –

    पद का नाम : Field attendent, Maintenance assistant (Elect), Maintenance assistant (Mech), Blaster Grade II, Electrician grade 3, Electronics technician grade 3, HEM mechanic grade 3, HEM operator grade 3, MCO grade 3, QCA grade 3

    पदों की संख्या : NMDC recruitment 2025 पदों की संख्या

    कुल पदों की संख्या – 1302

    पदपदों की संख्या
    Field attendent151
    Maintenance assistant (Elect)141
    Maintenance assistant (Mech)305
    Blaster Grade II6
    Electrician grade 341
    Electronics technician grade 36
    HEM mechanic grade 377
    HEM operator grade 3228
    MCO grade 336
    QCA grade 34

    वेतनमान : सभी पदों का वेतनमान निम्नलिखित टेबल में दिया गया हे

    पदपदों की वेतनमान
    Field attendent18100-3%-31850
    Maintenance assistant (Elect)18700-3%-32940
    Maintenance assistant (Mech)18700-3%-32940
    Blaster Grade II19900-3%-35040
    Electrician grade 319900-3%-35040
    Electronics technician grade 319900-3%-35040
    HEM mechanic grade 319900-3%-35040
    HEM operator grade 319900-3%-35040
    MCO grade 319900-3%-35040
    QCA grade 3419900-3%-35040

    आयु सीमा : NMDC recruitment 2025 की भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए अधिकतम आयु में एससी एसटी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी । आयु की गणना 14 जून 2025 के हिसाब से की जाएगी।

    NMDC Recruitment 2025 की भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हर पद के लिए भिन्न-भिन्न है जिसकी जानकारी आपको नीचे टेबल में दी जा रही है कृपया कर हर पद के सामने दी गई शैक्षणिक योग्यता को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    पदशैक्षणिक योग्यता
    Field attendentMiddle pass or ITI
    Maintenance assistant (Elect)ITI in Electrical trade
    Maintenance assistant (Mech)ITI in welding fitter machinist motor mechanic Diesel mechanic
    Blaster Grade IIMatric / ITI with Blaster / mining mate certificate and first aid certificate. post qualification experience of 3 years in blasting operation
    Electrician grade 33 years diploma in Electrical Engineering with industrial / domestic electrical installations certificate.
    Electronics technician grade 33 years diploma in electronics engineering
    HEM mechanic grade 33 years diploma in Mechanical Engineering with a valid heavy vehicle driving license.
    HEM operator grade 33 years diploma in mechanical engineering / automobile engineering with a valid heavy vehicle driving license
    MCO grade 33 years diploma in Mechanical Engineering with a valid heavy vehicle driving licence
    QCA grade 3BSc (chemistry / geology ). Post qualification experience of one year in sampling work is essential

    NMDC Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क

    NMDC Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए सभी आवेदकों को 150 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा | एससी/एसटी , दिव्यंग पूर्व सैनिक एवं विभागीय आवेदकों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा लेकिन उन्हे इसके लिए प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग यूपीआई आदि के माध्यम से किया जा सकता है

    NMDC Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

    NMDC recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया इस प्रकार है इसमें दो टेस्ट लिए जाएंगे जिसमें पहला टेस्ट ओ एम आर बेस्ड टेस्ट एवं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा एवं दसरा टेस्ट फिजिकल एबिलिटी टेस्ट या ट्रेड टेस्ट होगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और एवं ओ एम आर बेस्ड टेस्ट अधिकतम 100 अंको का होगा एवं दूसरा टेस्ट फिजिकल एबिलिटी टेस्ट/ट्रेड टेस्ट सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का होगा।

    nmdc recruitment 2025 exam details

    Field attendent के पद के लिए ओ एम आर बेस्ड टेस्ट के प्रश्न पत्र में निम्नलिखित प्रश्न रहेंगे |

    Genetal Knowledge से 70 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं Numerical and Reasoning Ability से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे

    अन्य सभी पदों के लिए कंप्युटर बेस्ड टेस्ट होगा जिसके प्रश्न पत्र में निम्नलिखित प्रश्न पूछे जाएंगे

    पार्ट -1 subject knowledge (on specific trade) 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं पार्ट – 2 में जनरल knowledge से 50 अंक एवं numerical and reasoning ability के 20 अंक रहेंगे |

    NMDC Recruitment 2025 की भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक को एनएमडीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जा सकते हैं एवं आवेदन की हार्ड कॉपी कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है

    • आवेदक को सबसे पहले एनएमडीसी की ऑफिशल वेबसाइट nmdc.co.in पर विकसित करना होगा
    • आवेदन करने की लिंक 25 5 2025 से 14 6 2025 तक चालू रहेगी
    • आवेदक को अपनी समस्त पर्सनल जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी फॉर्म में ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा
    • अपनी जानकारी भरने के बाद आवेदकों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा
    • फार्म पूरा भरने के पश्चात आवेदक को आवेदन शुल्क जो की ₹150 है ऑनलाइन जमा करना होगा
    • जरूरी दस्तावेज जैसे की रीसेंट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ मैट्रिकुलेशन या दसवीं की सर्टिफिकेट शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र जाति सर्टिफिकेट दिव्यंका के सर्टिफिकेट एवं स्कैन हस्ताक्षर एवं अन्य

    महत्वपूर्ण लिंक्स

    ऑफिसियल वेबसाईट – click here

    आधिकारिक अधिसूचना – Download here

    आवेदन करें – Click here to Apply online

  • Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025, Last date 14.06.2025, Qualification- 12th

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025, Last date 14.06.2025, Qualification- 12th

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के अंतर्गत बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में प्रयोगशाला सहायक के कुल 143 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं आवेदन की प्रक्रिया 15.5.2025 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14.6.2025 है

    Join Telegram channel

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 कि मुख्य बातें

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है वे बिहार कर्मचारी चयन आयोग कि आधिकारिक वेबसाइट http://onlinebssc.com/ पर जाकर अंतिम तिथि 14.6.2025 तक आवेदन कर सकते हैं

    पद का नाम : प्रयोगशाला सहायक/ Laboratory Assistant

    पदों की संख्या : 143

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 post details

    वेतनमान : Level-4

    आयु सीमा : न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष सभी कोटियों के लिए एवं अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है।

    क्र. संकोटि अधिकतम उम्र सीमा
    1अनारक्षित (पुरुष)37 वर्ष
    2पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला)40 वर्ष
    3अनारक्षित (महिला)40 वर्ष
    4अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)42 वर्ष
    5सभी कोटि के दिव्यांग अभ्यर्थीउपर्युक्त कोटीवार अधिकतम उम्र सीमा के अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट

    नोट – अभ्यर्थी की आयु की गणना 01.08.2024 से की जाएगी ।

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक के पद के लिए विज्ञान विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क

    जो भी आवेदक प्रयोगशाला सहायक की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अगर आवेदन शुल्क जमा नहीं करते हे तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लिया जाएगा।

    सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा के पुरूष अभ्यर्थी के लिए 540 रुपए, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थाई निवासी) के लिए 135 रुपए, सभी श्रेणी के दिव्यांगों के लिए 135 रुपए, सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए (सिर्फ बिहार के स्थाई निवासी) के लिए 135 रुपए, बिहार राज्य के बाहर के सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों (पुरुष एवं महिला सहित) 540 रुपए आवेदन शुल्क देय होगा |

    कोटिआवेदन शुल्क
    सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा के पुरूष अभ्यर्थी540 रुपए
    अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थाई निवासी)135 रुपए
    सभी श्रेणी के दिव्यांगों के लिए 135 रुपए 135 रुपए
    सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए (सिर्फ बिहार के स्थाई निवासी135 रुपए
    बिहार राज्य के बाहर के सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों (पुरुष एवं महिला सहित)540 रुपए

    नोट : आवेदन शुल्क के अतिरिक्त पोर्टल चार्ज भी देना होगा।

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार अगर आवेदन 40000 से ज्यादा प्राप्त होते हैं तो प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी एवं इससे अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो एक से अधिक चरणों में भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है, प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कोटिवार उपलब्ध रिक्तियों के पांच गुना संख्या के बराबर अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा एवं मुख्य परीक्षा हेतु अलग से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा ।

    प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे, कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी एवं एक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा एवं एक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी, परीक्षा का कुल समय 2 घंटे का रहेगा एवं परीक्षा की भाषा का माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी होगा, अगर हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न में कोई भिन्नता होती है तो अंग्रेजी के प्रश्न ही मान होंगे ।

    प्रारंभिक परीक्षा में मात्र एक प्रश्न पत्र होगा सामान्य ज्ञान का जिसके तीन भाग होंगे पहला भाग सामान्य अध्ययन जिससे 35 प्रश्न पूछे जाएंगे, दूसरा भाग विज्ञान का होगा जिसके 75 प्रश्न पूछे जाएंगे एवं तीसरा भाग मात्रात्मक योग्यता मानसिक क्षमता जांच (Quantitative aptitude and reasoning) से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे ।

    क्र.संविषय प्रश्नों की संख्या पूर्णांक
    1सामान्य अध्यन35140
    2विज्ञान75300
    3मात्रात्मक योग्यता मानसिक क्षमता जांच (Quantitative aptitude and reasoning)40160

    नोट : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जायेगा |

    Qualifying marks : उम्मीदवार को न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक लाना आवश्यक होगा न्यूनतम क्वालीफाइंग अंको की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है

    कोटि न्यूनतम अर्हतांक
    अनारक्षित वर्ग40%
    पिछड़ा वर्ग36.5%
    अन्य पिछड़ा वर्ग34%
    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति32%
    महिला वर्ग32%
    सभी वर्ग के दिव्यांग 32%

    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

    प्रयोगशाला सहायक के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15.5.2025 से 14.6.2025 रात्रि 12:00 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर भरा जा सकता है अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले आवेदक आयोग की वेबसाइट http://onlinebssc.com/ पर जाएं। एवं ऑनलाइन रजिस्टर करें।
    • इसके बाद अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें जैसे फोटोग्राफ, सिग्नेचर , एवं वे सभी डॉक्यूमेंट्स जो कि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित हो।
    • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक सही सही भरें,  एक बार सबमिट करने के बाद दोबारा सुधार करने नहीं दिया जाएगा।
    • पूरा फॉर्म भरने के बाद पेमेंट करें, पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता हे , पेमेंट इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता हे।
    Bihar SSC Laboratory Assistant vacancy 2025 apply online

    महत्वपूर्ण लिंक्स

    विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें – Click here

    भर्ती अधिसूचना पढने के लिए यहाँ क्लिक करें – Download

    आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें- Apply Now

    बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा प्रयोगशाला सहायक के कितने पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू की हे

    बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू की हे

  • MP high court vacancy 2025 मप्र हाइकोर्ट में निकली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लिफ्टमैन और ड्राईवर के 70 पदों पर भर्ती

    MP high court vacancy 2025 मप्र हाइकोर्ट में निकली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लिफ्टमैन और ड्राईवर के 70 पदों पर भर्ती

    MP high court vacancy 2025 के अंतर्गत मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जबलपुर, खंडपीठ इंदौर एवं खंडपीठ ग्वालियर में चतुर्थ श्रेणी (आकस्मिकता निधि से वेतन भोगी) कर्मचारी, खंडपीठ इंदौर में लिफ्टमैन (चतुर्थ श्रेणी केडर) एवं मुख्य पीठ जबलपुर में वाहन चालक ( नियमित आकस्मिकता निधि से वेतन भोगी ) के कुल 70 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया हे । 

    आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2025 से चालू हो गई है एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2025 है जो भी आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है वह इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की वेबसाइट पर जाना होगा इस पोस्ट में आपको आगे इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

    Join Telegram channel

    MP high court vacancy 2025 भर्ती की संक्षिप्त जानकारी

    पद का नाम :

    • चतुर्थ श्रेणी  ( आकस्मिकता निधि से वेतन भोगी )
    • लिफ्टमैन (चतुर्थ श्रेणी केडर)
    • वाहन चालक (नियमित आकस्मिकता निधि से वेतन भोगी)

    वेतनमान :

    • चतुर्थ श्रेणी – संबंधित जिले के कलेक्टर द्वारा शासकीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हेतु निर्धारित दर अनुसार
    • लिफ्टमैन – 5200-20200 ग्रेड पे 1900
    • वाहन चालक – 5200-20200 ग्रेड पे 1900

    आयु सीमा

    MP high court vacancy 2025 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष  के बीच होना चाहिए । सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी । आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के हिसाब से की जाएगी।

    महत्वपूर्ण तिथियाँ

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 13.05.2025 (दोपहर 12:00 बजे से)
    आवेदन करने की अंतिम तिथि28.05.2025 (दोपहर 12:00 बजे तक)
    आवेदन में त्रुटी सुधर की प्रारंभ तिथि29.05.2025 (दोपहर 12:00 बजे से)
    आवेदन में त्रुटी सुधर की अंतिम तिथि01.06.2025 (दोपहर 12:00 बजे तक)
    साक्षात्कार का स्क्थान व दिनांक बाद में बताई जाएगी

    MP high court vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    एमपी हाई कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए शैक्षणिक योग्यता शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड या संस्था से न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा अधिकतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    लिफ्टमैन के लिए अभ्यर्थी के पास शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी बोर्ड और संस्था से न्यूनतम दसवीं कक्षा तथा अधिकतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही साथ अभ्यर्थी के पास वायरमैंन का लाइसेंस होना चाहिए एवं लिफ्ट के संचालन का कुछ अनुभव होना चाहिए एवं लिफ्ट से जुड़े बिजली के काम करने का अनुभव होना चाहिए।

    वाहन चालक की भर्ती के लिए आवेदक के पास शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी बोर्ड या संस्था से न्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा अधिकतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए एवं अभ्यर्थी के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए व सभी प्रकार के वाहनों को चलाने का अनुभव होना चाहिए और इसमें योग्य मैकेनिक को वरीयता दी जाएगी।

    आवेदन शुल्क

    MP high court vacancy 2025 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लिफ्टमैन और वाहन चालक के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक को हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क देना होगा जिसमें अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को रु200 आवेदन शुल्क देना होगा एवं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रु100 आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।

    वर्गआवेदन शुल्क
    अनारक्षित वर्गरु 200 मात्र
    आरक्षित वर्गरु 100 मात्र

    नोट : केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आरक्षित वर्ग में आवेदन कर सकते हैं मध्य प्रदेश के  बाहर के अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग से ही आवेदन करना होगा एवं उन्हें आवेदन शुल्क में लाभ भी नहीं दिया जाएगा।

    MP high court vacancy 2025 में पदों की संख्या

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मुख्य पीठ जबलपुर में 45 रिक्त पद है खंडपीठ इंदौर में 11 एवं खंडपीठ ग्वालियर में 13 पद रिक्त है इस प्रकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कुल 69 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जा रही है इसी प्रकार खंडपीठ इंदौर में लिफ्टमैन के लिए 1 पद है एवं मुख्य पीठ जबलपुर में वाहन चालक के लिए 8 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू की गई है

    MP high court vacancy 2025-number of vacancies

    MP high court vacancy 2025 में चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में सभी पदों के लिए आवेदन किए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा । साक्षात्कार कुल 30 अंकों का होगा । साक्षात्कार की दिनांक एवं प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे साक्षात्कार के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा।

    • आवेदन पत्र में दी गई शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां 
    • मूल पहचान पत्र
    • ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट एवं प्रवेश पत्र
    • आरक्षित वर्ग के समस्त अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई प्रमाण पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र मूलतः लाना आवश्यक होगा मध्य प्रदेश के अतिरिक्त अन्य किसी राज्य में जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

    MP high court vacancy 2025 की भर्ती में आवेदन कैसे करें

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वाहन चालक एवं लिफ्टमैन के पदों पर भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | यहाँ से Recruitment/Result पर क्लिक करें , इसके बाद online application form/ admit card- cick here पर क्लिक करें।

    यहां से आपको निम्न लिंक उपलब्ध रहेगी

    • Advertisemnt
    • Application form
    • Edit Application form

    Advertisemnt लिंक पर क्लिक कर आप पूरा नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं एवं समस्त निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ें उसके बाद ही एप्लीकेशन को फॉर्म लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया को चालू करें

    ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा जिस पर ओटीपी आएगा और ओटीपी को आप वहां पर डालकर लॉगिन कर सकते हैं जिसके बाद अपना पूरा एप्लीकेशन फॉर्म को जो भी जानकारियां मांगी गई है वह सभी भरने के पश्चात आवेदन शुल्क जमा करना होगा आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र की रसीद का प्रिंट आउट लेने और यह जो प्रिंट आउट रहेगा यहां इंटरव्यू में और भर्ती में आगे की प्रक्रिया में काम आएगा

    महत्वपूर्ण लिंक

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

    भर्ती के विज्ञापन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

    1. क्या इस भर्ती में मध्य प्रदेश के बहार के आवेदक आवेदन कर सकते हें ?

      हाँ, इस भर्ती के लिए में मध्य प्रदेश के बाहर के आवेदक भी आवेदन कर सकते हें लेकिन वे केवल अनारक्षित वर्ग से ही आवेदन कर सकते हैं |

    2. अधिकतम आयु सीमा क्या हे ?

      अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए लेकिन सभी को 3 वर्ष की छुट दी जा रही हे

  • IDBI Bank Junior Assistant Manager के TOTAL 676 पदों पर हुआ भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी,

    IDBI Bank Junior Assistant Manager के TOTAL 676 पदों पर हुआ भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी,

    IDBI Bank Junior Assistant Manager vacancy 2025 के अंतर्गत ऑफिस असिस्टेंट के 676 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। IDBI Bank द्वारा भारत के सभी राज्यों में अपनी ब्रांचों में ऑफिस असिस्टेंट के खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू कि है। आवेदन प्रक्रिया 08.05.2025 से शुरू हो गई है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 20.05.2025 है।

    Join Telegram channel

    IDBI Bank Junior Assistant Manager vacancy 2025 कि मुख्य बातें

    IDBI Bank Junior Assistant Manager vacancy 2025 के अंतर्गत IDBI Bank ने जूनियर असिस्टेंट मेनेजर के कुल 676 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हे, आवेदन ऑनलाइन माध्यम से IDBI Bank की ऑफिसियल वेबसाइट से किया जा सकता हे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 20.05.2025 हे |

    पद का नाम : Junior Assistant Manager

    पदों की संख्या : 676 पद

    वेतनमान : रू 6.14 लाख से रु 6.50 लाख ( CTC )

    आयु सीमा : न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 25 वर्ष ( आरक्षित वर्ग को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी )

    IDBI Bank Junior Assistant Manager vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    IDBI Bank Junior Assistant Manager vacancy 2025 के अंतर्गत जूनियर असिस्टेंट मेनेजर की भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों के पास स्नातक की उपाधि होना अनिवार्य हे एवं अनारक्षित वर्ग, EWS और ओ.बी.सी के अभ्यर्थियों के स्नातक में न्यूनतम 60 % अंक होना चाहिए, SC/ST/PWBD के आवेदकों के स्नातक में न्यूनतम 55 % अंक होना अनिवार्य हे | सभी आवेदकों के पास कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए |

    पदों की संख्या

    जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती के अंतर्गत 676 पदों पर भर्ती की जा रही हे

    idbi junior assistant manager vacancy details

    चयन प्रक्रिया

    जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती की चयन प्रक्रिया इस प्रकार हे , ऑनलाइन टेस्ट , डॉक्यूमेंट सत्यापन, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट |

    ऑनलाइन टेस्ट में लॉजिकल रीजनिंग, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन के 60 प्रश्न पूछे जायेंगे, अंग्रेजी भाषा के 40 प्रश्न पूछे जायेंगे, क्वांटिटेटिव Aptitute के 40 प्रश्न पूछे जायेंगे, जनरल इकॉनमी, बैंकिंग अवेयरनेस, कंप्यूटर, आईटी के 60 प्रश्न पूछे जायेंगे प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा, प्रत्येक भाग में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक लाना अनिवार्य हे जो की बैंक द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करता हे

    ऑनलाइन टेस्ट के भाग अंक और समय इस प्रकार हे

    S.NoName of the TestNo. of QuestionsMaximum marksTime alloted for each Test ( in minutes )
    1Logical Reasoning ,Data analysis and reasoning606040
    2English Language404020
    3Quantitative aptitude404035
    4General Economy/Banking Awareness/Computer/IT606025

    नोट: प्रत्येक गलत उत्तर पर .25 अंक काटा जायेगा |

    पर्सनल इंटरव्यू पदों की संख्या के आधार पर न्यूनतम कट-ऑफ तय किया जायेगा और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को शोर्टलिस्ट किया जायेगा | पर्सनल इंटरव्यू 100 अंकों का होगा जिसमे न्यूनतम 50 अंक लाना अनिवार्य हे , ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के नुम्बरों को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनायीं जाएगी | जो उम्मीदवार इन दोनों परीक्षाओ में पास हो जायेंगे उन्हें दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा |

    अधिकतम आयु सीमा में छूट

    Sr. No.CategoryMaximum age Relaxation
    1SC/ST5 years
    2OBC (NCL)3 years
    3Pwbd10 years
    4Ex-serviceman5 years
    5Persons affected by 1984 Riots5 years

    IDBI Bank Junior Assistant Manager vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

    जूनियर असिस्टेंट मेनेजर के पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता हे, आवेदन करने के लिए आवेदक को बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा वहां से करियर आप्शन पर जाये एवं जूनियर असिस्टेंट मैनेजर को सेलेक्ट कर अप्लाई button पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं |

    आवेदन शुल्क

    IDBI Bank Junior Assistant Manager vacancy 2025 के आवेदन करने के लिए SC/ST/PwBD आवेदकों को 250 रूपए आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा एवं अन्य सभी अभ्यर्थियों को 1050 रूपए देना होगा |

    Pre-Examination Training

    सभी SC/ST/OBC अभ्यर्थियों को Pre-Examination Training दी जाएगी , लेकिन उम्मीदवार को आवेदन करते समय Pre-Examination Training के आप्शन को सेलेक्ट करना होगा|

    प्रमुख तिथियाँ

    idbi junior assistant manager vacancy important dates

    idbi बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट – https://www.idbibank.in/

    IDBI Bank Junior Assistant Manager vacancy 2025 – Download Notification

    IDBI Bank Junior Assistant Manager vacancy 2025 – Apply Here

  • Bank of Baroda Office assistant vacancy 2025, योग्यता 10 वीं पास, Last date 23.05.2025, पद 500

    Bank of Baroda Office assistant vacancy 2025, योग्यता 10 वीं पास, Last date 23.05.2025, पद 500

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने Bank of Baroda Office assistant vacancy 2025 के अंतर्गत ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा भारत के सभी राज्यों में अपनी ब्रांचों में ऑफिस असिस्टेंट के खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू कि है। आवेदन प्रक्रिया 03.05.2025 से शुरू हो गई है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 23.05.2025 है।

    Join Telegram channel

    Bank of Baroda Office assistant vacancy 2025 कि मुख्य बातें

    Bank of Baroda Office assistant vacancy 2025 के अंतर्गत बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) के कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हे, आवेदन ऑनलाइन माध्यम से बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ऑफिसियल वेबसाइट से किया जा सकता हे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 23.05.2025 हे |

    पद का नाम : ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) Office assistant (Peon)

    पदों की संख्या : 500 पद

    वेतनमान : 19500 Basic + DA + अन्य भत्ते

    आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 26 वर्ष

    Bank of Baroda Office assistant vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को कम से कम 10 वीं /S.S.C/ MATRICULATION पास होना चाहिए एवं जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहें हैं वहां की भाषा लिखना पढ़ना एवं बोलना आना चाहिए

    Bank of Baroda Office assistant vacancy के लिए आवेदन शुल्क

    जो भी आवेदक ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अगर आवेदन शुल्क जमा नहीं करते हे तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    General/OBC/EWS – 600 रूपये

    SC/ST/Pwbd/EXS/women candidate – 100 रूपये

    नोट : आवेदन शुल्क के अतिरिक्त पोर्टल चार्ज भी देना होगा।

    Pre examination training

    बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा SC/ST/OBC/Pwbd के आवेदकों के लिए प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग की व्यवस्था भी ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और इसके लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

    Bank of Baroda Office assistant vacancy के लिए चयन प्रक्रिया

    बैंक ऑफ बड़ौदा की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा एवं लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में English, General  awareness, Elementary arithmetic और Psychometric test ( Reasoning) के प्रश्न पूछे जायेंगे, प्रत्येक भाग से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे , प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा एवं प्रत्येक भाग के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा , ओर प्रत्येक भाग में अभ्यर्थी को न्यूनतम अर्हता हासिल करना होगा इसके बाद अभ्यर्थी को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा

    नोट : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जायेगा |

    Bank of Baroda Office assistant vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया

    बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट wwwbankofbaroda.co.in पर विजिट करना होगा

    आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले आवेदक बैंक की वेबसाइट www.bankofbaroda.in/Career.htm पर जाएं। एवं ऑनलाइन रजिस्टर करें।
    • इसके बाद अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें जैसे फोटोग्राफ, सिग्नेचर , एवं वे सभी डॉक्यूमेंट्स जो कि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित हो।
    • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक सही सही भरें,  एक बार सबमिट करने के बाद दोबारा सुधार करने नहीं दिया जाएगा।
    • पूरा फॉर्म भरने के बाद पेमेंट करें, पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता हे , पेमेंट इंटरनेट बैंकिंग क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता हे।
    Bank of Baroda Office assistant vacancy 2025 how to apply

    बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) के कितने पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू की हे

    बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट चपरासी के 500 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू की हे

    ऑफिस असिस्टेंट के पद कौन कौन से राज्य में हें

    बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट के पद भारत के अधिकांश राज्यों के लिए निकले हैं

  • Union Bank Specialist Officer recruitment 2025, Eligibility-B.E/Btech MBA MMS PGDM PBDBM M.Sc Mtech MS, Total post 500, last date 20.05.2025

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025, Eligibility-B.E/Btech MBA MMS PGDM PBDBM M.Sc Mtech MS, Total post 500, last date 20.05.2025

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर, असिस्टेंट मेनेजर क्रेडिट और असिस्टेंट मेनेजर आईटी के 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया हे, जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा पढ़ें.

    Join Telegram channel

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 के मुख्य बिंदु

    पद का नाम :

    1. असिस्टेंट मेनेजर (क्रेडिट) / Assistant Manager (Credit)
    2. असिस्टेंट मेनेजर (आईटी)/Assistant Manager (IT)

    वेतनमान :

    1. Assistant Manager (Credit) :- Scale/Grade- JMGS I , Pay scale – 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920.
    2. Assistant Manager (IT) :- Scale/Grade- JMGS I , Pay scale – 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920.

    पदों की संख्या :

    1. Assistant Manager (Credit) :- 250
    2. Assistant Manager (IT) :- 250

    आवेदन करने की तिथि :

    1. आवेदन करने की प्रारंभ होने की तिथि – 30.04.2025 00:00 Hrs
    2. आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20.05.2025 24:00 Hrs

    आयु सीमा :

    1. न्यूनतम आयु सीमा – 22 वर्ष
    2. अधिकतम आयु सीमा – 30 वर्ष

    अगर आप इसी तरह की सरकारी नौकरी की भर्ती की जानकारी लेना चाहते हे तो हमारी वेबसाइट https://dreamjobalert.in/ को विजिट करें

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 का विवरण विस्तार से

    यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर, असिस्टेंट मेनेजर क्रेडिट और असिस्टेंट मेनेजर आईटी के 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया हे जिसमे असिस्टेंट मेनेजर क्रेडिट के 250 पद और असिस्टेंट मेनेजर आईटी के 250 पद शामिल हे, जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हें, उन्हें चयन के बाद यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की भारत में जितनी भी शाखा हे उन सभी में उनकी पदस्थी की जा सकती हे, सभी आवेदक आवेदन करने से पहले एक बार अधिकारिक अधिसूचना को जरुर पढ़ लें एवं यह सुनिश्चित कर लें की वे सभी पात्रता रखते हें,

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 के अंतर्गत स्पेशलिस्ट ऑफिसर असिस्टेंट मैनेजर आईटी और क्रेडिट के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार हे

    असिस्टेंट मेनेजर क्रेडिट के लिए मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक उपाधि प्राप्त होना चाहिए और चार्टर्ड अकाउंटेंट/सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट/कंपनी सेक्रेटरी होना चाहिए या न्यूनतम 60 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ फाइनेंस में मास्टर इन बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन / मास्टर ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज /पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा in मैनेजमेंट / पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिज़नस मैनेजमेंट किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्था से | इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता के अलावा पब्लिक सेक्टर बैंकिंग में कार्यानुभव

    असिस्टेंट मैनेजर आईटी के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था/ विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग / बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी/मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स / मास्टर ऑफ़ साइंस ( आईटी)/एमएस/मास्टर इन टेक्नोलॉजी डिग्री किसी भी एक ब्राँच में ( कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/ आईटी / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन / डाटा साइंस / मशीन लर्निंग एंड आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस / साइबर सिक्यूरिटी ) और आईटी डोमेन में कम से कम एक साल का कार्यानुभव

    educational qualification for union bank specialist officer

    आयु सीमा एवं कट-ऑफ तिथियाँ

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष होना चाहिए एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए | आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छुट दी जाएगी, अधिकतम आयु सीमा और न्यूनतम आयु सीमा की गणना 01.04.2025 से की जाएगी |

    शैक्षणिक योग्यता के लिए कट-ऑफ तिथि 20.05.2025 जो की आवेदन करने की अंतिम तिथि भी हे |

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 में आवेदन शुल्क

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 के अंतर्गत स्पेशलिस्ट ऑफिसर असिस्टेंट मैनेजर आईटी और क्रेडिट की भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों को आवेदन शुल्क जमा ऑनलाइन जमा करना पड़ेगा | अ.जा/अ.ज.जा/पी.डब्लू.बी.डी के आवेदकों के लिए 177 रूपए आवेदन शुल्क हे और बाकि सभी श्रेणियों को 1180 रूपए आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना पड़ेगा| आवेदन शुल्क ऑनलाइन इन्टरनेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/पेमेंट गेटवे/युपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हें|

    Service Indemnity Bond

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों का भी चयन स्पेशलिस्ट ऑफिसर असिस्टेंट मैनेजर आईटी और क्रेडिट के लिए होता हे उन्हें 3 साल का Service Indemnity Bond स्वीकार्य करना होगा, जिसमे की अगर कोई भी आवेदक कम से कम 3 साल की नौकरी यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में नही करता हे तो उसे दो लाख पचास हज़ार रूपए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया को देना पड़ेगा

    स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए चयन प्रक्रिया

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 के लिए चयन होने के लिए विभिन्न चरण हे जैसे ऑनलाइन एग्जामिनेशन , ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू

    ऑनलाइन एग्जामिनेशन : Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 की ऑनलाइन एग्जामिनेशन में दो भाग होंगे पहले भाग में Quantitative aptitude, Reasoning and English से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे सभी से 25-25 प्रश्न पूछे जायेंगे प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और भाग एक के लिए कुल 75 मिनट का समय दिया जायेगा एवं भाग दो में पद से सम्बंधित प्रोफेशनल नॉलेज से सम्बंधित 75 प्रश्न पूछे जायेंगे प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का रहेगा और कुल 75 मिनट का समय दिया जायेगा| और इसी के साथ प्रत्यक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी |

    ग्रुप डिस्कशन : जो भी अभ्यर्थी ऑनलाइन एग्जामिनेशन को पास कर लेते हें उन्हें मेरिट के आधार पर और पदों की संख्या के अनुपात में ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जायेगा | ग्रुप डिस्कशन कुल 50 अंको का होगा जिसमे न्यूनतम 25 अंक आना अनिवार्य हे

    पर्सनल इंटरव्यू : ग्रुप डिस्कशन के बाद अभ्यर्थी को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा, पर्सनल इंटरव्यू भी कुल 50 अंको का होगा , पर्सनल इंटरव्यू में भी न्यनतम 25 अंक लाना अनिवार्य हे

    selectionn process in specialist officer exam of union bank of india

    Union Bank Specialist Officer recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

    स्पेशलिस्ट ऑफिसर असिस्टेंट मैनेजर आईटी और क्रेडिट की भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों को आवेदन करने के लिए यूनियन बैंक of इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद करियर आप्शन पर जाकर स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती को सेलेक्ट करें यहाँ पर अधिसूचना को भी पढ़ सकते हैं और अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं,

    आवेदन करने के निम्नलिखित चरण हे

    • एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन
    • आवेदन शुल्क
    • फोटोग्राफ , सिग्नेचर , अंगूठे के निशान , और हस्त लिखित लेख को स्कैन कर अपलोड करना

    नोट : आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक बार अधिकारिक अधिसूचना जरुर पढ़ें |

    स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कितने पदों पर भर्ती की जा रही हे

    यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में कुल 500 पदों के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती की जा रही हे

    आवेदन कहाँ से कर सकते हें

    आवेदक को आवेदन करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट की विजिट कर सकते हैं

  • Bihar Assistant engineer vacancy 2025, Total post 1024

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025, Total post 1024

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 के अंतर्गत बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने बिहार के बिभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 1024 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हे, आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 शुरू हो चुकी हे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2025 हे|

    Join Telegram channel

    पद का विवरण

    पद का नाम : सहायक अभियंता यांत्रिक (AE), सहायक अभियंता विधुत (AE), सहायक अभियंता असैनिक (AE)

    विभाग : पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग |

    वेतनमान : Level-9, Grade pay – 5400/-

    पदों की संख्या

    बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सहायक अभियंता के 1024 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हे,

    • सहायक अभियंता (असैनिक) – कुल पद 984
    • सहायक अभियंता (यांत्रिक) – कुल पद 36
    • सहायक अभियंता (विधुत) – कुल पद 4

    Bihar Assistant engineer vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता

    सहायक अभियंता के पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से सिविल/यांत्रिक/विधुत अभियंत्रण में डिग्री होना अनिवार्य हे |

    आयु सीमा

    Bihar Assistant engineer vacancy के अंतर्गत सहायक अभियंता के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 01.08.2024 को 21 वर्ष होना अनिवार्य हे , एवं अधिकतम आयु सीमा में छुट हेतु कट-ऑफ तिथि इस प्रकार हे

    वि.संपद का नामविभाग का नामअधिकतम अम्र हेतु कट ऑफ dateतिथिअधिकतम उम्र सीमा
    29/2025सहायक अभियंता (असैनिक)पथ निर्माण विभाग01.08.2020अनारक्षित (पुरुष)-37 वर्ष,
    पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग ( पुरुष/महिला) एवं अनारक्षित महिला – 40 वर्ष,
    अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति (पुरुष/महिला) – 42 वर्ष
    लघु जल संसाधन विभाग
    नगर विकास एवं आवास विभाग
    भवन निर्माण विभाग01.08.2019
    जल संसाधन विभाग01.08.2018
    ग्रामीण कार्य विभाग
    योजना एवं विकास विभाग
    पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
    30/2025सहायक अभियंता (यांत्रिक)पथ निर्माण विभाग01.08.2012
    भवन निर्माण विभाग01.08.2018
    लघु जल संसाधन विभाग01.08.2020
    नगर विकास एवं आवास विभाग
    31/2025सहायक अभियंता (विधुत)नगर विकास एवं आवास विभाग01.08.2020

    आवेदन शुल्क

    सहायक अभियंता के पद के लिए आवेदन शुल्क कोटिवार निम्नानुसार हे

    कोटि आवेदन शुल्क
    सामान्य अभ्यर्थी750 रुपये
    बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थी के लिए200 रुपये
    बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी महिला उम्मीदवारों के लिए200 रुपये
    दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये
    अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये

    चयन प्रक्रिया

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 के अंतर्गत सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति हेतु चयन इस प्रकार किया जायेगा, आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ट) में प्राप्त अंक एवं संविदा के आधार पर किये गए कार्य की अधिमानता की गणना कर की जाएगी

    लिखित परीक्षा में 6 प्रश्न पत्र होंगे जिनमे 04 प्रश्न पत्र अनिवार्य और 02 प्रश्न पत्र ऐच्छिक होंगे | प्रथम 04 प्रश्न पत्र – सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य अध्यन एवं सामान्य अभियंत्रण विज्ञानं वस्तुनिष्ट (objective) होंगे | 02 ऐच्छिक प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ट रूप में होंगे, जो सिविल, यांत्रिक और विधुत अभियंत्रण के लिए अलग अलग होंगे |

    नोट : सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र मात्र Qualifying होंगे, जिनमे से प्रत्येक में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अर्थात अलग-अलग दोनों पत्रों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त होने पर ही अन्य पत्रों का मूल्यांकन किया जायेगा | सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के पत्र में न्यूनतम प्राप्तांक नहीं प्राप्त होने पर अभ्यर्थी पर विचार नही किया जायेगा |

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 की लिखित परीक्षा के प्रत्येक पत्र के लिए विषय/पत्र/समय और कुल अंक निम्नानुसार होंगे

    (क) सभी पदों के लिए अनिवार्य प्रश्न पत्र

    पत्र संविषयपरीक्षा की प्रकृतिअवधिकुल अंक
    1 सामान्य अंग्रेजी वस्तुनिष्ट एक घंटा 100 Qualifying
    2 सामान्य हिंदी वस्तुनिष्ट एक घंटा 100
    3 सामान्य अध्यन वस्तुनिष्ट एक घंटा 100
    4 सामान्य अभियंत्रण विज्ञानं वस्तुनिष्ट एक घंटा 100

    (ख) ऐच्छिक पत्र

    वि.सं 29/2025 के लिए

    5सिविल अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा 100
    6सिविल अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100

    वि.सं 30/2025 के लिए

    5यांत्रिक अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100
    6यांत्रिक अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100

    वि.सं 31/2025 के लिए

    5विधुत अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100
    6विधुत अभियंत्रणवस्तुनिष्टएक घंटा100

    नोट : लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34% एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति, महिलाओं तथा निःशक्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 32% न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा | लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त होने के पश्चात् ही अधिमानता का अंक जोड़ा जायेगा

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 के लिए मेधा सूचि

    संविदा के आधार पर सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विधुत) के पद पर कार्य करने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी, जो इस संवर्ग की भर्ती की अर्हता पूरी करते हे, को चयन में निम्नानुसार अतिरिक्त अंक देकर अधिमानता दी जाएगी| अभ्यर्थियों को मेधा सूचि निम्नलिखित आधार पर तैयार की जाएगी

    अधिमानतापूर्णांक
    आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको की अधिमानता 75 अंक
    संविदा के आधार पर कार्य करने के निमित्त अधिकतम अधिमानता ( प्रति वर्ष के 5 अंक, अधिकतम 25 अंक25 अंक
    कुल100 अंक

    Bihar Assistant engineer vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले आवेदक को BPSC की वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/ पर जाकर one time registration करना होगा |
    • Digilocker के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना |
    • इसके बाद आगे आने वाले निर्देशों का पालन करें

    नोट : आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के पूर्व अधिकारिक अधिसूचना को विस्तृत रूप से अवश्य पढ़ें |


    1. क्या इस भर्ती में बिहार के बाहर के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हे

      हाँ, इस भर्ती में बिहार के बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हे लेकिन वे अनारक्षित श्रेणी से आवेदन कर सकते हे |

    2. क्या इस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण हे

      हाँ इस भर्ती में महिलाओं के लिए 35% पद आरक्षित हें |

  • ISRO Scientist Vacancy 2025, इसरो ने निकाली वैज्ञानिक के 63 पदों पर भर्ती LAST DATE 19 MAY

    ISRO Scientist Vacancy 2025, इसरो ने निकाली वैज्ञानिक के 63 पदों पर भर्ती LAST DATE 19 MAY

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वैज्ञानिक के 63 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, आवेदन 29 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हे आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2025 है, ISRO Scientist Vacancy 2025 के अंतर्गत मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस के इंजीनियरिंग के अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Join Telegram channel

    पदों का विवरण

    इसरो साइंटिस्ट वेकेंसी 2025 के अंतर्गत वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद के लिए भर्ती की जा रही हे, इसरो के वैज्ञानिक अलग अलग यूनिट में अलग अलग केंद्र में काम करते हे जैसे कि बेंगलूर, अहमदाबाद, हैदराबाद, श्रीहरिकोटा, थिरुवनंतपुरम

    वेतन एवं भत्ते

    वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को Pay Matrix Level 10 में नियुक्त किया जायेगा एवं उन्हें न्यूनतम 56100 रूपए प्रतिमाह मूल वेतन दिया जाएगा इस के साथ साथ उन्हें मौजूदा नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता एवं परिवहन भत्ता देय होगा | कर्मचारी नई पेंशन योजना/एकीकृत पेंशन योजना द्वारा शासित होंगे| इसके अलावा, स्वयं एवं आश्रितों के लिए चिकित्सा सुविधा, रियायत वाली कैंटीन, सीमित क्वार्टर सुविधा, छुट्टी यात्रा रियायत, समूह बिमा, गृह निर्माण अग्रिम आदि केंद्र सरकार के आदेशों के अनुसार स्वीकार्य हे

    ISRO Scientist Vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    सभी पद के लिए न्यूनतम 65% अंकों ( सभी सेमेस्टरों का औसत ) या 10 पॉइंट स्केल पर सी.जी.पी.ए 6.84 के साथ इलेक्ट्रोनिक एवं संचार अभियांत्रिकी या यांत्रिक अभियांत्रिकी या कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी में बी.ई/बी.टेक या समकक्ष

    नोटगेट अर्हता, इलेक्ट्रोनिक एवं संचार अभियांत्रिकी या यांत्रिक अभियांत्रिकी या कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी में वैध गेट स्कोर

    ISRO Scientist Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क

    ISRO Scientist Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 250 रूपए आवेदन शुल्क ऑनलाइन ( इन्टरनेट बैंकिंग/यू.पी.आई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड ) के माध्यम से कर सकते हैं|

    नोट – सभी महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छुट प्राप्त हे|

    आयु सीमा

    वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 19/05/2025 को 28 वर्ष होगीं | सेवारत सरकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छुट प्राप्त होगी |

    वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद के लिए चयन प्रक्रिया

    निर्धारित न्यूनतम योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चयन 1:7 के अनुपात में गेट के स्कोर के आधार पर किया जायेगा, न की गेट के अंकों या रैंक के आधार पर | अभ्यर्थियों का मूल्यांकन निम्लिखित विशेषताओं के आधार पर किया जायेगा – तकीनीकी (शैक्षणिक) ज्ञान (40 अंक), विशेषज्ञता (तकनिकी) क्षेत्र से सम्बंधित सामान्य जागरूकता (20 अंक), प्रस्तुति/संचारकौशल (20 अंक), बौधगम्यता (10 अंक), एवं शैक्षणिक उपलब्धियाँ (10 अंक) कुल 100 अंक |

    अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में न्यूनतम 60 अंक लेन होंगे| मेधा सूचि बनाने के लिए साक्षात्कार के अंकों को 50% अधिभार दिया जायेगा एवं गेट स्कोर को 50 % अधिभार दिया जायेगा |

    ISRO Scientist Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

    वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ के पद के लिए आवेदन करने के लिए इसरो की अधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जाकर करियर आप्शन पर जाये एवं वैज्ञानिक/अभियंता ‘एस.सी’ को सेलेक्ट करें उसके बाद अधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें,एवं समस्त निर्देशों का पालन करें



  • Rajasthan constable vacancy 2025, पद-8148,  अंतिम तिथि 17 मई

    Rajasthan constable vacancy 2025, पद-8148, अंतिम तिथि 17 मई

    राजस्थान सरकार ने Rajasthan constable vacancy 2025 के अंतर्गत राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला/यूनिट में कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड) के 8148 (टीएसपी/नॉनटीएसपी) रिक्त पदों की भर्ती के लिए 12 वी पास अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये हे| आवेदन 28 अप्रैल 2025 से किये जा सकते हे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 हे|

    Join Telegram channel

    पद का विवरण

    1. पद का नाम : कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड)
    2. वेतनमान : Pay Matrix Level 5 के अनुसार

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 के अंतर्गत कांस्टेबल की भर्ती में आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल/शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या 12 वी कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होना अनिवार्य हे |

    आवेदन शुल्क

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार हे

    • सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/राजस्थान से बाहर के आवेदकों हेतु – 600 रूपए
    • राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग/अनु.जाति/अनु.जन.जाति /टीएसपी/सहरिया- 400 रूपए

    भर्ती हेतु पात्रता/योग्यता/छूट

    1. अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए
    2. अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का व्यवाहरिक ज्ञान होना चाहिए, राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक हे
    3. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वी पास होना आवश्यक हे
    4. कांस्टेबल ड्राईवर पद हेतु ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) दोनों वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य हे

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 हतु चयन प्रक्रिया

    राजस्थान कांस्टेबल पद के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी इसके अलावा NCC होमगार्ड के प्रमाण पत्र के 20 अंक दिए जायेंगे|

    अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें